6. आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
• स्मरणीय तथ्य •
- जंगल और औपनिवेशिक नीति— ब्रिटिश साम्राज्य की आवश्यकताओं को पूरा करना
- सरकारी नीतियों का जनजातियों पर प्रभाव— लगान वसूली की व्यवस्था, जमींदारी और ठेकेदारी प्रथा का विकास, जनजातियों का आर्थिक शोषण आरंभ
- भारत की जनजातियाँ— भील, गारो, खासी, खोंड, संथाल, मुंडा, ओराँव, मीणा, हो, खरिया, भूमिज, गोंड, चेरो, कोरवा, कोल, असुर
- जनजातीय समाज— विवाह, नृत्य-संगीत, मेला, पर्व-त्योहार, ग्राम प्रधान का जनजातीय गाँवों पर प्रभाव
- राजनीतिक-प्रशासनिक व्यवस्था— पंचायती व्यवस्था
- भू-राजस्व व्यवस्था— जागीरदार, जमींदार, ठेकेदार द्वारा कर वसूलना तथा दीवान, कानूनगो द्वारा राजस्व प्रशासन देखना
- आर्थिक स्थिति— कृषि, पशुपालन, कुटीर उद्योग और दस्तकारी आर्थिक जीवन के आधार
- धार्मिक जीवन— देवी-देवताओं की पूजा, अंधविश्वास का धार्मिक जीवन पर गहरा प्रभाव
- चुआड़ विद्रोह— बढ़े हुए लगान दर के विरुद्ध जनजातियों का पहला विद्रोह
- पहाड़िया विद्रोह या तिलका माँझी का विद्रोह— अंग्रेजों की राजस्व व्यवस्था और लगान वसूली की नीति के विरुद्ध विद्रोह
- कोल विद्रोह— कोलों के आर्थिक और शारीरिक शोषण के विरुद्ध आदिवासियों का जन-आंदोलन, इसका आरंभ 'दिक्कू' के विरुद्ध हुआ।
- संथाल विद्रोह— संथालों का मुक्ति संग्राम (हूल) 1855–56 में
- बिरसा मुंडा आंदोलन— औपनिवेशिक काल में जमींदार और महाजनी शोषण के विरुद्ध हिंसात्मक और राज विरोधी आंदोलन (1875–1900)
- अन्य विद्रोह— चुआड़, तमार, चेरो, हो, कंध, टाना भगत तथा आंध्र प्रदेश एवं बस्तर के आदिवासियों का विद्रोह
➤ वस्तुनिष्ठ प्रश्न
I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें।
1. भारतीय वन अधिनियम कब पारित हुआ?
(क) 1884 में
(ख) 1865 में
(ग) 1885 में
(घ) 1874 में
2. तिलका माँझी का जन्म कब हुआ?
(क) 1750 में
(ख) 1774 में
(ग) 1785 में
(घ) 1850 में
3. तमार विद्रोह कब हुआ?
(क) 1784 में
(ख) 1788 में
(ग) 1789 में
(घ) 1799 में
A Golden Passport to High School History for Class 9 (पृष्ठ 53)
4. चेरो जनजाति कहाँ की रहनेवाली थी?
(क) राँची की
(ख) पटना की
(ग) भागलपुर की
(घ) पलामू की
5. किस जनजाति के शोषण विहीन शासन की स्थापना हेतु साउथ वेस्ट फ्रंटियर एजेंसी बनाई गई थी?
(क) चेरो के
(ख) हो के
(ग) कोल के
(घ) मुंडा के
6. भूमिज विद्रोह कब हुआ?
(क) 1779 में
(ख) 1832 में
(ग) 1855 में
(घ) 1869 में
7. 1855 के संथाल विद्रोह का नेता कौन था?
(क) शिबू सोरेन
(ख) सिद्धू
(ग) बिरसा मुंडा
(घ) मंगल पांडे
8. बिरसा मुंडा ने ईसाई मिशनरियों पर कब हमला किया था?
(क) 24 सितंबर 1889 को
(ख) 25 दिसंबर 1899 को
(ग) 25 दिसंबर 1900 को
(घ) 8 जनवरी 1900 को
9. भारतीय संविधान की किस अनुच्छेद के अंतर्गत आदिवासियों को कमजोर वर्ग का स्थान दिया गया है?
(क) अनुच्छेद 342
(ख) अनुच्छेद 352
(ग) अनुच्छेद 356
(घ) अनुच्छेद 360
10. झारखंड को राज्य का दर्जा कब मिला?
(क) 1 नवंबर 2000 को
(ख) 15 नवंबर 2000 को
(ग) 15 दिसंबर 2000 को
(घ) 15 नवंबर 2001 को
II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1. जनजातियों की सर्वाधिक आबादी ······ में है।
2. अठारहवीं शताब्दी में वन्य समाज कई ······ में बंटा था।
3. वन्य समाज में शिक्षा देने के उद्देश्य से ······ ने घुसपैठ की।
4. जर्मन वन्य विशेषज्ञ डायट्रिच ब्रैंडिस ने 1864 में ······ की स्थापना की।
5. ······ पहला संथाली था जिसने अंग्रेजों पर हथियार उठाया।
6. हो जाति के लोग छोटानागपुर के ······ के निवासी थे।
7. भागलपुर से राजमहल के बीच का क्षेत्र ······ कहलाता था।
8. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन ······ को हुआ था।
(नोट: मुद्रण त्रुटि के कारण रिक्त स्थान प्रश्न 8 के बाद उत्तर तालिका में 9 लिखा है, जो छत्तीसगढ़ से संबंधित है)
III. कॉलम 'अ' से कॉलम 'ब' का सही मिलान करें।
| 'अ' | 'ब' |
|---|---|
| 1. डायट्रिच ब्रैंडिस | (क) कंध विद्रोह |
| 2. पहाड़िया विद्रोह | (ख) कोल विद्रोह |
| 3. बुद्धू भगत | (ग) भूमिज विद्रोह |
| 4. गंगा नारायण | (घ) इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्टस इन इंडिया |
| 5. मरियाह प्रथा | (ड़) तिलका माँझी |
—— उत्तर ——
I. 1. (ख) 2. (क) 3. (ग) 4. (घ) 5. (ग) 6. (ख) 7. (ख) 8. (ख) 9. (क) 10. (ख)
II. 1. अफ्रीका 2. कबीलों 3. ईसाई मिशनरियों 4. भारतीय वन सेवा 5. तिलका माँझी 6. सिंहभूम जिले 7. दामिन-इ-कोह 8. 15 नवंबर 1874 (सुधार: यह झारखंड का स्थापना वर्ष है, छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था) 9. 1 नवंबर 2000
III. 1. (घ) 2. (ड़) 3. (ख) 4. (ग) 5. (क)
A Golden Passport to High School History for Class 9 (पृष्ठ 54)
➤ अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. प्रथम इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्टस इन इंडिया कौन थे?
जर्मनी निवासी डायट्रिच ब्रैंडिस को भारत में प्रथम इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्टस इन इंडिया नियुक्त किया गया था।
2. 'इंपिरियल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट', देहरादून की स्थापना किस वर्ष हुई?
सरकार ने 1906 में देहरादून में इंपिरियल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी।
3. तिलका माँझी ने किस अंग्रेज कलक्टर की हत्या की थी?
तिलका माँझी ने 1784 में ऑगस्टस क्लीवलैंड नामक अंग्रेज कलक्टर की हत्या की थी।
4. कोल विद्रोह कहाँ से आरंभ हुआ?
कोल विद्रोह की शुरुआत छोटानागपुर क्षेत्र में मुंडा, उराँव एवं अन्य जनजातियों के द्वारा 1831 में हुई थी।
5. धरती आबा की उपाधि किसे दी गई थी?
बिरसा मुंडा को 'धरती आबा' (जमीन का पिता) की उपाधि दी गई थी।
6. बिरसा मुंडा का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को तमाड़ के निकट उलिहातू गाँव में हुआ था।
7. बस्तर आंदोलन में किसकी प्रमुख भूमिका थी?
गुंडाधूर की
➤ लघु उत्तरीय प्रश्न-I
1. वन्य समाज की राजनैतिक स्थिति पर प्रकाश डालें।
अठारहवीं शताब्दी में वन्य समाज कबीलों में बँटा था। सुरक्षा की बढ़ती आवश्यकता के कारण प्रत्येक जनजाति एक मुखिया के तहत संगठित थी। शासन प्रणाली में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया था।
2. वन्य समाज का सामाजिक जीवन कैसा था?
आदिवासी सीधे-सादे सरल प्रकृति के थे। आम तौर पर वे स्वयं को शेष समाज से अलग रखते थे, लेकिन अंग्रेजों ने उनके सामाजिक जीवन में हस्तक्षेप किया। आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से उन्होंने कबीला के सरदारों को जमींदार का दर्जा दे दिया। बंद समाज के अंदर ईसाई मिशनरियों के घुसपैठ को भी बढ़ावा दिया गया जिससे उनकी सामाजिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।
3. अठारहवीं शताब्दी में वन्य समाज का आर्थिक जीवन कैसा था?
आदिवासियों की परंपरागत अर्थव्यवस्था आखेट और अस्थायी कृषि पर आश्रित थी। वह जगह बदल-बदलकर 'घुमंतू', 'झूम' या 'पोडू' विधि से खेती करते थे। आदिवासियों में खेती के अलावा अन्य उद्योग-धंधों का भी प्रचलन था। वे हाथीदाँत, बाँस, मसालों, रेशे, रबड़ आदि के व्यापार के साथ-साथ लाह तैयार करने का भी काम करते थे।
4. अठारहवीं शताब्दी में ईसाई मिशनरियों ने वन्य समाज को कैसे प्रभावित किया?
जनजातियों की धार्मिक परंपराएँ एवं मान्यताएँ सरल थीं। आदिवासी शुरू से ही अहस्तक्षेप की नीति के पोषक थे। शिक्षा देने और लोगों को सभ्य बनाने के उद्देश्य से ईसाई मिशनरियों की घुसपैठ अंग्रेजों ने जनजाति क्षेत्रों में कराया। कालांतर में ये पादरी आदिवासी धर्म एवं संस्कृति की आलोचना करने लगे और उनका धर्म परिवर्तन करना आरंभ कर दिया।
Join the Discussion