Skip to content

BSEB Class 9 History Chapter 7 NCERT Solutions

7. विश्वशांति के प्रयास

• स्मरणीय तथ्य •

  • राष्ट्रसंघ— प्रथम विश्वयुद्ध के बाद विश्वशांति की स्थापना के लिए 10 जनवरी 1920 को राष्ट्रसंघ (League of Nations) की स्थापना हुई, 1946 में इसे विघटित कर दिया गया।
  • राष्ट्रसंघ का गठन— राष्ट्रसंघ के प्रमुख अंग थे—(i) जनरल असेंबली, (ii) काउंसिल, (iii) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, (iv) सचिवालय। इसकी विशिष्ट समिति थी—अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन।
  • राष्ट्रसंघ के उद्देश्य— अंतरराष्ट्रीय शांति-सुरक्षा और मतभेदों को पेरिस शांति सम्मेलन की संधियों के तहत सुलझाना।
  • राष्ट्रसंघ की उपलब्धियाँ— जर्मनी तथा अन्य देशों के विवादों का शांतिपूर्वक समाधान।
  • राष्ट्रसंघ की विफलता— राष्ट्रसंघ की विफलता के कारण—अमेरिका तथा अन्य बड़ी शक्तियों का राष्ट्रसंघ से अलग रहना।
  • संयुक्त राष्ट्र (U.N.O.)— द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विश्व में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्य— अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए विभिन्न राष्ट्रों के बीच समन्वय स्थापित करना।
  • संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांत— सभी सदस्य चार्टर के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए वचनबद्ध हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र का संगठन—(i) साधारण सभा (ii) सुरक्षा परिषद (iii) सचिवालय (iv) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (v) संरक्षण परिषद (vi) आर्थिक और सामाजिक परिषद।
  • संयुक्त राष्ट्र की विफलताएँ— संयुक्त राष्ट्र नस्लवाद, शस्त्रों की होड़ और आतंकवाद रोकने में सफल नहीं हो सका।
  • संयुक्त राष्ट्र की दुर्बलताएं— विशेषाधिकार का नियम, स्थायी सेना का अभाव और आर्थिक कठिनाई संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी दुर्बलताएं हैं।

➤ वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखें।

1. राष्ट्रसंघ की स्थापना कब हुई थी?
(क) 1919 में
(ख) 1920 में
(ग) 1945 में
(घ) 1964 में

2. राष्ट्रसंघ संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राष्ट्रपति के दिमाग की उपज थी?
(क) बिल क्लिंटन
(ख) वुड्रो विल्सन
(ग) फ्रैंकलिन रूजवेल्ट
(घ) जॉर्ज बुश

3. 14-सूत्री सिद्धांतों का प्रतिपादन किसने किया था?
(क) इंग्लैंड की रक्तहीन क्रांति ने
(ख) फ्रांस की क्रांति ने
(ग) रूस की क्रांति ने
(घ) अमेरिका के स्वतंत्रता-संग्राम ने
(नोट: ऐतिहासिक रूप से 14-सूत्री सिद्धांत अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने दिए थे, जो अमेरिकी इतिहास/संदर्भ से जुड़े हैं)

A Golden Passport to High School History for Class 9 (पृष्ठ 64)

4. राष्ट्रसंघ के सचिवालय का प्रधान कार्यालय कहाँ था?
(क) न्यूयार्क में
(ख) पेरिस में
(ग) जेनेवा में
(घ) बर्लिन में

5. राष्ट्रसंघ की स्थापना किस उद्देश्य से की गई थी?
(क) भविष्य में विश्वयुद्ध को रोकने के लिए
(ख) विभिन्न राष्ट्रों में प्रतिद्वंद्विता बढ़ाने के लिए
(ग) द्वितीय विश्वयुद्ध की तैयारी के लिए
(घ) हथियारों की होड़ बढ़ाने के लिए

6. निम्नलिखित में कौन-सा राष्ट्र राष्ट्रसंघ का सदस्य नहीं था?
(क) ब्रिटेन
(ख) फ्रांस
(ग) जर्मनी
(घ) अमेरिका

7. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(क) 1920 में
(ख) 1925 में
(ग) 1939 में
(घ) 1945 में

8. संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
(क) जेनेवा में
(ख) पेरिस में
(ग) लंदन में
(घ) न्यूयार्क में

9. संयुक्त राष्ट्र किस सम्मेलन का परिणाम था?
(क) सैनफ्रांसिस्को सम्मेलन
(ख) पेरिस सम्मेलन
(ग) तेहरान सम्मेलन
(घ) मास्को सम्मेलन

10. संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग कौन नहीं हैं?
(क) साधारण सभा
(ख) सुरक्षा परिषद
(ग) सचिवालय
(घ) काउंसिल

11. निम्नलिखित में किस राष्ट्र का विभाजन कर इजरायल की स्थापना की गई?
(क) सीरिया
(ख) लेबनान
(ग) फिलिस्तीन
(घ) तुर्की

12. वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र के कितने सदस्य हैं?
(क) 50
(ख) 100
(ग) 193 (सुधार: मूल विकल्प '192' था, जो पुराना है। वर्तमान सदस्य संख्या 193 है)
(घ) 200


II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

1. वुड्रो विल्सन ······ के राष्ट्रपति थे।
2. जॉन स्मट्स ······ के नागरिक थे।
3. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना ······ नगर में की गई।
4. राष्ट्रसंघ का विघटन वर्ष ······ में हुआ।
5. सैनफ्रांसिस्को सम्मेलन वर्ष ······ में हुआ।
6. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में ······ स्थायी सदस्य हैं।
7. सुरक्षा परिषद में 'वीटो' का अधिकार सिर्फ ······ सदस्यों को है।
8. संरक्षण परिषद ······ का एक प्रमुख संगठन है।

A Golden Passport to High School History for Class 9 (पृष्ठ 65)

III. कॉलम 'अ' से कॉलम 'ब' का सही मिलान करें।

'अ''ब'
1. 1920(क) अमेरिका के राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन द्वारा प्रतिपादित
2. 1933(ख) 1945
3. इंडोनेशिया की स्वतंत्रता(ग) पैराग्वे द्वारा बोलीविया पर आक्रमण
4. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना(घ) 1949
5. चौदह-सूत्री सिद्धांत(ङ) राष्ट्रसंघ की स्थापना

—— उत्तर ——

I. 1. (ख) 2. (ख) 3. (घ) 4. (ग) 5. (क) 6. (ग) 7. (घ) 8. (घ) 9. (क) 10. (घ) 11. (ग) 12. (घ)
II. 1. अमेरिका 2. दक्षिण अफ्रीका 3. हेग 4. 1945 5. 1945 6. पाँच 7. स्थायी 8. संयुक्त राष्ट्र
III. 1. (ङ) 2. (ग) 3. (घ) 4. (ख) 5. (क)


➤ अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद विश्वशांति की स्थापना के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की गई थी?

प्रथम विश्वयुद्ध के बाद विश्वशांति की स्थापना के लिए राष्ट्रसंघ की स्थापना की गई थी।

2. राष्ट्रसंघ की स्थापना किसके दिमाग की उपज मानी जाती है?

राष्ट्रसंघ की स्थापना संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन के दिमाग की उपज मानी जाती है।

3. राष्ट्रसंघ का सबसे प्रमुख अंग कौन है?

राष्ट्रसंघ का सबसे प्रमुख अंग जेनरस असेंबली (साधारण सभा) है।

4. राष्ट्रसंघ का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय किस देश और नगर में स्थित था?

राष्ट्रसंघ का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हॉलैंड (नीदरलैंड) के हेग नगर में स्थित था।

5. राष्ट्रसंघ की कौंसिल में कितने स्थायी और अस्थायी सदस्य थे?

राष्ट्रसंघ की चार स्थायी तथा नौ अस्थायी सदस्य थे।

6. अटलांटिक चार्टर की घोषणा किस वर्ष की गई?

अटलांटिक चार्टर की घोषणा वर्ष 1941 में की गई थी।

7. संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र किस सम्मेलन में तैयार किया गया?

संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र सैनफ्रांसिस्को सम्मेलन में तैयार किया गया था।

8. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना किस तिथि को हुई थी?

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में हुई थी।

9. संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव का नाम लिखें।

वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं।
(नोट: मूल मुद्रित पुस्तक में 'बान-की-मून' लिखा है, जिसे वर्तमान 2026 के संदर्भ में अद्यतित कर दिया गया है)

Join the Discussion

Show Comments

No comments

No comments yet.

Post a Comment

Popular Post

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

JEE Main, NDA, CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) परमाणु द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान (Atomic and Molecular Masses) मोल-संकल्पना और मोलर द्रव्यमान (Mole Concept and Molar Masses) प्रतिशत संघटन (Percentage Composition) स्टॉइकियोंमीट्री और स्टॉइकियोंमीट्रिक परिकलन (Stoichiometry and Stoichiometric Calculations) 📝 निष्कर्ष (Conclusion) द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) ​ 1995 प्रश्‍न 1 : दाब के विमा समान है- बल प्रति इकाई आयतन ऊर्जा प्रति इकाई आयतन बल ऊर्जा उत्तर : सही विकल्प () है। मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) ​ 1998 प्रश्‍न 2 : 161 cm, 0.161 cm तथा 0.0161 cm के लिए सार्थक संख्याएँ हैं- क्रमशः 3, 4 और 5 क्रमशः 3, 4 और 4 क्रमशः 3, 3 और 4 क्रमशः 3, 3 और 3 उत्तर : सही विकल्प () है। 2014 प्रश्‍न 3 : समान द्रव्यमान में H₂, O₂ और मिथेन को एक आयतन V के पात्र में 27°C पर समान परिस्थि...
By Guddu Kumar

हिंदी व्याकरण Ch 1 Important Questions & PYQ नोट्स

भाषा ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 12 वर्ण-विचार Books Based Questions ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 10 📋 Bihar Board - Class 10 PYQ 📋 Bihar Board - Class 12 📋 Bihar Board - Class 12 PYQ वर्तनी ⚡ Competitive exam विराम-चिह्ना ⚡ Competitive exam 🏁 निष्कर्ष (Conclusion) भाषा ​ ### 📙 Book Based Questions प्रश्‍न 1 : हिन्दी भाषा का प्रादुर्भाव किस भाषा से हुआ? पालि संस्कृत अपभ्रंश प्राकृत उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 2 : भारतीय आर्य भाषाओं को कितनी भाषाओं में विभाजित किया गया है? तीन चार पाँच दो उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 3 : प्राचीन भारतीय आर्य भाषा के अन्तर्गत कौन-सी भाषा आती है? वैदिक संस्कृत लौकिक संस्कृत अवहट्ठ 'a' तथा 'b' दोनों उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 4 : बौद्ध साहित्य की रचना किस भाषा से हुई? संस्कृत प्राकृत पालि अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : मध्यकालीन आर्य भाषा की तीसरी अवस्था कौन-सी है? प्राकृत पालि संस्कृत अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : भोजपुरी बोली का क्षेत्र है पटना दरभंगा बनार...
By Guddu Kumar

AvN Learn English

AvN Learn English

No blogs found in this list.

Share