BSEB Class 12 Hindi Chapter 12 Tirich Solutions
भुगतान करें महत्त्वपूर्ण बिंदु 'तिरिछ' कहानी के रचनाकार उदय प्रकाश हैं। इनका जन्म 1 जनवरी, 1952 ई० को मध्य प्रदेश के सीतापुर, अनूपपुर में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम, गंगा देवी एवं प्रेम कुमार सिंह था। इनकी कुछ रचनाएँ इस प्रकार से हैं- दरियाई घोड़ा, तिरिछ और अंत में प्रार्थना, पॉल गोमरा का स्कूटर, पीली छतरी वाली लड़की, दत्तात्रेय के दुख, अरेबा-परेबा, मोहनदास, मेंगोसिल इत्यादि। लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 'तिरिछ' किसका प्रतीक है ? [2010ए, 2014ए] उत्तर कहानी में 'तिरिछ' प्रचलित विश्वासों और रूढ़ियों का प्रतीक है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 'तिरिछ' कहानी का सारांश लिखें। [2010ए, 2016ए] उत्तर 'तिरिछ' शीर्षक कहानी के कहानीकार उदय प्रकाश है। उदय प्रकाश नूतन तथ्यों और कथ्यों वाली कहानी लिखने में सिद्धहस्त हैं। 'तिरिछ' एक आधुनिक त्रासदी है। आज के युग में समय बहुत दूर तक वैश्विक और सार्वभौम हो चुका है। विकास की दृष्टि से दुनिया के देशों का चाहे अब भी विभाजन किया जा सकता हो, पर कहीं ऐसे विभाजन अप्रासंगिक भी हो चुके हैं। ऐसे में भारत जैसे देश में यथार्...
By
Guddu Kumar