BSEB Class 9 History Chapter 5 NCERT Solutions
5. नाजीवाद और हिटलर का उत्कर्ष • स्मरणीय तथ्य • नाजीवाद फासिज्म का जर्मन रूप था। नाजीवाद हिटलर द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत था। नाजीवाद का उदय जर्मनी में हुआ था। नाजीवाद में राष्ट्रहित सर्वोपरि था। नाजीवाद अंतरराष्ट्रीय शांति तथा जनतंत्रविरोधी था। नाजीवाद उग्र राष्ट्रवाद का प्रबल समर्थक था। हिटलर (नाजीवाद) के उत्कर्ष के कारण— (i) वर्साय की अपमानजनक संधि (ii) वेमर गणतंत्र की विफलता (iii) विश्व की आर्थिक मंदी का प्रभाव (iv) साम्यवाद का विरोध (v) यहूदी-विरोधी भावना हिटलर की आत्मकथा का नाम 'मेरा संघर्ष' (मेन कैम्पफ, Mein Kampf) था। हिटलर ने नाजी पार्टी का गठन कर देश की स्थिति में सुधार लाने का प्रयत्न किया था। जनवरी 1933 में हिटलर जर्मनी का चांसलर बना। **हिटलर की गृह नीति—**हिटलर 1934 में अधिनायकतंत्र की स्थापना कर जर्मनी का तानाशाह (फ्यूहरर) बन गया। हिटलर ने "एक राष्ट्र, एक देश और एक नेता" का नारा दिया। 1936 में देश को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से चार वर्षीय योजना प्रारंभ की गई। हिटलर की विदेश नीति— (i) हिटलर ने राष्ट्रसंघ से संबंध-विच्छेद कर वर्साय की सभी...
By
Guddu Kumar