3. परमाणु एवं अणु (Atoms and Molecules)
प्रश्न
- एक अभिक्रिया में 5.3 g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0 g एसीटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2 g कार्बन डाइऑक्साइड,8.2 g सोडियम एसीटेट एवं 0.9 g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है। सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल → सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल
- हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3 g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?
- डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?
- डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?
प्रश्न
- परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
- एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?
प्रश्न
- निम्न के सूत्र लिखिएः
- सोडियम ऑक्साइड
- ऐलुमिनियम क्लोराइड
- सोडियम सल्फाइड
- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
- निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए ः
- Al2(SO4)3
- CaCl2
- K2SO4
- रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?
- निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?
- H2S अणु एवं
- PO43– आयन?
प्रश्न
- निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3 एवं CH3OH
- निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः ZnO, Na2O एवं K2CO3 दिया गया हैः Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u, C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u है।
प्रश्न
- यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?
- किस में अधिक परमाणु होंगे ः 100 g सोडियम अथवा 100 g लोहा (Fe)? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Feका परमाणु द्रव्यमान = 56 u)
अभ्यास
- 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोरॉन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
- 3.0 g कार्बन 8.00 g ऑक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?
- बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदारहरण दीजिए।
- निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए ः (a) मैग्नीशियम क्लोराइड (b) कैल्सियम क्लोराइड (c) कॉपर नाइट्रेट (d) ऐलुमिनियम क्लोराइड (e) कैल्सियम कार्बोनेट
- निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिएः (a) बुझा हुआ चूना (b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड (c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) (d) पोटैशियम सल्फेट
- निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः (a) एथाइन, C2H2 (b) सल्फर अणु, S8 (c) फॉस्फोरस अणु, P4 (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31) (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl (e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
- निम्न का द्रव्यमान क्या होगाः (a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु? (b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27)? (c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2SO3)?
- मोल में परिवर्तित कीजिएः (a) 12 g ऑक्सीजन गैस (b) 20 g जल (c) 22 g कार्बन डाइऑक्साइड
- निम्न का द्रव्यमान क्या होगाः (a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु? (b) 0.5 मोल जल अणु?
- 16 g ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिए।
- 0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का परिकलन कीजिए। (संकेतः किसी आयन का द्रव्यमान उतना हीे होता है जितना कि उसी तत्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u है।)
Join the Discussion