BSEB Class 10 Varnika Chapter 2 Summary in Hindi
ढहते विश्वास सातकोड़ी होता सातकोड़ी होता उड़िया के एक प्रमुख कथाकार हैं। इनका जन्म 29 अक्टूबर 1929 ई० में मयूरभंज, उड़ीसा में हुआ था। अबतक इनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं । होता जी भुवनेश्वर में भारतीय रेल यातायात सेवा के अंतर्गत रेल समन्वय आयुक्त व उड़ीसा सरकार के वाणिज्य एवं यातायात विभाग में विशेष सचिव तथा उड़ीसा राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके कथा साहित्य में उड़ीसा का जीवन गहरी आंतरिकता के साथ प्रकट हुआ है। यह कहानी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र द्वारा संपादित एवं अनूदित 'उड़िया की चर्चित कहानियाँ' (विभूति प्रकाशन, दिल्ली) से यहाँ साभार संकलित है । पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होते देख लक्ष्मी को लग रहा था जैसे इस बार भी बाढ़ आयेगी । तूफान में घर टूट गया था सो उधार-कर्ज माँगकर किसी तरह कुछ बाँस बाँध-बँध कर उस पर पुआल डाल दिया था उसने । लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करके पत्नी को जो कुछ भेजता है उससे गुजारा न होने की वजह से तहसीलदार साहब के घर का छिटपुट काम करके लक्ष्मी जो कुछ पाती है, उसी से अपनी कमी पूरी कर लिया करती है। लगता है अब समय को लोगों क...
By
Guddu Kumar