BSEB Class 12 Hindi Chapter 1 Baatchit Solutions
महत्त्वपूर्ण बिंदु 'बातचीत' ललित निबंध के रचनाकार बालकृष्ण भट्ट हैं। इनका जन्म 23 जून, 1844 ई० उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम पार्वती देवी एवं बेनी प्रसाद भट्ट था। इनका निधन 20 जुलाई, 1914 ई० को हुआ था। इनको कुछ रचनाएँ इस प्रकार से हैं – उपन्यास – रहस्य कथा, नूतन ब्रह्मचारी, सौ अजान एक सुजान, गुप्त वैरी, रसातल यात्रा, उचित दक्षिणा, हमारी घड़ी, सद्भाव का अभाव। नाटक – पद्मावती, वेणी संहार, शिशुपाल वध, नलदमयंती, शिक्षादान आदि। लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर प्रश्न 1 : BSEB Class - 12 Science : [2009A, 2011A, 2019A, 2022A] अगर हमें वाक्शक्ति न होती, तो क्या होता? उत्तर : अनेक प्रकार की शक्तियाँ जो वरदान के रूप में ईश्वर ने मनुष्य को दी हैं, उनमें वाक् शक्ति भी एक है। यदि हममें वाशक्ति न होती तो हम गूँगे हो जाते। गूँगे-बहरे हो जाते। सारी सृष्टि पशुओं की तरह मौन हो जाती है। तब इस गूँगी सृष्टि का क्या होता ? अवाक् होने के कारण हम अपने सुख-दुःख किसी से कह भी नहीं पाते। हममें | प्रशंसा-आलोचना, सुनने-कहने की शक्ति का अभाव हो जाता। प्रश्न 1 : BSEB Class - 12 ...
By
AvN Learn