14. प्राकृतिक संपदा
अब उत्तर दें
(i) या (ii) में से किसमें तापमान की माप अधिक है?
प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर कौन सबसे पहले गर्म होगा - स्थल या समुद्र?
क्या छाया में वायु के तापमान बालू तथा जल के तापमान के समान होगा? आप इसके कारण के बारे में क्या सोचते हैं? और तापमान को छाया में क्यों मापा जाता है?
क्या बंद बोतल या शीशे के बर्तन में लिया गया हवा का तापमान और खुले में लिया गया हवा का तापमान समान है? इसके कारण के बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या हम प्रायः इस तरह की घटनाओं से अवगत होते हैं?
अब उत्तर दें
आपने कब देखा कि बोतल के अंदर स्थित हवा कुहरे की भाँति हो जाती है?
यह कुहासा कब समाप्त होता है?
बोतल के अंदर दाब कब अधिक है?
कुहासा दिखाई देने की स्थिति में, बोतल के अंदर का दाब कम है या अधिक है?
इस प्रयोग के लिए बोतल के भीतर धुएँ की आवश्यकता क्यों है?
क्या होगा जब आप इस प्रयोग को बिना अगरबत्ती के धुएँ के करेंगे? अब ऐसा प्रयत्न करें और देखें कि परिकल्पना सही थी या गलत।
प्रश्न
शुक्र और मंगल ग्रहों के वायुमंडल से हमारा वायुमंडल कैसे भिन्न है?
वायुमंडल एक कंबल की तरह कैसे कार्य करता है?
वायु प्रवाह (पवन) के क्या कारण हैं?
बादलों का निर्माण कैसे होता है?
मनुष्य के तीन क्रियाकलापों का उल्लेख करें जो वायु प्रदूषण में सहायक हैं।
अब उत्तर दें
क्या दोनों बार संख्याएँ समान थीं?
किस मौसम में आपने विभिन्न प्रकार के पौधों और जंतुओं की अधिकता पाई?
प्रत्येक प्रकार के जीवों की संख्या किस मौसम में अधिक थी?
प्रश्न
जीवों को जल की आवश्यकता क्यों होती है?
जिस गाँव/शहर/नगर में आप रहते हैं वहाँ पर उपलब्ध शुद्ध जल का मुख्य स्रोत क्या है?
क्या आप किसी क्रियाकलाप के बारे में जानते हैं जो इस जल के स्रोत को प्रदूषित कर रहा है?
प्रश्न
मृदा (मिट्टी) का निर्माण किस प्रकार होता है?
मृदा-अपरदन क्या है?
अपरदन को रोकने और कम करने के कौन-कौन से तरीके हैं?
प्रश्न
जल-चक्र के क्रम में जल की कौन-कौन सी अवस्थाएँ पायी जाती हैं?
जैविक रूप से महत्वपूर्ण दो यौगिकों के नाम दीजिए जिनमें ऑक्सीजन और नाइट्रोेजन दोनों पाए जाते हों?
मनुष्य की किन्हीं तीन गतिविधियों को पहचानें जिनसे वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है।
ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?
वायुमंडल में पाए जाने वाले ऑक्सीजन के दो रूप कौन-कौन से हैं?
अभ्यास
जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है?
जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है?
जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर हैं? क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं?
आपने टेलीविज़न पर और समाचारपत्र में मौसम संबंधी रिपोर्ट को देखा होगा। आप क्या सोचते हैं कि हम मौसम के पूर्वानुमान में सक्षम हैं?
हम जानते हैं कि बहुत-सी मानवीय गतिविधियाँ वायु, जल एवं मृदा के प्रदूषण-स्तर को बढ़ा रहे हैं। क्या आप सोचते हैं कि इन गतिविधियों को कुछ विशेष क्षेत्रों मे सीमित कर देने से प्रदूषण के स्तर को घटाने में सहायता मिलेगी?
जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करते हैं?
Join the Discussion