Skip to content

Search This Blog

Search across AvN Learn India | CBSE, Bihar Board & ICSE Study Notes articles and categories

Master CBSE & Bihar Board exams with AvN Learn India. Get expert notes for Physics, Math, Coding & Grammar. Best solutions for I.Sc, I.A & I.Com!

BSEB Class 10 Godhuli Chapter 4 Summary in Hindi

​ बीएसटीबीपीसी-2015 हजारी प्रसाद द्विवेदी आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म सन् 1907 ई० में आरत दुबे का छपरा, बलिया (उत्तर प्रदेश) में हुआ। द्विवेदी जी का साहित्य कर्म भारतवर्ष के सांस्कृतिक इतिहास की रचनात्मक परिणति है । संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश, बाँग्ला आदि भाषाओं व उनके साहित्य के साथ इतिहास, संस्कृति, धर्म, दर्शन और आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की व्यापकता व गहनता में पैठकर उनका अगाध पांडित्य नवीन मानवतावादी सर्जना और आलोचना की क्षमता लेकर प्रकट हुआ है। वे ज्ञान को बोध और पांडित्य की सहृदयता में ढाल कर एक ऐसा रचना संसार हमारे सामने उपस्थित करते हैं जो विचार की तेजस्विता, कथन के लालित्य और बंध की शास्त्रीयता का संगम है। इस प्रकार उनमें एकसाथ कबीर, तुलसी और रवींद्रनाथ एकाकार हो उठते हैं। उनकी सांस्कृतिक दृष्टि अपूर्व है। उनके अनुसार भारतीय संस्कृति किसी एक जाति की देन नहीं, बल्कि समय-समय पर उपस्थित अनेक जातियों के श्रेष्ठ साधनांशों के लवण-नीर संयोग से विकसित हुई है। द्विवेदीजी की प्रमुख रचनाएँ हैं 'अशोक के फूल', 'कल्पलता', 'विचार और वितर्क', 'कुटज', 'व...
By Guddu Kumar

Share