Bihar Board Class 10 Godhuli: Chapter 1 Overview & Q&A
Page 1 B.S.T.B.P.C.-2015 भीमराव अंबेदकर बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर (14 अप्रैल 1891 – दिसंबर 1956) का जन्म महू, मध्यप्रदेश में हुआ था। उच्च शिक्षा के बाद, उन्होंने दलितों, स्त्रियों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, और वे इतिहास मीमांसक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, और समाजशास्त्री के रूप में उभरे। बुद्ध, कबीर और ज्योतिबा फुले से प्रेरित, वे भारतीय संविधान के निर्माता बने। उनकी प्रमुख रचनाओं में 'द कास्ट्स इन इंडिया : देयर मैकेनिज्म', 'द अनटचेबल्स, हू आर दे', 'बुद्धा एण्ड हिज धम्मा' और 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट' शामिल हैं। हिंदी में उनका संपूर्ण वाङ्मय 'बाबा साहब अंबेडकर संपूर्ण वाङ्मय' के रूप में प्रकाशित है। प्रस्तुत पाठ 'जाति-भेद का उच्छेद' उनके प्रसिद्ध भाषण 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट' का ललई सिंह यादव द्वारा हिंदी रूपांतरण है, जो भारतीय समाज में जाति प्रथा की अस्वाभाविकता पर केंद्रित है। 1 Page 1 श्रम विभाजन और जाति प्रथा यह विडंबना की ही बात है कि इस युग में भी 'जातिवाद' के पोषकों की कमी नहीं है। इसके पोषक कई आधारों पर इस...
By
Guddu Kumar