लोकोक्तियां और कहावतें Notes for SSC & CBSE Class 6-12
CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question कहावतें/लोकोक्तियाँ 🏁 निष्कर्ष (Conclusion) कहावतें/लोकोक्तियाँ अधिकतर कहावतों या लोकोक्तियों के पीछे छोटी या बड़ी, कोई-न-कोई घटना या कहानी होती है। यहाँ कुछ कहावतें प्रस्तुत हैं— अंधा क्या चाहे दो आँखें (अर्थ: इच्छित वस्तु की कामना) वाक्य प्रयोग: भूखे व्यक्ति ने भोजन का आमंत्रण मिलने पर कहा—'अंधा क्या चाहे दो आँखें'। अंधी पीसे कुत्ते खाएँ (अर्थ: असावधानी के कारण अपना धन या जमा-पूँजी गँवा बैठना) वाक्य प्रयोग: पिता कमाता-कमाता मर रहा है और साहबजादे मजे उड़ाते फिरते हैं। इसे कहते हैं—'अंधी पीसे कुत्ते खाएँ'। अंधे के हाथ बटेर लगी (अर्थ: अपात्र को बहुमूल्य चीज मिल जाना) वाक्य प्रयोग: मोहन को नौकरी क्या मिली, मानो 'अंधे के हाथ बटेर लगी'। अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा (अर्थ: चारों तरफ अन्याय एवं अव्यवस्था) वाक्य प्रयोग: रास्ते में पड़ी लाश को देखकर मैंने पुलिस को इत्तला दी। खोज-बीन करने के बजाए पुलिस ने मुझे ही हाजत में बंद कर दिया। हद हो गई! 'अंधेर नगरी चौपट राजा'। अंधों म...
By
Guddu Kumar