कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 7 नोट्स: समकालीन विश्व में सुरक्षा
कक्षा 12 समकालीन विश्व राजनीति अध्याय 7: समकालीन विश्व में सुरक्षा (Security in the Contemporary World) [CBSE, बिहार बोर्ड (BSEB) एवं अन्य राज्य बोर्डों के लिए संपूर्ण एवं सरल नोट्स] 1. सुरक्षा का बुनियादी अर्थ (Basic Meaning of Security) परिभाषा: सुरक्षा का बुनियादी अर्थ है 'खतरों से आज़ादी' । सीमित दृष्टिकोण: मानव जीवन और किसी देश का अस्तित्व हमेशा किसी न किसी खतरे से घिरा रहता है। लेकिन हर खतरे को सुरक्षा का विषय नहीं बनाया जा सकता। केवल उन्हीं खतरों को 'सुरक्षा' के दायरे में लाया जाता है, जिससे किसी देश या मानव जीवन के अस्तित्व को सीधा खतरा हो। सुरक्षा की धारणाएं: सुरक्षा की धारणा को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है: पारंपरिक धारणा (Traditional Notion): सैन्य खतरों और राज्य की सुरक्षा से जुड़ी। अपरंपरागत धारणा (Non-Traditional Notion): मानवीय अस्तित्व और वैश्विक खतरों से जुड़ी। 2. सुरक्षा की पारंपरिक धारणा (बाहरी सुरक्षा) पारंपरिक धारणा के अनुसार, सुरक्षा का मुख्य संबंध 'राज्य' (देश) की संप्रभुता और उसकी सीमाओं की रक्षा से होता है। इस...
By
Guddu Kumar