BSEB Class 9 Science Chapter 6 Notes: ऊतक (Tissues)
Notes पादप ऊतक (क) विभज्योतक ऊतक (ख) स्थायी ऊतक जंतु ऊतक उपकला या एपिथीलियमी ऊतक संयोजी ऊतक पेशीय ऊतक तंत्रिका ऊतक ऊतक कोशिकाओं का समूह होता है जिसमें कोशिकाओं की संरचना तथा कार्य एकसमान होते हैं। जैसे – रक्त, फ्लोएम तथा पेशी ऊतक आदि। पादप ऊतक पौधों के ऊतक (पादप ऊतक) दो प्रकार के होते हैं — (क) विभज्योतक ऊतक तथा (ख) स्थायी ऊतक । (क) विभज्योतक ऊतक विभज्योतक (मेरिस्टेमेटिक) ऊतक एक विभाज्य ऊतक है तथा यह पौधों के वृद्धि वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। (ख) स्थायी ऊतक स्थायी ऊतक विभज्योतक से बनते हैं, जो एक बार विभाजित होने की क्षमता को खो देते हैं। इससे दो वर्गों में विभजित किया गया है — (i) सरल स्थायी ऊतक तथा (ii) जटिल स्थायी ऊतक (i) सरल स्थायी ऊतक पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा तथा स्क्लेरेन्काइमा सरल ऊतकों के तीन प्रकार हैं। पैरेन्काइमा ऊतक : कोशिकाओं की कुछ परतें ऊतक के आधारीय पैकिंग का निर्माण करती हैं । उन्हें पैरेन्काइमा ऊतक कहते हैं, जो स्थायी ऊतक का एक प्रकार डैं। ऐरेन्काइमा : जलीय पौधों में पैरेन्काइमा की कोशिकाओं के मध्य हवा की बड़ी गुहिकाएँ (Cavities) होती हैं। जो पौध...
By
AvN Learn