BSEB Class 9 History Chapter 4 NCERT Solutions
4. विश्वयुद्ध (1914-1945) • स्मरणीय तथ्य • प्रथम विश्वयुद्ध 1914-18 में हुआ। प्रथम विश्वयुद्ध मित्र राष्ट्रों (इंग्लैंड, फ्रांस, रूस, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) और केंद्रीय शक्तियों (जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, तुर्की) के बीच हुआ। प्रथम विश्वयुद्ध के कारण— (i) यूरोप की शक्ति-संतुलन का बिगड़ना (ii) गुप्त संधियों एवं गुटों का निर्माण (iii) जर्मनी और फ्रांस की शत्रुता (iv) साम्राज्यवादी प्रतिस्पर्द्धा (v) सैन्यवाद (vi) उग्र राष्ट्रवाद (vii) अंतरराष्ट्रीय संस्था का अभाव (viii) जनमत की भूमिका (ix) तात्कालिक कारण—सेराजेवो हत्याकांड। प्रथम विश्वयुद्ध की विशेषताएँ— (i) सभी शक्तिशाली राष्ट्रों ने भाग लिया। (ii) युद्ध पृथ्वी, आकाश और समुद्र में भी लड़ा गया। (iii) नए मारक और विध्वंसक शस्त्रों का व्यवहार। (iv) सामान्य जनता की भी युद्ध में हिस्सेदारी। (v) अपूर्व नरसंहार। (vi) वैज्ञानिक आविष्कारों का दुरुपयोग। **पेरिस शांति सम्मेलन—**जनवरी, 1919 में आयोजित। पाँच संधियाँ पेरिस सम्मेलन में की गईं। प्रथम विश्वयुद्ध के परिणाम—राजनीतिक परिणाम— (i) साम्राज्यों का अंत (ii) विश्व मानचित्र में परिवर्तन (ii...
By
Guddu Kumar