5. समांतर श्रेढ़ियाँ
उदाहरण
प्रश्नावली 5.1
- निम्नलिखित स्थितियों में से किन स्थितियों में संबद्ध संख्याओं की सूची A.P. है और क्यों? (a) प्रत्येक किलो मीटर के बाद का टैक्सी का किराया, जबकि प्रथम किलो मीटर के लिए किराया ₹ 15 है और प्रत्येक अतिरिक्त किलो मीटर के लिए किराया ₹ 8 है। (b) किसी बेलन (cylinder) में उपस्थित हवा की मात्रा, जबकि वायु निकालने वाला पंप प्रत्येक बार बेलन की शेष हवा का
भाग बाहर निकाल देता है। (c) प्रत्येक मीटर की खुदाई के बाद, एक कुँआ खोदने में आई लागत, जबकि प्रथम मीटर खुदाई की लागत ₹ 150 है और बाद में प्रत्येक मीटर खुदाई की लागत ₹ 50 बढ़ती जाती है। (d) खाते में प्रत्येक वर्ष का मिश्रधन, जबकि ₹ 10000 की राशि 8 % वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर जमा की जाती है। - दी हुई A.P. के प्रथम चार पद लिखिए, जबकि प्रथम पद a और सार्व अंतर d निम्नलिखित हैंः (a) a = 10, d = 10 (b) a = – 2, d = 0 (c) a = 4, d = – 3 (d) a = – 1, d =
(e) a = – 1.25, d = – 0.25 - निम्नलिखित में से प्रत्येक A.P. के लिए प्रथम पद तथा सार्व अंतर लिखिए : (a) 3, 1, – 1, – 3, … (b) – 5, – 1, 3, 7, … (c)
, , , , … (d) 0.6, 1.7, 2.8, 3.9, … - निम्नलिखित में से कौन-कौन A.P. हैं? यदि कोई A.P. है, तो इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए और इनके तीन और पद लिखिए। (a) 2, 4, 8, 16, … (b) 2,
, 3, , … (c) – 1.2, – 3.2, – 5.2, – 7.2, … (d) – 10, – 6, – 2, 2, … (e) 3, 3 + , 3 + 2 , 3 + 3 , … (f) 0.2, 0.22, 0.222, 0.2222, … (g) 0, – 4, – 8, – 12, … (h) , , , , … (i) 1, 3, 9, 27, … (j) a, 2a, 3a, 4a, … (k) a, a2, a3, a4, …
प्रश्नावली 5.2
निम्नलिखित सारणी में, रिक्त स्थानों को भरिए, जहाँ AP का प्रथम पद a, सार्व अंतर d और nवाँ पद an हैः
a d n an (i) 7 3 8 … (ii) – 18 … 10 0 (iii) … – 3 18 – 5 (iv) –18.9 2.5 … 3.6 (v) 3.5 0 105 … निम्नलिखित में सही उत्तर चुनिए और उसका औचित्य दीजिएः (a) A.P.: 10, 7, 4, … , का 30 वाँ पद हैः (a) 97 (b) 77 (c) – 77 (d) – 87 (b) A.P.: – 3, –
, 2, …, का 11वाँ पद हैः (a) 28 (b) 22 (c) – 38 (d) निम्नलिखित समांतर श्रेढ़ियों में, रिक्त खानों (boxes) के पदों को ज्ञात कीजिए : (a) 2, □, 26 (b) □, 13, □, 3 (c) 5, □, □, 9
(d) – 4, □, □, □, □, 6 (e) □, 38, □, □, □, – 22 A.P. : 3, 8, 13, 18, … का कौन सा पद 78 है?
निम्नलिखित समांतर श्रेढ़ियों में से प्रत्येक श्रेढ़ी में कितने पद हैं? (a) 7, 13, 19, … , 205 (b) 18, 15
, 13, …, – 47 क्या A.P., 11, 8, 5, 2 … का एक पद – 150 है? क्यों?
उस A.P. का 31वाँ पद ज्ञात कीजिए, जिसका 11वाँ पद 38 है और 16वाँ पद 73 है।
एक A.P. में 50 पद हैं, जिसका तीसरा पद 12 है और अंतिम पद 106 है। इसका 29वाँ पद ज्ञात कीजिए।
यदि किसी A.P. के तीसरे और नौवें पद क्रमशः 4 और -8 हैं, तो इसका कौन-सा पद शून्य होगा?
किसी A.P. का 17वाँ पद उसके 10वें पद से 7 अधिक है। इसका सार्व अंतर ज्ञात कीजिए।
A.P. : 3, 15, 27, 39, … का कौन-सा पद उसके 54वें पद से 132 अधिक होगा?
दो समांतर श्रेढ़ियों का सार्व अंतर समान है। यदि इनके 100वें पदों का अंतर 100 है, तो इनके 1000वें पदों का अंतर क्या होगा?
तीन अंकों वाली कितनी संख्याएँ 7 से विभाज्य हैं?
10 और 250 के बीच में 4 के कितने गुणज हैं?
n के किस मान के लिए, दोनों समांतर श्रेढ़ियों 63, 65, 67, … और 3, 10, 17, … के nवें पद बराबर होंगे?
वह A.P. ज्ञात कीजिए जिसका तीसरा पद 16 है और 7वाँ पद 5वें पद से 12 अधिक है।
A.P. : 3, 8, 13, …, 253 में अंतिम पद से 20वाँ पद ज्ञात कीजिए।
किसी A.P. के चौथे और 8वें पदों का योग 24 है तथा छठे और 10वें पदों का योग 44 है। इस A.P. के प्रथम तीन पद ज्ञात कीजिए।
सुब्बा राव ने 1995 में ₹ 5000 के मासिक वेतन पद कार्य आरंभ किया और प्रत्येेक वर्ष ₹ 200 की वेतन वृद्धि प्राप्त की। किस वर्ष में उसका वेतन ₹ 7000 हो गया?
रामकली ने किसी वर्ष के प्रथम सप्ताह में ₹ 50 की बचत की और फिर अपनी साप्ताहिक बचत ₹ 17.5 बढ़ाती गई। यदि nवें सप्ताह में उसकी साप्ताहिक बचत ₹ 207.50 हो जाती है, तो n ज्ञात कीजिए।
प्रश्नावली 5.3
निम्नलिखित समांतर श्रेढ़ियों का योग ज्ञात कीजिए: (a) 2, 7, 12, …, 10 पदों तक (b) – 37, – 33, – 29, …, 12 पदों तक (c) 0.6, 1.7, 2.8, …, 100 पदों तक (d)
, , , …, 11 पदों तक नीचे दिए हुए योगफलों को ज्ञात कीजिए : (a) 7 + 10
+ 14 + … + 84 (b) 34 + 32 + 30 + … + 10 (c) -5 + (-8) + (-11) + … + (-230) एक A.P. में, (a) a = 5, d = 3 और an = 50 दिया है। n और Sn ज्ञात कीजिए। (b) a = 7 और a13 = 35 दिया है। d और S13 ज्ञात कीजिए। (c) a12 = 37 और d = 3 दिया है। a और S12 ज्ञात कीजिए। (d) a3 = 15 और S10 = 125 दिया है। d और a10 ज्ञात कीजिए। (e) d = 5 और S9 = 75 दिया है। a और a9 ज्ञात कीजिए। (f) a = 2, d = 8 और Sn = 90 दिया है। n और an ज्ञात कीजिए। (g) a = 8, an = 62 और Sn = 210 दिया है। n और d ज्ञात कीजिए। (h) an = 4, d = 2 और Sn = – 14 दिया है। n और a ज्ञात कीजिए। (i) a = 3, n = 8 और S = 192 दिया है। d ज्ञात कीजिए। (j) l = 28, S = 144 और कुल 9 पद हैं। a ज्ञात कीजिए।
636 योग प्राप्त करने के लिए, A.P. : 9, 17, 25, … के कितने पद लेने चाहिए?
किसी A.P. का प्रथम पद 5, अंतिम पद 45 और योग 400 है। पदों की संख्या और सार्व अंतर ज्ञात कीजिए।
किसी A.P. के प्रथम और अंतिम पद क्रमशः 17 और 350 हैं। यदि सार्व अंतर 9 है, तो इसमें कितने पद हैं और इनका योग क्या है?
उस A.P. के प्रथम 22 पदों का योग ज्ञात कीजिए, जिसमें d = 7 है और 22वाँ पद 149 है।
उस A.P. के प्रथम 51 पदों का योग ज्ञात कीजिए, जिसके दूसरे और तीसरे पद क्रमशः 14 और 18 हैं।
यदि किसी A.P. के प्रथम 7 पदों का योग 49 है और प्रथम 17 पदों का योग 289 है, तो इसके प्रथम n पदों का योग ज्ञात कीजिए।
दर्शाइए कि a1, a2, …, an, … से एक A.P. बनती है, यदि an नीचे दिए अनुसार परिभाषित है :
(a) an = 3 + 4n (b) an = 9 – 5n
साथ ही, प्रत्येक स्थिति में, प्रथम 15 पदों का योग ज्ञात कीजिए।
यदि किसी A.P. के प्रथम n पदों का योग 4n – n2 है, तो इसका प्रथम पद (अर्थात् S1 ) क्या है? प्रथम दो पदों का योग क्या है? दूसरा पद क्या है? इसी प्रकार, तीसरे, 10वें और nवें पद ज्ञात कीजिए।
ऐसे प्रथम 40 धन पूर्णांकों का योग ज्ञात कीजिए जो 6 से विभाज्य हैं।
8 के प्रथम 15 गुणजों का योग ज्ञात कीजिए।
0 और 50 के बीच की विषम संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
निर्माण कार्य से संबंधित किसी ठेके में, एक निश्चित तिथि के बाद कार्य को विलंब से पूरा करने के लिए, जुर्माना लगाने का प्रावधान इस प्रकार है : पहले दिन के लिए ₹ 200, दूसरे दिन के लिए ₹ 250, तीसरे दिन के लिए ₹ 300 इत्यादि, अर्थात् प्रत्येक उतरोत्तर दिन का जुर्माना अपने से ठीक पहले दिन के जुर्माने से ₹ 50 अधिक है। एक ठेकेदार को जुर्माने के रूप में कितनी राशि अदा करनी पड़ेगी, यदि वह इस कार्य में 30 दिन का विलंब कर देता है?
किसी स्कूल के विद्यार्थियों को उनके समग्र शैक्षिक प्रदर्शन के लिए 7 नकद पुरस्कार देने के लिए ₹ 700 की राशि रखी गई है। यदि प्रत्येक पुरस्कार अपने से ठीक पहले पुरस्कार से ₹ 20 कम है, तो प्रत्येक पुरस्कार का मान ज्ञात कीजिए।
एक स्कूल के विद्यार्थियों ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए स्कूल के अंदर और बाहर पेड़ लगाने के बारे में सोचा। यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक कक्षा का प्रत्येक अनुभाग अपनी कक्षा की संख्या के बराबर पेड़ लगाएगा। उदाहरणार्थ, कक्षा I का एक अनुभाग 1 पेड़ लगाएगा, कक्षा II का एक अनुभाग 2 पेड़ लगाएगा, कक्षा III का एक अनुभाग 3 पेड़ लगाएगा, इत्यादि और ऐसा कक्षा XII तक के लिए चलता रहेगा। प्रत्येक कक्षा के तीन अनुभाग हैं। इस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए कुल पेड़ों की संख्या कितनी होगी?
केंद्र A से प्रारंभ करते हुए, बारी-बारी से केंद्रों A और B को लेते हुए, त्रिज्याओं 0.5 cm, 1.0 cm, 1.5 cm, 2.0 cm, … . वाले उतरोत्तर अर्धवृत्तों को खींचकर एक सर्पिल (spiral)बनाया गया है, जैसाकि आकृति 5.4 में दर्शाया गया है। तेरह क्रमागत अर्धवृत्तों से बने इस सर्पिल की कुल लंबाई क्या है? (π =
लीजिए।) [संकेत : क्रमशः केंद्रों A, B, A, B, … वाले अर्धवृत्तों की लंबाइयाँ l1, l2, l3, l4 हैं।]
200 लट्ठों (logs) को ढेरी के रूप में इस प्रकार रखा जाता है : सबसे नीचे वाली पंक्ति में 20 लट्ठे, उससे अगली पंक्ति में 19 लट्ठे, उससे अगली पंक्ति में 18 लट्ठे, इत्यादि (देखिए आकृति 5.5)। ये 200 लट्ठे कितनी पंक्तियों में रखे गए हैं तथा सबसे ऊपरी पंक्ति में कितने लट्ठे हैं?
एक आलू दौड़ (potato race) में, प्रारंभिक स्थान पर एक बाल्टी रखी हुई है, जो पहले आलू से 5m की दूरी पर है, तथा अन्य आलुओं को एक सीधी रेखा में परस्पर 3m की दूरियों पर रखा गया है। इस रेखा पर 10 आलू रखे गए हैं (देखिए आकृति 5.6)।
प्रत्येक प्रतियोगी बाल्टी से चलना प्रारंभ करती है, निकटतम आलू को उठाती है, उसे लेकर वापस आकर दौड़कर बाल्टी में डालती है, दूसरा आलू उठाने के लिए वापस दौड़ती है, उसे उठाकर वापस बाल्टी में डालती है, और वह ऐसा तब तक करती रहती है, जब तक सभी आलू बाल्टी में न आ जाएँ। इसमें प्रतियोगी को कुल कितनी दूरी दौड़नी पड़ेगी? [संकेत : पहले और दूसरे आलुओं को उठाकर बाल्टी में डालने तक दौड़ी गई दूरी = 2 × 5 + 2 × (5 + 3) है।]
प्रश्नावली 5.4 (ऐच्छिक)*
A.P. : 121, 117, 113, …, का कौन-सा पद सबसे पहला ऋणात्मक पद होगा? [संकेत : an < 0 के लिए n ज्ञात कीजिए।]
किसी A.P. के तीसरे और सातवें पदों का योग 6 है और उनका गुणनफल 8 है। इस A.P. के प्रथम 16 पदों का योग ज्ञात कीजिए।
एक सीढ़ी के क्रमागत डंडे परस्पर 25 cm की दूरी पर हैं (देखिए आकृति 5.7)। डंडों की लंबाई एक समान रूप से घटती जाती हैं तथा सबसे निचले डंडे की लंबाई 45 cm है और सबसे ऊपर वाले डंडे की लंबाई 25 cm है। यदि ऊपरी और निचले डंडे के बीच की दूरी 2
m है, तो डंडों को बनाने के लिए लकड़ी की कितनी लंबाई की आवश्यकता होगी? [संकेत : डंडों की संख्या = + 1 है। ] एक पंक्ति के मकानों को क्रमागत रूप से संख्या 1 से 49 तक अंकित किया गया है। दर्शाइए कि x का एक ऐसा मान है कि x से अंकित मकान से पहले के मकानों की संख्याओं का योग उसके बाद वाले मकानों की संख्याओं के योग के बराबर है। x का मान ज्ञात कीजिए। [संकेत : Sx–1 = S49 – Sx है।]
एक फुटबाल के मैदान में एक छोटा चबूतरा है जिसमें 15 सीढ़ियाँ बनी हुई हैं। इन सीढ़ियों में से प्रत्येक की लंबाई 50 m है और वह ठोस कंक्रीट (concrete) की बनी है। प्रत्येक सीढ़ी में
m की चढ़ाई है और m का फैलाव (चौड़ाई) है। (देखिए आकृति 5.8)। इस चबूतरे को बनाने में लगी कंक्रीट का कुल आयतन परिकलित कीजिए। [संकेत : पहली सीढ़ी को बनाने में लगी कंक्रीट का आयतन = × × 50 m3 है।]
Join the Discussion