BSEB Class 10 Godhuli Chapter 6 Summary in Hindi
अमरकांत हिन्दी के सशक्त कथाकार अमरकांत का जन्म जुलाई 1925 ई० में नागरा, बलिया (उत्तरप्रदेश) में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेंट हाईस्कूल, बलिया से हाईस्कूल की शिक्षा पायी। कुछ समय तक उन्होंने गोरखपुर और इलाहाबाद में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की, जो 1942 के स्वाधीनता संग्राम में शामिल होने से अधूरी रह गयी, और अंततः 1946 ई० में सतीशचंद्र कॉलेज बलिया से इंटरमीडिएट किया। उन्होंने 1947 ई० में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी० ए० किया और 1948 ई० में आगरा के दैनिक पत्र 'सैनिक' के संपादकीय विभाग में नौकरी कर ली। आगरा में ही वे 'प्रगतिशील लेखक संघ' में शामिल हुए और वहीं से कहानी लेखन की शुरुआत की। बाद में वे दैनिक 'अमृत पत्रिका' इलाहाबाद, दैनिक 'भारत' इलाहाबाद, मासिक पत्रिका 'कहानी' इलाहाबाद तथा 'मनोरमा' इलाहाबाद के भी संपादकीय विभागों से सम्बद्ध रहे। अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में उनकी कहानी 'डिप्टी कलक्टरी' पुरस्कृत हुई थी। उन्हें कथा लेखन के लिए 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' भी प्राप्त हो चुका है। आजादी के बाद के हिंदी कथा साहित्य के महत्त्वप...
By
Guddu Kumar