BSEB Class 9 Science Chapter 1 Solutions Hindi
1. हमारे आस-पास के पदार्थ (Matter in Our Surroundings) पदार्थ अपने तीन रूप में होते हैं - ठोस, द्रव और गैस। ठोस अवस्था इन सभी का एक निश्चित आकार, स्पष्ट सीमाएँ तथा स्थिर आयतन यानी नगण्य संपीड्यता होती है। बाह्य बल लगाने पर भी ठोस अपने आकार को बनाए रखते हैं। बल लगाने पर ठोस टूट सकते हैं लेकिन इनका आकार नहीं बदलता। इसलिए ये दुढ़ होते हैं। प्रश्न निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं - कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, नींबू पानी, इत्र की सुगंध। निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ - गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है। स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है? पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं? प्रश्न किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं। (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें- वायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चॉक, रुई और लोहा। (a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों ...
By
Guddu Kumar