BSEB Class 9 Science Chapter 3 Notes: परमाणु एवं अणु
Notes रासायनिक संयोजन के नियम डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त (0alton’s Atomic Theory) रासायनिक सूत्र लिखना कुछ तत्वों के लैटिन नाम और उनके संकेत क्षारीय मूलकों के नाम, उनके संकेत और संयोजकता अम्लीय मूलक या ऋणमूलक, उनके संकेत तथा संयोजकताएँ प्रमुख यौगिकों के नाम और उनके अणु-सूत्र कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण यौगिकों के नाम और उनके सूत्र परमाणु (Atom) , तत्व का वह छोटा-से छोटा कण है, जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है परन्तु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है। तत्व तथा यौगिक का वह छोटा-से-छोटा कण है, जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है, अणु (Molecule) कहलाता है। धातु एवं अधातु युक्त यौगिक आवेशित कणों से बने होते हैं। इन आवेशित कणों को आयन कहते हैं। आयन एक आवेशित परमाणु अथवा परमाणुओं का एक ऐसा समूह होता है जिस पर नेट आवेश विद्यमान होता है। यह ऋण आवेश अथवा धन आवेश होता है। ऋण आवेशित आयन को ऋणायन (anion) तथा धन आवेशित आयन को धनायन (cation) कहते हैं। उदाहरण – सोडियम क्लोराइड (NaCl) को लीजिए। इसमें धनात्मक सोडियम आयन (Na+) तथा ऋणात्मक क्लोराइड आयन (Cl–) संघटक कण के रूप में विद्यमान होते...
By
AvN Learn