
- परमाणु (Atom), तत्व का वह छोटा-से छोटा कण है, जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है परन्तु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है।
- तत्व तथा यौगिक का वह छोटा-से-छोटा कण है, जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है, अणु (Molecule) कहलाता है।
- धातु एवं अधातु युक्त यौगिक आवेशित कणों से बने होते हैं। इन आवेशित कणों को आयन कहते हैं। आयन एक आवेशित परमाणु अथवा परमाणुओं का एक ऐसा समूह होता है जिस पर नेट आवेश विद्यमान होता है। यह ऋण आवेश अथवा धन आवेश होता है। ऋण आवेशित आयन को ऋणायन (anion) तथा धन आवेशित आयन को धनायन (cation) कहते हैं। उदाहरण – सोडियम क्लोराइड (NaCl) को लीजिए। इसमें धनात्मक सोडियम आयन (Na+) तथा ऋणात्मक क्लोराइड आयन (Cl–) संघटक कण के रूप में विद्यमान होते हैं। परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान हो उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं
रासायनिक संयोजन के नियम
द्रव्यमान संरक्षण का द्रव्य की अविनाशिता का नियम
- इस नियम को लेवोशिए ने सन् 1789 में दिया था।
- इस नियम के अनुसार, द्रव्य न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है।
- किसी रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारको का कुल द्रव्यमान = उत्पादों का कुल द्रव्यमान
स्थिर अनुपात का नियम
- इस नियम को जोसेफ प्राउस्ट ने सन् 1799 में दिया था।
- इस नियम के अनुसार, किसी यौगिक, में तत्वों के द्रव्यमानों का अनुपात सदैव समान होता है।
- विभिन्न स्थानों से लिए गए जल के प्रत्येक नमूने में भारानुसार हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 1: 8 में होता है।
डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त (0alton’s Atomic Theory)
रासायनिक संयोग के नियमों के आधार पर डाल्टन ने सन् 1803 में एक सिद्धान्त प्रतिपादित किया, जिसे डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त कहा गया। इस सिद्धान्त के मुख्य बिन्दु निम्नलिखित हैं
"द्रव्य का वह सूक्ष्मतम कण जो रासायनिक अभिक्रियाओं में बिना विभाजित हुए भाग लेता है, परमाणु कहलाता है।”
- परमाणु को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट कि या जा सकता है।
- परमाणु अविभाज्य है अर्थात् परमाणु को किसी भी विधि से अन्य सूक्ष्म कणों में विभाजित नहीं किया जा सकता है।
- एक ही तत्व के परमाणु आकार, द्रव्यमान तथा अन्य सभी गुणों में एक-दूसरे के समान (Identical) होते है।
- विभिन्न तत्वों के परमाणु आकार, द्रव्यमान तथा अन्य सभी गुणों में एक-दूसरे से भिन्न होते हैं।
- दो या दो से अधिक तत्वों के परमाणु सरल गुणित अनुपात (अर्थात् 1:1, 1:2, 2:3 आदि) में संयुक्त होकर यौगिक परमाणु (जो अब अणु कहलाते हैं) बनाते हैं।
रासायनिक सूत्र लिखना
संकेत (प्रतीक)
तत्त्वों के नाम के संक्षिप्त रूप या चिह्न को संकेत या प्रतीक कहते हैं।
संकेत से प्राप्त सूचनाएँ :
- संकेत से तत्त्व के नामों का पता चलता है।
- किसी तत्त्व का संकेत उस तत्त्व के एक परमाणु को सूचित करता है।
- संकेत तत्त्व के एक ग्राम परमाणु-भार को सूचित करता है।
- संकेत लिखने की प्रणाली – अनेक रसायनज्ञों ने संकेत या प्रतीक के संबंध में अपनी-अपनी प्रणाली रखी । जैसे – ग्रीक प्रणाली, डाल्टन प्रणाली, आदि ।
- 1813 ई० में बर्जीलियस ने संकेत के संबंध में अपनी प्रणाली रखी, जिसे बर्जीलियस प्रणाली कहते हैं। इसके अनुसार,
- तत्त्वों के संकेत उनके अंग्रेजी नामों के प्रथम अक्षर द्वारा दिया जाता है । जैसे – हाइड्रोजन के लिए H, आयोडीन के लिए I, आदि ।
- जब कई तत्त्वों के नाम एक ही अक्षर से शुरू होते हैं, तो उनके संकेतों के लिए उनके नाम से दो अक्षर लि ये जाते हैं । इनमें पहला अक्षर उनके नाम का पहला अक्षर होता है और दूसरा अक्षर नाम का वह अक्षर होता है, जि सपर उच्चारण में (बोलने में) विशेष जोर पड॒ता है। जैसे – बेरियम (Barium) के लिए Ba, बेरिलियम (Bery11ium) के लिए Be, ब्रोमीन (Bromine) के लिए Br, इत्यादि ।
- कुछ तत्त्वों के संकेत उनके लैटिन नामों के आधार पपर दि ये गये हैं। जैसे – सोडियम का लैटिन नाम नैट्रियम (Natnium) है, अतः इसका संकेत Na रखा गया । उसी प्रकार पोटैशियम का संकेत K है; जो इसके लैटिन नाम कैलियम (Kalium) से लिया गया है ।
कुछ तत्वों के लैटिन नाम और उनके संकेत
| तत्त्व का नाम | अंग्रेजी नाम | लैटिन नाम | संकेत |
|---|---|---|---|
| सोडियम | Sodium | Natrium (नेट्रियम) | Na |
| पोटैशियम | Potassium | Kalium (कैलियम) | K |
| लोह | Iron (आयरन) | Ferrum (फेरम) | Fe |
| ताँबा | Copper (कॉपर) | Cuprum (क्यूप्रम) | Cu |
| चाँदी | Silver (सिल्वर) | Argentum (अर्जेन्टम) | Ag |
| सोना | Gold (गोल्ड) | Aurum (ऑरम) | Au |
| बंग | Tin (टिन) | Stannum (स्टैनम) | Sn |
| सीसा | Lead (लेड) | Plumbum (प्लम्बम) | Pb |
| पारा | Merucry (मरकरी) | Hydragyrum (हाइड्रागिरम) | Hg |
| एन्टिमनी | Antimony | Stibium (स्टिबियम) | Sb |
| टंगस्टन | Tungsten | Wolfram (वोल्फ्राम) | W |
- किसी तत्त्व के अन्य तत्त्वों से संयोग करने की क्षमता को उस तत्त्व की संयोजकता कहते हैं और इसकी माप हाइड्रोजन परमाणुओं की उस संख्या से की जाती है जो उस तत्त्व के एक परमाणु से संयोग करती है या किसी अम्ल में से उस तत्त्व के एक परमाणु द्वारा विस्थापित होती है।
- किसी यौगिक के अणु में उपस्थित तत्त्वों के परमाणुओं की संख्याओं के सरलतम अनुपात को व्यक्त करनेवाला सूत्र सरल या मूलाुनपाती सूत्र कहलाता है।
- किसी तत्त्व या यौगि क के अणु में उपस्थि त तत्त्वों के परमाणुओं की वास्तवि क संख्या को व्यक्त करनेवाला सूत्र अणुसूत्र या रासायनिक सूत्र कहलाता है।
- दो विभिन्न तत्त्वों से बना हुआ यौगि क द्विअंगी (011) यौगिक कहलाता है।
- परमाणु या परमाणुओं का वह समूह जो रासायनिक अभिक्रियाओं के क्रम में अपरिवर्तित रहता है और बिना कुछ परिवर्तन के यह किसी पदार्थ के साथ संयोग कर सकता है या निष्कासित हो सकता है, मूलक कहलाता है।
क्षारीय मूलकों के नाम, उनके संकेत और संयोजकता
| क्रमांक | क्षारीय मूलक या धनमूलक (Basic Radical or Positive Radical) | संकेत (Symbol) | संयोजकता (Valency) |
|---|---|---|---|
| 1. | हाइड्रोजन (Hydrogen) | H | 1 |
| 2. | सोडियम (Sodium) | Na | 1 |
| 3. | पोटैशियम (Potassium) | K | 1 |
| 4. | अमोनियम (Ammonium) | NH4 | 1 |
| 5. | मैग्नीशियम (Magnesium) | Mg | 2 |
| 6. | कैल्सियम (Calcium) | Ca | 2 |
| 7. | जिंक (Zinc ) | Zn | 2 |
| 8. | बेरियम (Barium) | Ba | 2 |
| 9. | ऐलुमिनियम (Aluminium) | Al | 3 |
| 10. | क्रोमियम (Chromium) | Cr | 3 |
| 11. | क्यूप्रस (Cuprous or Copper I) | Cu | 1 |
| 12. | क्यूप्रिक (Cupric or Copper II) | Cu | 2 |
| 13. | फेरस (Ferrous or Iron II) | Fe | 2 |
| 14. | फेरिक (Ferric or Iron III) | Fe | 3 |
| 15. | मरक्यूरस (Mercurous or Mercury I) | Hg2 | 1 |
| 16. | मरक्यूरिक (Mercuric or Mercury II ) | Hg | 2 |
| 17. | स्टैनस (Stannous or Tin II) | Sn | 2 |
| 18. | स्टैनिक (Stannic or Tin IV) | Sn | 4 |
| 19. | प्लम्बस (Plumbous or Lead II) | Pb | 2 |
| 20. | प्लम्बिक (Plumbic or Lead IV) | Pb | 4 |
अम्लीय मूलक या ऋणमूलक, उनके संकेत तथा संयोजकताएँ
| क्रमांक | अम्लीय मूलक या ऋणमूलक (Basic Radical or Positive Radical) | संकेत (Symbol) | संयोजकता (Valency) |
|---|---|---|---|
| 1. | हाइड्राइड (Hydride) | H | 1 |
| 2. | क्लोराइड (Chloride) | Cl | 1 |
| 3. | ब्रोमाइड (Bromide ) | Br | 1 |
| 4. | आयोडाइड (Iodide) | I | 1 |
| 5. | फ्लोराइड (Fluoride) | F | 1 |
| 6. | हाइड्रॉक्साइड (Hydroxide) | OH | 1 |
| 7. | नाइट्राइट (Nitrite) | NO2 | 1 |
| 8. | नाइट्रेट (Nitrate) | NO3 | 1 |
| 9. | बाइकार्बोनेट या हाइड्रोजन कार्बोनेट (Bicarbonate or Hydrogen Carbonate) | HCO3 | 1 |
| 10. | कार्बोनेट (Carbonate) | CO3 | 1 |
| 11. | बाइसल्फेट या हाइड्रोजन सल्फेट (Bisulphate or Hydrogen Sulphate) | HSO4 | 1 |
| 12. | बाइसल्फाइट (Bisulphite) | HSO3 | 1 |
| 13. | बाइसल्फाइड (Bisulphide ) | HS | 1 |
| 14. | हाइपोक्लोराइट (Hypochlorite) | ClO | 1 |
| 15. | क्लोरेट (Chlorate) | ClO3 | 2 |
| 16. | परमैंगनेट (Permangnate) | MnO4 | 1 ` |
| 17. | सल्फेट (Sulphate) | SO4 | 1 |
| 18. | सायनाइड (Cyanide ) | CN | 1 |
| 19. | सल्फाइट (Sulphite) | SO3 | 2 |
| 20. | सल्फाइड (Sulphide ) | S | 1 |
| 21. | थायोसल्फेट (Thiosulphate) | S2O3 | 2 |
| 22. | ऑक्साइड (Oxide ) | O | 2 |
| 23. | परऑक्साइड (Peroxide ) | O2 | 2 |
| 24. | डाइक्रोमेट (Dichromate) | Cr2O7 | 2 |
| 25. | क्रोमेट (Chromate) | CrO4 | 2 |
| 26. | सिलिकेट (Silicate) | SiO3 | 2 |
| 27. | नाइट्राइड (Nitride) | N | 3 |
| 28. | फॉस्फाइड (Phosphide) | P | 3 |
| 29. | फॉस्फाइट (Phosphite) | PO3 | 3 |
| 30. | फॉस्फेट (Phosphate) | PO4 | 3 |
| 31. | कार्बाइड (Carbide) | C | 4 |
प्रमुख यौगिकों के नाम और उनके अणु-सूत्र
- सोडियम क्लोराइड - NaCl
- पोटैशियम क्लोराइड - KCl
- हाइड्रोजन क्लोराइड - HCl
- अमोनियम क्लोराइड - HN4Cl
- मैग्नीशियम क्लोराइड - MgCl2
- कैल्सियम क्लोराइड - CaCl2
- जिंक क्लोराइड - ZnCl2
- बेरियम क्लोराइड - BaCl2
- ऐलुमिनियम क्लोराइड - AlCl3
- क्यूप्रस क्लोराइड (कॉपर I क्लोराइड) - CuCl
- क्यूप्रिक क्लोराइड (कॉपर II क्लोराइड) - CuCl2
- फेरस क्लोराइड (आयरन II क्लोराइड) - FeCl2
- फेरिक क्लोराइड (आयरन III क्लोराइड) - FeCl3
- मरक्यूरस क्लोराइड (मरकरी I क्लोराइड) - Hg2Cl3
- मरक्यूरिक क्लोराइड ( मरकरी II क्लोराइड) - HgCl2
- स्टैनस क्लोराइड (टिन II क्लोराइड ) - SnCl2
- स्टैनिक क्लोराइड (टिन IV क्लोराइड) - SnCl4
- प्लम्बस क्लोराइड (लेड II क्लोराइड) - PbCl2
- प्लम्बिक क्लोराइड (लेड IV क्लोराइड) - PbCl4
- सोडियम ब्रोमाइड - NaBr
- मैग्नीशियम ब्रोमाइड - MgBr2
- पोटैशियम आयोडाइड - KI
- सोडियम हाइड्राइड - NaH
- लिथियम हाइड्राइड - LiH
- कैल्सियम हाइड्राइड (हाइड्रोलिथ) - CaH2
- सोडियम हाइड्रॉक्साइड - NaOH
- पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड - KOH
- अमोनियम हाइड्रॉक्साइड - NH4OH
- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड - Mg(OH)2
- कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड - Ca(OH)2
- जिंक हाइड्रॉक्साइड - Zn(OH)2
- ऐलुमिनियम हाइड्रॉक्साइड - Al(OH)3
- बेरियम हाइड्रॉक्साइड - Ba(OH)2
- जल (हाइड्रोजन ऑक्साइड) - H2O
- सोडियम ऑक्साइड - Na2O
- पोटैशियम ऑक्साइड - K2O
- मैग्नीशियम ऑक्साइड - MgO
- कैल्सियम ऑक्साइड - CaO
- जिंक ऑक्साइड - ZnO
- कार्बन डाइऑक्साइड - CO2
- कार्बन मोनोक्साइड - CO
- सल्फर डाइऑक्साइड - SO2
- सल्फर ट्राइऑक्साइड - SO3
- नइट्रिक ऑक्साइड या नाइट्रोजन मोनोक्साइड - NO
- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड - NO2
- नाइट्रस ऑक्साइड - N2O
- डाइनाइट्रोजन ट्राइऑक्साइड - N2O3
- ऐलुमिनियम ऑक्साइड - Al2O3
- फॉस्फोरस ट्राइऑक्साइड - P2O3
- फॉस्फोरस पेंटाऑक्साइड - P2O5
- फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड - PCl3
- फॉस्फोरस पेंटाक्लोराइड - PCl5
- नाइट्रोजन ट्राइक्लोराइड - NCl3
- सोडियम नाइट्रेट - NaNO3
- पोटैशियम नाइट्रेट - KNO3
- अमोनियम नाइट्रेट - NH4NO3
- मैग्नीशियम नाइट्रेट - Mg(NO3)2
- कैल्सियम नाइट्रेट - Ca(NO3)2
- सिल्वर (I) नाइट्रेट - AgNO3
- सिल्वर (II) नाइट्रेट - Ag(NO3)2
- ऐलुमिनियम नाइट्रेट - Al(NO3)3
- सोडियम कार्बोनेट - Na2CO3
- पोटैशियम कार्बोनेट - K2CO3
- मैग्नीशियम कार्बोनेट - MgCO3
- कैल्सियम कार्बोनेट - CaCO3
- अमोनियम कार्बोनेट - (NH4)2CO3
- जिंक कार्बोनेट - ZnCO3
- सोडियम बाइकार्बोनेट - NaHCO3
- पोटैशियम बाइकार्बोनेट - KHCO3
- अमोनियम बाइकार्बोनेट - NH4HCO3
- कैल्सियम बाइकार्बोनेट - Ca(HCO3)2
- मैग्नीशियम बाइकार्बोनेट - Mg(HCO3)2
- सोडियम सल्फेट - Na2SO4
- पोटैशियम सल्फेट - K2SO4
- मौनीशियम सल्फेट - MgSO4
- कैल्सियम सल्फेट - CaSO4
- जिंक सल्फेट - ZnSO4
- बेरियम सल्फेट - BaSO4
- हाइड्रोजन सल्फेट - H2SO4
- कॉपर सल्फेट (कॉपर II सल्फेट) - CuSO4
- फेरस सल्फेट - FeSO4
- फेरिक सल्फेट, - Fe2(SO4)3
- मरक्यूरस ऑक्साइड - Hg2O
- मरक्यूरिक ऑक्साइड - HgO
- मैंगनीज डाइऑक्साइड - MnO2
- ऐलुमिनियम सल्फेट - Al2(SO4)3
- सोडियम बाइसल्फेट - NaHSO4
- पोटैशियम बाइसल्फेट - KHSO4
- मैग्नीशियम बाइसल्फेट - Mg(HSO4)2
- स्टैनिक ऑक्साइड (टिन IV ऑक्साइड) - SnO2
- हाइड्रोजन सल्फाइड - H2S
- सोडियम सल्फाइड - Na2S
- जिंक सल्फाइड - ZnS
- सोडियम सल्फाइट - Na2SO3
- ऐलुमिनियम नाइट्राइड - AlN
- मैग्नीशियम नाइट्राइड - Mg3N2
- कैल्सियम कार्बाइड - CaC2
- सिलिकॉन कार्बाइड - SiC
- अमोनिया - NH3
- पोटैशियम डाइक्रोमेट - K2Cr2O7
- पोटैशियम क्रोमेट - K2CrO4
- पोटैशियम परमैंगनेट - KMnO4
- पोटैशियम क्लोरेट - KClO3
- सोडियम ऐलुमिनेट - NaAlO2
- कैल्सियम बाइसल्फाइट - Ca(HSO4)2
- सोडियम बाइसल्फाइट - NaHSO3
- मैंगनस सल्फेट - MnSO4
- पोटैशियम थायोसल्फेट - K2S2O3
- हाइड्रोजन सायनाइड - HCN
- पोटैशियम सायनाइड - KCN
- सोडियम एमाइड - NaNH2
- कैल्सियम सायनाइड - Ca(CN)2
- पोटैशियम मैंगनेट - K2MnO4
- अमोनियम थायोसल्फेट - (NH4)2S2O3
- सोडियम सिलिकेट - Na2SiO3
- कैल्सियम सिलिकेट - CaSiO3
- फेरस सिलिकेट - FeSiO3
- ऐलुमिनियम फॉस्फेट - AlPO4
- अमोनियम फॉस्फेट - (NH4)3PO4
- पोटैशियम क्लोराइट - KClO2
- कैल्सियम फॉस्फेट - Ca3(PO4)2
- कैल्सियम फॉस्फाइट - Ca3(PO3)2
- पोटैशियम हाइपोक्लोराइट - KClO
- जिंक फॉस्फाइड - Zn3P2
- कैल्सियम सल्फाइड - CaS
- डाइनाइट्रोजन पेंटाऑक्साइड - N2O5
- कैल्सियम फॉस्फाइड - Ca3P2
- पोटैशियम फॉस्फेट - K3PO4
- क्रोमियम सल्फेट - Cr2(SO4)3
- जिंक नाइट्रेट - Zn(NO3)2
- वैनेडियम पेंटाऑक्साइड - V2O5
- मैंगनस क्लोराइड - MnCl2
- बेरियम परऑक्साइड - BaO2
- लेड एसीटेट - (CH3COO)2Pb
- सोडियम एसीटेट - CH3COONa
- कैल्सियम एसीटेट - (CH3COO)2Ca
- सिल्वर सल्फाइट - Ag2SO4
कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण यौगिकों के नाम और उनके सूत्र
| क्रमांक | यौगिक का नाम | अणु सूत्र |
|---|---|---|
| 1. | चीनी | C12H22O11 |
| 2. | ग्लूकोज | C6H12O6 |
| 3. | बोरेक्स (सुहागा) | Na2B4O7∙10H2O |
| 4. | यूरिया | CO(NH2)2 या CO∙NH2∙NH2 |
| 5. | सोडा लाइम | NaOH + CaO |
| 6. | अम्लराज | HNO3 + 3HCl [सांद्र HNO3 + सांद्र HCl ] (1:3) |
| 7. | नीला कसीस (तूतिया) | CuSO4∙5H2~O |
| 8. | हरा कसीस (हरा थोथा) | FeSO4∙7HO |
| 9. | श्वेत कसीस (उजला थोथा) | ZnSO4∙7H2O |
| 10. | जलगैस (भाप-अंगार गैस) | CO+H2 |
| 11. | प्रोड्यूसर गैस (वायु-अंगार गैस) | CO+N2 |
| 12. | वाशिंग सोडा (धोवन सोडा) | Na2CO3∙10H2O |
| 13. | बेकिंग सोडा | NaHCO3 |
| 14. | विरंजक चूर्ण (ब्लिचिंग पाउडर) | Ca(OCl)Cl या CaOCl2 |
| 15. | प्लास्टर ऑफ पेरिस | (CaSO4)2∙H2O |
| 16. | जिप्सम | CaSO4∙2H2O |
| 17. | कोरण्डम | Al2O3 |
| 18. | कास्टिक सोडा | NaOH |
| 19. | भारी जल (ड्यूटेरियम ऑक्साइड) | D2O |
| 20. | फॉस्फीन | PH3 |
| 21. | फॉस्जीन | PH3 |
| 22. | सिंदूर (वरमिलियन) | COCl2 |
| 23. | कॉस्टिक पोटाश | HgS |
| 24. | चीली साल्ट पीटर | KOH |
| 25. | शोरा | NaNO3 |
| 26. | जिंक फॉस्फाइड (चूहा-विष) | KNO3 |
| 27. | पोटाश एलम | Zn3P2 |
| 28. | क्रोम एलम | K2SO4Cr2(SO4)3∙24H2O |
| 29. | चूना-जल | Ca(OH)2 |
| 30. | लाफिंग गैस (नाइट्रस ऑक्साइड) | N2O |
| 31. | आँसू गैस (टीयर गैस या क्लोरोपिक्रिन) | CCl3NO2 |
| 32. | क्रायोलाइट | Na3AlF6 |
| 33. | क्लोरोफॉर्म | CHCl3 |
| 34. | खड़िया (चॉक) | CaCO3 |
| 35. | फ्रिऑन | CF2Cl2 |
| 36. | डोलोमाइट | MgCO3∙CaCO3 |
| 37. | इप्सम लवण | MgSO4∙7H2O |
| 38. | श्वेत पोटाश | KClO3 |
| 39. | लाल पोटाश | KMnO4 |
| 40. | अमोनियम फॉस्फोमॉलिब्डेट | [(NH4)3PO4∙12MoO3] |
| 41. | रॉक सॉल्ट (साधारण नमक) | NaCl |
| 42. | फायर डैंप या मार्श गैस | CH4 |
| 43. | गैमेक्सिन | C6H6Cl6 |
| 44. | हाइड्रोलिथ | CaH2 |
| 45. | क्वार्ट्ज | SiO2 |
| 46. | संगमरमर | CaCO3 |
| 47. | चूनापत्थर | CaCO3 |
| 48. | ओलियम | H2S2O7 |
| 49. | कली चूना | CaO |
| 50. | बूझा चूना (भखरा चूना) | Ca(OH)2 |
| 51. | मिल्क ऑफ मैग्नेशिया | Mg(OH)2 |
| 52. | कैल्सियम सुपर फॉस्फेट | Ca(H2Po4)2∙H2O + 2(CaSO4∙H2O) |
| 53. | साल्ट केक | Na2SO4 |
| 54. | बॉक्साइट | Al2O3∙2H2O |
| 55. | फेरसोफेरिक ऑक्साइड | Fe3O4 |
| 56. | कार्बन टेट्राक्लोराइड | CCl4 |
| 57. | D. D. T. (डाइक्लोरो-डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो-इथेन) |
Join the Discussion