Skip to content

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द Notes for SSC & CBSE Class 6-12

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द

हिन्दी में कुछ युग्म शब्द ऐसे होते हैं जो सुनने में लगभग एक समान लगते हैं, सिर्फ एक-आध अक्षर या मात्रा का अंतर होता है, लेकिन उनके अर्थ में बहुत अधिक अंतर पाया जाता है। ऐसे शब्दों को श्रुतिसम (सुनने में समान) भिन्नार्थक (भिन्न अर्थ रखनेवाले) शब्द कहते हैं।

Image of grammar
CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question

ऐसे शब्दों की एक सूची प्रस्तुत है —

शब्दअर्थ
अंगनास्त्री
अँगनाघर का आँगन
अंतसमाप्ति
अंत्यअंत का, अंतिम
अंबपिता
अंबुजल
अंशभाग, खंड
अंसकंधा
अकथन कहने योग्य
अथकबिना थके हुए
अजरजो बूढ़ा न हो
अजिरआँगन
अणिलोहे की नोक
अनीकसेना
अनलआग
अनिलहवा
अनुपीछे
अणुसूक्ष्मतम कण
अनुप्रासएक शब्दालंकार
अनुप्राशनभोजन
अन्नअनाज
अन्यदूसरा
अपरअन्य, पिछला
अपारजिसका पार न हो
अपेक्षाचाह, आशा
उपेक्षालापरवाही, तिरस्कार
अबइस समय
अवएक उपसर्ग, न्यूनता
अभिरामअच्छा लगनेवाला
अविरामलगातार
अभिहितकहा हुआ
अविहितअनुचित
अमितअत्यधिक
अमीतशत्रु
अयशअपकीर्ति
अयस्लोहा
अरिशत्रु
अरीसंबोधन (स्त्री के लिए)
अर्घ्यपूजनीय
अर्घमूल्य
अलिभौंरा
अलीसखी
अवधिसमय
अवधीअवध की भाषा
अवलंबसहारा
अविलंबशीघ्र
अशक्तशक्तिहीन
असक्तविरक्त, तटस्थ
अशितखाया हुआ, तृप्त
अशीतजो ठंडा न हो
असितकाला, दुष्ट
अत्रआँसू, रक्त
अस्त्रहथियार

शब्दअर्थ
आकरखान, उत्पत्तिस्थान
आकाररूप, आकृति
आगमीज्योतिषी
आगामीआनेवाला
आदिआरंभ
आदीअभ्यस्त, अदरक
आधिमानसिक व्यथा, फिक्र
आधीआधा का स्त्रीलिंग रूप
आरतिविरक्ति, विराग
आरतीदेवता को धूप-दीप दिखाना
आलीसखी, श्रेष्ठ
आलिबिच्छू
आवासवासस्थान
आभासचमक, झलक
आसन्ननिकट
आसनबैठने की वस्तु
आसक्तिलगन, चाह
आसत्तिसामीप्य, निकटता
आस्तिकईश्वरवादी
आस्तीकएक ऋषि
आहुतयज्ञ
आहूतनिमंत्रित

शब्दअर्थ
इड़ानाड़ी, पृथ्वी, गाय
ईड़ाप्रशंसा, स्तुति
इतिसमाप्ति, पूर्णता
ईतिबाधा
इत्रसुगंध, सेंट
इतरदूसरा, भिन्न

शब्दअर्थ
ईषागाड़ी की फड़
ईशादुर्गा, ऐश्वर्य
ईसाईसा मसीह

शब्दअर्थ
उपरक्तभोग-विलास में लीन
उपरतविरक्त, उदासीन
उपलपत्थर, ओला
उत्पलकमल, नीलकमल
उद्यततैयार, प्रस्तुत
उद्धतउद्दंड, उग्र
उपाधिपद, खिताब
उपाधीउपद्रवी

शब्दअर्थ
एकदाएक बार, एक समय
एकधाएक प्रकार से, अकेले
एतवाररविवार
एतबारविश्वास, प्रीति

शब्दअर्थ
ऋतमोक्ष, सत्य
ऋतुमौसम

शब्दअर्थ
कंगालभिखारी
कंकालअस्थिपंजर
कशचाबुक, खींचना
कषकसौटी, परीक्षा, रगड़ना
कसदाब, दृढ़ता
कपिशभूरा, मटमैला
कपीशवानरों का राजा
करीशगजराज
करीषसूखा गोबर
कर्णकान, कुंती का ज्येष्ठ पुत्र
करणकरणकारक, करना
कलिकलयुग, झगड़ा
कलीबिना खिला फूल
कलिलमिश्रित, दुर्गम
कलीलथोड़ा, छोटा
कीशबंदर, नंगा
कीसगर्भ की थैली
कुचस्तन, छाती
कूचप्रस्थान, रवानगी
कुजनबुरा आदमी, दुर्जन
कूजनपक्षियों की चहचहाहट
कुटकिला, घर
कूटछल, पहाड़ की चोटी
कुटीझोपड़ी, पर्णशाला
कूटीदूती, जालसाज
कुनबापरिवार, कुटुंब
कुनवालकड़ी खरादनेवाला
कुलसब, वंश
कूलकिनारा, तट
कृतकिया हुआ
क्रीतखरीदा हुआ
कृतिकिया हुआ कार्य
कृतीपुण्यात्मा, कुशल
कृत्तिमृगचर्म, भोजपत्र
कीर्तियश, ख्याति
कृत्तिकाएक नक्षत्र
कृत्यकाचुड़ैल, जादूगरनी
कृपाणकटार
कृपणकंजूस
कोरनुकीला, किनारा, कोना
कौरग्रास, निवाला
कोसदूरी की माप
कोषखजाना
क्रमसिलसिला
कर्मकार्य

शब्दअर्थ
खादिखाद्य, कवच
खादीभक्षक, खद्दर

शब्दअर्थ
गजहाथी, एक राक्षस
गज़दो हाथ की माप
गणसमूह, श्रेणी
गण्यप्रतिष्ठित, गिने जाने योग्य
गिरिपहाड़, उपाधि, गेंद
गिरीबीज का गूदा, चूहा
ग्रंथबड़ी पुस्तक, धन
ग्रंथिगाँठ, मायाजाल

शब्दअर्थ
चसकहल्का दर्द
चषकमद्य पीने का पात्र
चासखेती
चाषनीलकंठ पक्षी
चिताशव जलाने के लिए लकड़ियों का ढेर
चीताएक जानवर
चिरबहुत दिनों तक
चीरवस्त्र, चीरने की क्रिया
चीड़एक प्रकार का देशी लोहा
चुरबाघ आदि के रहने का स्थान
चूरकिसी पदार्थ के बहुत छोटे-छोटे टुकड़े
चूड़चोटी, शिखा
चूतआम का पेड़, भग, योनि
च्युतगिरा हुआ, पतित
छत्रछाता, छतरी
क्षत्रबल, सत्ता
क्षात्रक्षत्रिय-संबंधी

शब्दअर्थ
छात्रविद्यार्थी
छिपनाआड़ में होना
छीपनाकँटिया में फँसी मछली को निकालना
छुरीचाकू
क्षुरीनाई, खुरेंवाला पशु

शब्दअर्थ
जगत्संसार, वायु
जगतकुएँ का उभरा घेरा
जघननितंब, स्त्री-पेड़ू, चूतड़
जघन्यत्याज्य, निकृष्ट, अंतिम
जबजिस समय
जववेग, जौ
जरावृद्धावस्था, एक व्याध
ज़राथोड़ा, कम
जवानयुवा, तरुण, वीर
जबानजीभ, बात, बोल
जानुघुटना
जानूजाँघ, प्रिया के लिए प्रयुक्त शब्द
ज़ायानष्ट, बर्बाद
जायापत्नी
ज़िलाजनपद, इलाका
झीलाझीना, पतला
जूतिचाल, वेग
जूतीस्त्रियों के जूते
जोशआवेश, उफान
जोषप्रीति, प्रेम

शब्दअर्थ
झौड़विवाद, झंझट
झौरसमूह, गुच्छा

शब्दअर्थ
टुकथोड़ा
टूकटुकड़ा
टोटाघाटा, कारतूस
टोंटापानी आदि ढालने के लिए बरतन में लगी नली

शब्दअर्थ
डीठदृष्टि, निगाह
डोरधागा, सूत

शब्दअर्थ
ढीठनिडर, धृष्ट, उद्दंड
ढोरचौपाया, मवेशी

शब्दअर्थ
तनिथोड़ा, कम
तनीबंधन
तनुदुबला-पतला, औरत
तनूपुत्र, गाय
तरंगलहर, उमंग
तरंगघोड़ा, मन
तरणिप्रकाश किरण, सूर्य
तरणीनौका
तरुणीयुवती, जवान स्त्री
तरिनाव, कपड़ों का पिटारा
तरीगीलापन, नौका
तवतुम्हारा
तबउसके बाद, उस समय
तारधातु-तंतु, उच्च, तारा
ताड़एक पेड़
तुलातराजू, तुलना
तूलाकपास, दीप की बाती
तोषसंतोष, तुष्टि
तोसटोस्ट

शब्दअर्थ
थातीधरोहर, जमा
थातिस्थिरता, ठहराव

शब्दअर्थ
दरदपीड़ा, व्यथा
दरद्हृदय, पर्वत, किनारा
दशनदाँत, कवच
दंशनदाँत से काटना
दाँतमुँह के दाँत, दंत
दांतदबाया हुआ
दातबाँटा हुआ
दारुकाठ, खंडनशील, दानशील, पीतल
दारूशराब, दवा
दिनदिवस, समय
दीनगरीब
दिवादिन, दिवस
दीवादीपक, दीया
दूतसंवादवाहक
द्यूतजुआ
दौड़दौड़ने की क्रिया
दौरचक्कर, व्यवस्था
द्रवतरल, गीला
द्रव्यपदार्थ, धन
द्रौणिद्रोण का पुत्र
द्रोणीडोंगी, कठवत
द्विपहाथी
द्वीपटापू

शब्दअर्थ
धत्दुत्कारने का शब्द
धतलत, खराब आदत
धराधरशेषनाग, पर्वत
धड़ाधड़जल्दी से
धारिझुंड, समूह
धारीधारण करनेवाला, लकीर
धुराअक्ष, धुरी
धूराधूल, चूर्ण

शब्दअर्थ
नाईंतरह, समान
नाईहज्जाम, नापित
नारीस्त्री, औरत
नाड़ीनब्ज, धमनी
नितप्रतिदिन, रोज
नीतलाया हुआ
नियतनिश्चित
नीयतमंशा, इरादा
निराविशुद्ध, एकदम
नीराताड़ी
निवाररोकना, बाधा
नीवारजंगली धान
नीड़घोंसला
नीरजल, पानी
नेतिजिसका अंत न हो
नेतीमथानी की रस्सी

शब्दअर्थ
पटकपड़ा, परदा
पट्टतख्ती
पत्तिपैदल सिपाही, प्यादा
पत्तीछोटा पत्ता
परभृत्कौआ
परभृतकोयल, कोकिल
परिक्षाकीचड़
परीक्षाइम्तहान
परिणामफल, नतीजा
परिमाणमात्रा, नाप
परिषद्सभा, समूह
पार्षदपरिषद् के सदस्य
परिहतमारा हुआ, नष्ट
परहितदूसरे की भलाई
परिहितआवृत, पहना हुआ
परुषकठोर, तीव्र, दयाहीन
पुरुषमर्द, मनुष्य
पानीजल
पाणिहाथ
पाशबंधन, जाल
पासनिकट, बगल
पुरनगर, कसबा
पूरआधिक्य, पूर्ण
प्रकारकिस्म, तरह
प्राकारघेरा, चहारदीवारी
प्रकृतयथार्थ, वास्तविक
प्राकृतएक प्राचीन भाषा, प्रकृति से उत्पन्न
प्रणयप्रेम
परिणयविवाह
प्रदेशप्रांत, राज्य
प्रद्वेषशत्रुता, दुश्मनी
प्रधानमुख्य, सर्वोच्च
परिधानपोशाक, वस्त्र
प्रहारवार, आघात
परिहारत्यागना, दोष आदि को दूर करना
प्रसादकृपा, अनुग्रह
प्रासादमहल
प्रवाहबहाव (नदी का)
परवाहचिंता, फ़िक्र

शब्दअर्थ
फ़नकला, गुण
फणसाँप का फन
फलिएक प्रकार की मछली
फलीछीमी, फलयुक्त
फुटटूटा हुआ, बारह इंच की माप
फूटवैर, मतभेद

शब्दअर्थ
बगुलाएक पक्षी
बगूलाबवंडर, वातचक्र
बदनशरीर
वदनकहना, मुख
बनबनना
वनजंगल, कानन
बलताकत
वलमेघ
बलिआहुति, बलिदान
बलीशक्तिशाली
बहनबहिन
वहनभार ढोना
बहुबहुत, अधिक
बहूब्याही स्त्री, पुत्रवधू
बाँटहिस्सा, भाग
बाटरास्ता, बटखरा
बाईस्त्रियों के लिए आदर-सूचक शब्द, वेश्या
बायींबायाँ का स्त्रीलिंग रूप
बाजुबिना, के अतिरिक्त
बाजूबाँह, भुजा
बातवचन, वाणी
वातहवा
बारबोझ, मदिरालय, मर्तबा
वारदिन, चोट, हमला
बारिशवर्षा, वृष्टि
वारीशसमुद्र
बालाबहुत छोटी लड़की
वालाएक प्रत्यय
बासगंध, बू
वासनिवास, गृह
बिनाअभाव, बगैर
वीणाएक वाद्य यंत्र
बुराखराब, निकृष्ट
बूराशक्कर, महीन चूर्ण

शब्दअर्थ
भंगिटेढ़ापन
भंगीभंगेरी, मेहतर
भिड़बर्रें, ततैया
भीड़जनसमूह, अधिकता

शब्दअर्थ
मणिएक बहुमूल्य रत्न
मणीमनियारा साँप
मतनहीं, राय, वोट
मत्तमस्त, पागल
मदअहंकार, नशा
मद्यशराब, मदिरा
मनुजातमनु से उत्पन्न, मनुष्य
मनुजादनरभक्षक
मरीचिकिरण, प्रभा
मरीचीकिरणयुक्त, चंद्रमा, सूर्य
मलमैल, विकार
मल्लएक प्राचीन जाति, पहलवान
माषउड़द
मासमहीना
मितिमान, सीमा
मितीतिथि, तारीख, दिन
मेघबादल
मेधयज्ञ

शब्दअर्थ
युतसहित, युक्त, मिला हुआ
युतियोग, मिलाप

शब्दअर्थ
रददाँत
रदद्खराब, स्थगित
राइसरदार, छोटा राजा
राईएक प्रकार की बहुत छोटी सरसों
राजराजा, राज्य, शासन
राज़रहस्य, गुप्त बात
रारझगड़ा, हुज्जत
राँड़विधवा, वेश्या
रोशनप्रकट, प्रदीप्त
रोषणरोष उत्पन्न करनेवाला

शब्दअर्थ
लक्षचपड़ा, लाख
लक्ष्यउद्देश्य, निशाना
लवणनमक
लवनफसल की कटाई
लुटनालूटा जाना, बर्बाद होना
लूटनालूट लेना, जबरदस्ती छीनना

शब्दअर्थ
वरणचुनना, विवाह करना
वरन्बल्कि, ऐसा नहीं
वसनकपड़ा, आवरण
व्यसनबुरी लत, आदत
वासनाकामना, इच्छा
बासनासुगंधित करना
विपिनजंगल, उपवन
विपन्नविपत्तिग्रस्त, आर्त
विभातप्रभात, सवेरा
विभातिशोभा, सुंदरता
विभीतडरा हुआ
विभीतिडर, भय, शंका
विराट्बहुत बड़ा
विराटमत्स्य देश
विस्तरअधिक, विस्तार
बिस्तरबिछावन
विस्मृतभूला हुआ
विस्मितचकित
व्यंगविकलांग
व्यंग्यताना, चुटकी
व्रणघाव, फोड़ा
वर्णरंग, अक्षर

शब्दअर्थ
शंकरशिव
संकरमिश्रित, दोगला
शकटगाड़ी, छकड़ा
शकठमचान
शकलआकृति, त्वचा, रूप
सकलपूरा
शकृत्विष्ठा, गोबर
सकृत्एक बार
शतीसौ का समूह
सतीपतिव्रता, साध्वी
शप्तशापग्रस्त
सप्तसात
शबरात, निशा
शवलाश, मुरदा
सबसंपूर्ण, पूरा, कुल
शबलचितकबरा, बहुरंगा
सबलशक्तिमान्
शमक्षमा, मोक्ष, शांति
समअभिन्न, बराबर
शरबाण, भाले का फल
सरतालाब, सिर, महाशय (अंग्रेजी)
शरावमिट्टी का पुरवा
शराबमदिरा, सुरा
सराबमृगतृष्णा
शर्वशंकर, विष्णु
सर्वसभी, समस्त
श्वकुत्ता
स्वअपना, निज
शस्त्रहथियार
शास्त्रग्रंथ, विज्ञान
शांतधैर्ययुक्त, मौन
सांतअंतयुक्त
शानप्रतिष्ठा, तड़क-भड़क
शाणकसौटी
शालाघर, मकान
सालापत्नी का भाई

शब्दअर्थ
शालीएक प्रत्यय
सालीपत्नी की बहन
शासअनुशासन, स्तुति
सासपति-पत्नी की माता
शितसान पर तेज किया गया
शीतठंडा, जाड़ा
शुकसुग्गा, कपड़ा
शूकजौ की बाल, एक कीड़ा
शुक्तिसीप का खोल, शंख
सूक्तिअच्छी उक्ति
शुक्लश्वेत, शुक्लपक्ष
शुल्कफीस, कीमत
शुभ्रमंगल, अच्छा
शुभ्रश्वेत, उजला
शूरवीर
सुरदेवता, आवाज
सूरअंधा व्यक्ति
शूलीशूलधारी, शंकर
सूलीफाँसी
सन्साल, ईस्वी
सनपटुआ
सवाचौथाई, एक और
सबासुबह की हवा
सहरसवेरा, प्रभात
शहरनगर, पुर
सागरसमुद्र
साग़रशराब का प्याला
सीसाएक प्रसिद्ध मूल धातु
शीशाकाँच, दर्पण
सुकरसरल, आसान
सूकरसूअर, शूकर
सुकृतिसत्कर्म, पुण्यकर्म
सुकृतीपुण्यवान, भाग्यवान
सुतपुत्र, आत्मज
सूतसारथि, तागा
सुधियाद, स्मरण
सुधीविद्वान, बुद्धिमान्
सूचिसूई
सूचीतालिका
शुचिपवित्र, स्वच्छ
सेबएक फल
सेवबेसन का एक पकवान
स्यामएक देश का नाम
श्यामश्रीकृष्ण, काला
स्रवणटपकना, चू पड़ना
श्रवणसुनना, कान
स्वक्षसुंदर आँख
स्वच्छसाफ, निर्मल

शब्दअर्थ
हँसीहँसने की क्रिया
हंसीहंस की मादा
हरिविष्णु
हरीहरे रंग की
हल्शुद्ध (स्वर-रहित) व्यंजन (क्, ख्, ग् आदि)
हलखेत जोतने का औजार
हारमाला, पराजय
हाड़हड्डी
हुकटेढ़ी कील, पीठ का दर्द
हूकहृदय की पीड़ा
हुतिहवन
हूतिबुलावा, आह्वान
हूठाअंगूठा, ठेंगा
हूँठासाढ़े तीन का पहाड़ा
हूणएक प्राचीन मंगोल जाति
हुनसोने का सिक्का, स्वर्णमुद्रा

🏁 निष्कर्ष (Conclusion)

संक्षेप में, हिंदी व्याकरण में श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द (Homonyms) का यह अध्याय सुनने में समान लेकिन अर्थ में पूरी तरह भिन्न शब्दों के सूक्ष्म अंतर को स्पष्ट करता है। यह Notes CBSE (Class 6-12), BSEB, और SCERT के बोर्ड विद्यार्थियों के साथ-साथ SSC जैसी तमाम competitive exam के उम्मीदवारों की वर्तनी और अर्थगत अशुद्धियों को सुधारने में बेहद सहायक हैं।

इन शब्दों का सही उच्चारण और अर्थ समझकर आप परीक्षा में होने वाली अनचाही गलतियों से बच सकते हैं और पूरे अंक सुनिश्चित कर सकते हैं। यदि इस अध्याय को लेकर आपके मन में कोई भी शंका या प्रश्न हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें। अपनी पढ़ाई को इसी तरह निरंतर जारी रखें!

Join the Discussion

Show Comments

No comments

No comments yet.

Post a Comment

Popular Post

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

JEE Main, NDA, CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) परमाणु द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान (Atomic and Molecular Masses) मोल-संकल्पना और मोलर द्रव्यमान (Mole Concept and Molar Masses) प्रतिशत संघटन (Percentage Composition) स्टॉइकियोंमीट्री और स्टॉइकियोंमीट्रिक परिकलन (Stoichiometry and Stoichiometric Calculations) 📝 निष्कर्ष (Conclusion) द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) ​ 1995 प्रश्‍न 1 : दाब के विमा समान है- बल प्रति इकाई आयतन ऊर्जा प्रति इकाई आयतन बल ऊर्जा उत्तर : सही विकल्प () है। मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) ​ 1998 प्रश्‍न 2 : 161 cm, 0.161 cm तथा 0.0161 cm के लिए सार्थक संख्याएँ हैं- क्रमशः 3, 4 और 5 क्रमशः 3, 4 और 4 क्रमशः 3, 3 और 4 क्रमशः 3, 3 और 3 उत्तर : सही विकल्प () है। 2014 प्रश्‍न 3 : समान द्रव्यमान में H₂, O₂ और मिथेन को एक आयतन V के पात्र में 27°C पर समान परिस्थि...
By Guddu Kumar

हिंदी व्याकरण Ch 1 Important Questions & PYQ नोट्स

भाषा ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 12 वर्ण-विचार Books Based Questions ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 10 📋 Bihar Board - Class 10 PYQ 📋 Bihar Board - Class 12 📋 Bihar Board - Class 12 PYQ वर्तनी ⚡ Competitive exam विराम-चिह्ना ⚡ Competitive exam 🏁 निष्कर्ष (Conclusion) भाषा ​ ### 📙 Book Based Questions प्रश्‍न 1 : हिन्दी भाषा का प्रादुर्भाव किस भाषा से हुआ? पालि संस्कृत अपभ्रंश प्राकृत उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 2 : भारतीय आर्य भाषाओं को कितनी भाषाओं में विभाजित किया गया है? तीन चार पाँच दो उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 3 : प्राचीन भारतीय आर्य भाषा के अन्तर्गत कौन-सी भाषा आती है? वैदिक संस्कृत लौकिक संस्कृत अवहट्ठ 'a' तथा 'b' दोनों उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 4 : बौद्ध साहित्य की रचना किस भाषा से हुई? संस्कृत प्राकृत पालि अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : मध्यकालीन आर्य भाषा की तीसरी अवस्था कौन-सी है? प्राकृत पालि संस्कृत अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : भोजपुरी बोली का क्षेत्र है पटना दरभंगा बनार...
By Guddu Kumar

AvN Learn English

AvN Learn English

No blogs found in this list.

Share