Skip to content

BSEB Class 9 History Chapter 4 NCERT Solutions

4. विश्वयुद्ध (1914-1945)

• स्मरणीय तथ्य •

  • प्रथम विश्वयुद्ध 1914-18 में हुआ।
  • प्रथम विश्वयुद्ध मित्र राष्ट्रों (इंग्लैंड, फ्रांस, रूस, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) और केंद्रीय शक्तियों (जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, तुर्की) के बीच हुआ।
  • प्रथम विश्वयुद्ध के कारण—(i) यूरोप की शक्ति-संतुलन का बिगड़ना (ii) गुप्त संधियों एवं गुटों का निर्माण (iii) जर्मनी और फ्रांस की शत्रुता (iv) साम्राज्यवादी प्रतिस्पर्द्धा (v) सैन्यवाद (vi) उग्र राष्ट्रवाद (vii) अंतरराष्ट्रीय संस्था का अभाव (viii) जनमत की भूमिका (ix) तात्कालिक कारण—सेराजेवो हत्याकांड।
  • प्रथम विश्वयुद्ध की विशेषताएँ—(i) सभी शक्तिशाली राष्ट्रों ने भाग लिया। (ii) युद्ध पृथ्वी, आकाश और समुद्र में भी लड़ा गया। (iii) नए मारक और विध्वंसक शस्त्रों का व्यवहार। (iv) सामान्य जनता की भी युद्ध में हिस्सेदारी। (v) अपूर्व नरसंहार। (vi) वैज्ञानिक आविष्कारों का दुरुपयोग।
  • **पेरिस शांति सम्मेलन—**जनवरी, 1919 में आयोजित।
  • पाँच संधियाँ पेरिस सम्मेलन में की गईं।
  • प्रथम विश्वयुद्ध के परिणाम—राजनीतिक परिणाम—(i) साम्राज्यों का अंत (ii) विश्व मानचित्र में परिवर्तन (iii) सोवियत संघ का उदय (iv) उपनिवेशों में जागरण (v) यूरोप का प्रभाव कम होना (vi) अधिनायकवाद का उदय (vii) विचार अभिव्यक्ति पर नियंत्रण (viii) द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण (ix) राष्ट्रसंघ की स्थापना।
  • सैन्य परिणाम और आर्थिक परिणाम—(i) धन-जन की अपार क्षति (ii) आर्थिक संकट (iii) सरकारी आर्थिक नीतियों में परिवर्तन।
  • सामाजिक परिणाम—(i) नस्लों की समानता (ii) जनसंख्या की क्षति (iii) स्त्रियों की स्थिति में सुधार (iv) मजदूरों की स्थिति में सुधार (v) सामाजिक मान्यताओं में बदलाव।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध 1939-45 में हुआ।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध धुरी राष्ट्रों (जर्मनी, इटली, जापान) तथा मित्र राष्ट्रों (ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और अमेरिका) के मध्य हुआ।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण—(i) वर्साय की अपमानजनक संधि (ii) तानाशाही शक्तियों का उदय (iii) साम्राज्यवादी प्रवृत्ति (iv) यूरोपीय गुटबंदी (v) हथियारबंदी की होड़ (vi) विश्व आर्थिक मंदी का प्रभाव (vii) तुष्टीकरण की नीति (viii) म्यूनिख समझौता (ix) सामूहिक कार्रवाई तथा जनमोर्चा की विफलता (x) राष्ट्रसंघ की विफलता (xi) तात्कालिक कारण।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध की प्रमुख घटनाएँ—(i) 1 सितंबर 1939 को युद्ध का आरंभ (ii) सितंबर 1939 से 9 अप्रैल 1940 तक 'फोनी वार' (iii) 1940 तक जर्मनी की विजय, फ्रांस का आत्मसमर्पण (iv) ब्रिटेन की लड़ाई में जर्मनी की असफलता (v) 1942 में स्टालिनग्राद के युद्ध में जर्मनी की पराजय (vi) 1944 में इटली का आत्मसमर्पण (vii) 7 मई 1945 को हिटलर का आत्मसमर्पण (viii) अगस्त 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका द्वारा एटम बम का गिराना (ix) जापान का आत्मसमर्पण—द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति।

A Golden Passport to High School History for Class 9 (पृष्ठ 30)

  • द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम—(i) धन-जन की भारी क्षति (ii) औपनिवेशिक युग का अंत (iii) फासीवादी शक्तियों का सफाया (iv) इंग्लैंड की स्थिति का कमजोर पड़ना (v) रूस और अमेरिका की शक्ति में वृद्धि (vi) साम्यवाद में प्रगति (vii) विश्व का दो खेमों में विभाजन (viii) गुट-निरपेक्षता की नीति (ix) जर्मनी का विघटन (x) वैज्ञानिक प्रगति।
  • **द्वितीय विश्वयुद्ध के अन्य परिणाम—**संयुक्त राष्ट्र की स्थापना।

➤ वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें।

1. प्रथम विश्वयुद्ध किस वर्ष आरंभ हुआ?
(क) 1914 में
(ख) 1918 में
(ग) 1939 में
(घ) 1945 में

2. सर्वस्लाव आंदोलन को किस राष्ट्र ने बढ़ावा दिया?
(क) जर्मनी ने
(ख) फ्रांस ने
(ग) ब्रिटेन ने
(घ) रूस ने

3. आर्क ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या में किसका हाथ था?
(क) गेस्टापो का
(ख) बोल्शेविकों का
(ग) निहिलिस्टों का
(घ) काला हाथ का

4. प्रथम विश्वयुद्ध में सबसे बाद में कौन-सा राष्ट्र सम्मिलित हुआ था?
(क) ब्रिटेन
(ख) फ्रांस
(ग) अमेरिका
(घ) जर्मनी

5. प्रथम विश्वयुद्ध में किस राष्ट्र-राज्य की पराजय हुई?
(क) जर्मनी की
(ख) रूस की
(ग) इंग्लैंड की
(घ) अमेरिका की

6. 1917 में विश्वयुद्ध से अलग होनेवाला राष्ट्र कौन-सा था?
(क) अमेरिका
(ख) जर्मनी
(ग) रूस
(घ) इंग्लैंड

7. वर्साय की संधि ने किस महादेश का मानचित्र बदल दिया?
(क) एशिया
(ख) अफ्रीका
(ग) अमेरिका
(घ) यूरोप

8. राष्ट्रसंघ का जन्मदाता किसे माना जाता है?
(क) वुडरो विल्सन को
(ख) लॉयड जॉर्ज को
(ग) जॉर्ज क्लिमेन्स्यु को
(घ) लेनिन को

9. द्वितीय विश्वयुद्ध के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कौन थे?
(क) लॉर्ड एटली
(ख) विंस्टन चर्चिल
(ग) छोटा पिट
(घ) लॉयड जॉर्ज

10. द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय का श्रेय किस देश को दिया जाता है?
(क) ब्रिटेन को
(ख) अमेरिका को
(ग) रूस को
(घ) फ्रांस को

11. द्वितीय विश्वयुद्ध आरंभ हुआ था
(क) 1914 में
(ख) 1918 में
(ग) 1939 में
(घ) 1945 में

12. द्वितीय विश्वयुद्ध में पहला एटम बम कहाँ पर गिराया गया?
(क) लंदन पर
(ख) बर्लिन पर
(ग) हिरोशिमा पर
(घ) पेकिंग पर

13. द्वितीय विश्वयुद्ध में इटली ने किस वर्ष समर्पण किया?
(क) 1914 में
(ख) 1942 में
(ग) 1944 में
(घ) 1945 में

A Golden Passport to High School History for Class 9 (पृष्ठ 31)

14. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पूर्वी-जर्मनी को किसके संरक्षण में रखा गया?
(क) ब्रिटेन
(ख) फ्रांस
(ग) अमेरिका
(घ) रूस

15. त्रिगुट समझौते में शामिल थे
(क) फ्रांस, ब्रिटेन और जापान
(ख) फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका
(ग) जर्मनी, ऑस्ट्रिया और इटली
(घ) इंग्लैंड, अमेरिका और रूस

16. द्वितीय विश्वयुद्ध में कौन-सा देश पराजित हुआ?
(क) चीन
(ख) जापान
(ग) जर्मनी
(घ) इटली
(नोट: मुद्रण त्रुटि के कारण यहाँ (ग) जर्मनी और (घ) इटली दोनों ही धुरी राष्ट्र थे जो पराजित हुए, परंतु पुस्तक की उत्तर कुंजी में विकल्प (ग) को सही माना गया है)

17. द्वितीय विश्वयुद्ध का अंत कब हुआ?
(क) 1939 ई० में
(ख) 1941 ई० में
(ग) 1945 ई० में
(घ) 1938 ई० में


II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

1. यूरोप में गुप्त संधियों का जन्मदाता ······ था।
2. 1894 में द्विगुट का निर्माण ······ के विरुद्ध हुआ।
3. 'सुन्दर समझौता' वर्ष ······ में हुआ था।
4. 1912 में जर्मनी ने ······ जहाज बनाया था, जो उस समय का सबसे अच्छा जहाज था।
5. प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण ······ हत्याकांड था।
6. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी में ······ गणतंत्र की स्थापना की गई।
7. सेब की संधि ······ के साथ की गई थी।
8. ······ की संधि में द्वितीय विश्वयुद्ध के बीज निहित थे।
9. धुरी राष्ट्रों में ······ ने सबसे पहले आत्म-समर्पण किया।
10. द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणामस्वरूप ······ साम्राज्यों का पतन हुआ।
11. जर्मनी को द्वितीय विश्वयुद्ध में पराजित करने का श्रेय ······ को है।
12. जर्मनी का ······ पर आक्रमण द्वितीय विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
13. अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के ······ नगर पर दूसरा एटम बम गिराया।
14. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद ······ एक विश्व-शक्ति के रूप में उभरा।
15. राष्ट्रसंघ की स्थापना का श्रेय अमेरिका के राष्ट्रपति ······ को है।
16. अमेरिका ने दूसरा एटम बम जापान के ······ बंदरगाह पर गिराया था।
17. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी के साथ ······ की संधि की।
18. राष्ट्रसंघ की स्थापना ······ ई० में की गई थी।


उत्तर

I. 1. (क) 2. (घ) 3. (ग) 4. (ग) 5. (क) 6. (ग) 7. (घ) 8. (क) 9. (ख) 10. (ख) 11. (ग) 12. (ग) 13. (ग) 14. (घ) 15. (ग) 16. (ग) 17. (ग)

II. 1. बिस्मार्क 2. जर्मनी 3. 1904 4. इंपेरेटर 5. सेराजेवो 6. वेमर 7. तुर्की 8. वर्साय 9. इटली 10. जर्मनी, इटली, जापान 11. सोवियत रूस 12. पोलैंड 13. नागासाकी 14. सोवियत संघ 15. वुडरो विल्सन 16. पर्ल हार्बर 17. वर्साय 18. 1920

Join the Discussion

Show Comments

No comments

No comments yet.

Post a Comment

Popular Post

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

JEE Main, NDA, CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) परमाणु द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान (Atomic and Molecular Masses) मोल-संकल्पना और मोलर द्रव्यमान (Mole Concept and Molar Masses) प्रतिशत संघटन (Percentage Composition) स्टॉइकियोंमीट्री और स्टॉइकियोंमीट्रिक परिकलन (Stoichiometry and Stoichiometric Calculations) 📝 निष्कर्ष (Conclusion) द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) ​ 1995 प्रश्‍न 1 : दाब के विमा समान है- बल प्रति इकाई आयतन ऊर्जा प्रति इकाई आयतन बल ऊर्जा उत्तर : सही विकल्प () है। मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) ​ 1998 प्रश्‍न 2 : 161 cm, 0.161 cm तथा 0.0161 cm के लिए सार्थक संख्याएँ हैं- क्रमशः 3, 4 और 5 क्रमशः 3, 4 और 4 क्रमशः 3, 3 और 4 क्रमशः 3, 3 और 3 उत्तर : सही विकल्प () है। 2014 प्रश्‍न 3 : समान द्रव्यमान में H₂, O₂ और मिथेन को एक आयतन V के पात्र में 27°C पर समान परिस्थि...
By Guddu Kumar

हिंदी व्याकरण Ch 1 Important Questions & PYQ नोट्स

भाषा ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 12 वर्ण-विचार Books Based Questions ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 10 📋 Bihar Board - Class 10 PYQ 📋 Bihar Board - Class 12 📋 Bihar Board - Class 12 PYQ वर्तनी ⚡ Competitive exam विराम-चिह्ना ⚡ Competitive exam 🏁 निष्कर्ष (Conclusion) भाषा ​ ### 📙 Book Based Questions प्रश्‍न 1 : हिन्दी भाषा का प्रादुर्भाव किस भाषा से हुआ? पालि संस्कृत अपभ्रंश प्राकृत उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 2 : भारतीय आर्य भाषाओं को कितनी भाषाओं में विभाजित किया गया है? तीन चार पाँच दो उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 3 : प्राचीन भारतीय आर्य भाषा के अन्तर्गत कौन-सी भाषा आती है? वैदिक संस्कृत लौकिक संस्कृत अवहट्ठ 'a' तथा 'b' दोनों उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 4 : बौद्ध साहित्य की रचना किस भाषा से हुई? संस्कृत प्राकृत पालि अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : मध्यकालीन आर्य भाषा की तीसरी अवस्था कौन-सी है? प्राकृत पालि संस्कृत अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : भोजपुरी बोली का क्षेत्र है पटना दरभंगा बनार...
By Guddu Kumar

AvN Learn English

AvN Learn English

No blogs found in this list.

Share