BSEB Class 10 Economics Chapter 1 Notes in Hindi
📖 इकाई- 1: अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास (Economy and History of its Development) 🎯 BSEB (कक्षा 10), BPSC, BSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार 📌 1. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (Historical Background) 👑 सोने की चिड़ियाँ : ब्रिटिश शासन से पहले भारत को "सोने की चिड़ियाँ" कहा जाता था. उस समय भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान होने के बावजूद उद्योग, व्यापार और आधारभूत संरचना में अग्रणी थी. 🇬🇧 उपनिवेशवाद : भारत लगभग 200 वर्षों (1757-1947) तक ब्रिटिश शासन का गुलाम (उपनिवेश) रहा. अंग्रेजों ने "फूट डालो और शासन करो" (Divide and Rule) की नीति अपनाई और भारतीय संसाधनों का जमकर शोषण किया. 📝 उपनिवेश (Colony) क्या है? : जब कोई समृद्धशाली राष्ट्र किसी पिछड़े देश पर अपना राजनीतिक अधिकार जमाकर उसके समस्त आर्थिक एवं व्यावसायिक कार्यों का नियंत्रण करता है, तो शासित देश को शासक देश का 'उपनिवेश' कहा जाता है. 💼 2. अर्थव्यवस्था का अर्थ एवं कार्य 🧠 परिभाषा : ब्राउन (Brown) के अनुसार— "अर्थव्यवस्था आजीविका अर्जन की एक प्रणाली है।" (Eco...
By
AvN Learn