Skip to content

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द Notes for SSC & CBSE

📝 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (One Word Substitution)

यह अध्याय BSEB (कक्षा 9-12), CBSE, CUET, State Boards, SSC, SCERT, SBTE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है। भाषा को संक्षिप्त, प्रभावशाली और सुंदर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। परीक्षाओं में यहाँ से वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं।

Image of grammar
CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question

🗺️ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का मास्टर माइंड मैप

  • मुख्य परिभाषा: विस्तृत विचारों या अनेक शब्दों के स्थान पर जिस एक सार्थक शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे 'अनेक शब्दों के लिए एक शब्द' या 'वाक्यांश के लिए एक शब्द' कहते हैं।
  • 🎯 मुख्य उद्देश्य: भाषा में संक्षिप्तता (Conciseness) और प्रभावशीलता लाना। जैसे: "जो कभी न मरे" कहने के स्थान पर "अमर" कहना अधिक प्रभावशाली लगता है।

⚡ 1. "अग्नि (आग)" की जादुई ट्रिक से 3 कठिन शब्द याद करना

परीक्षाओं में तीन तरह की आग के बारे में बार-बार पूछा जाता है और छात्र हमेशा इनमें भ्रमित (confuse) होते हैं। इसे याद रखने की अचूक जादुई ट्रिक नीचे दी गई है:

🌾 वाक्यांश (अनेक शब्द)🧯 एक शब्द💡 जादुई याद रखने की ट्रिक
1. पेट में लगने वाली आगजठराग्नि / जठरानलहमारे पेट में 'जठर रस' (Digestive juice) होता है, अतः पेट की आग = जठर + अग्नि।
2. जंगल में लगने वाली आगदावाग्नि / दावानल'दाव' का अर्थ जंगल होता है, या ट्रिक: जंगल में 'दाव' (पेड़) होते हैं, अतः जंगल की आग = दावाग्नि।
3. समुद्र में लगने वाली आगबड़वाग्नि / बड़वानलसमुद्र बहुत 'बड़ा' होता है, अतः समुद्र की आग = बड़ + अग्नि (बड़वाग्नि)।

🔍 2. परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले VVIP वाक्यांश

पिछले 10 वर्षों के बोर्ड एग्जाम्स और सरकारी नौकरियों के पेपर्स से चुने गए सबसे महत्वपूर्ण शब्द निम्नलिखित श्रेणियों में दिए जा रहे हैं:

⏳ समय, जन्म और आयु संबंधी

  • जो पहले कभी न हुआ हो: अभूतपूर्व
  • जो पहले हुआ हो: भूतपूर्व
  • जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई): अग्रज
  • जिसका जन्म बाद में हुआ हो (छोटा भाई): अनुज
  • जिसकी आयु लंबी हो: दीर्घायु
  • जिसकी आयु कम हो: अल्पायु / चिरायु

🧠 ज्ञान, इच्छा और बुद्धि संबंधी

  • जो सब कुछ जानता हो: सर्वज्ञ
  • जो बहुत कम जानता हो: अल्पज्ञ
  • जो कुछ न जानता हो: अज्ञ
  • सत्य के लिए आग्रह करना: सत्याग्रह
  • जानने की इच्छा रखने वाला: जिज्ञासु
  • मोक्ष (मुक्ति) की इच्छा रखने वाला: मुमुक्षु (VVIP)
  • युद्ध करने की इच्छा रखने वाला: युयुत्सु

⚖️ शत्रु, मित्र और सामाजिक संबंध

  • जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हुआ हो: अजातशत्रु (Exams का मोस्ट फेवरेट)
  • जिसका कोई नाथ (स्वामी) न हो: अनाथ
  • जिसका स्वामी जीवित हो: सनाथ
  • जो उपकार मानता हो: कृतज्ञ
  • जो उपकार न मानता हो: कृतघ्न

👁️ दृश्य, अदृश्य और ईश्वर संबंधी

  • जो आँखों के सामने हो: प्रत्यक्ष
  • जो आँखों के सामने न हो (छिपा हो): परोक्ष / अप्रत्यक्ष
  • जो ईश्वर में विश्वास रखता हो: आस्तिक
  • जो ईश्वर में विश्वास न रखता हो: नास्तिक
  • जिसका कोई आकार न हो: निराकार
  • जिसका आकार हो: साकार

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
युद्ध या किसी प्रतियोगिता में हार-जीत का निर्णय करनेवालाअंककार
गणित की एक शाखा जिसमें संख्याओं का हिसाब किया जाएअंकगणित
बिलियर्ड खेलने का कमराअंटाघर
भीतर का घरअंतःकक्ष, अंतर्गृह
घर के भीतर रहनेवालाअंतर्गृही
जो हाथों को घुटनों के बीच रखे हुए होअंतर्जानु
मन के अंदर होनेवाला ज्ञानअंतर्ज्ञान
हृदय का दाह या जलनअंतर्दाह
भीतर की बात जाननेवालाअंतर्यामी
अंतःकरण की वेदनाअंतर्वेदना
जिसके मस्तिष्क में बुद्धि न होअंधखोपड़ी
बिना विचार किए किसी बात का विश्वासअंधविश्वास
किसी अंश मेंअंशतः
वह कागज जिसमें हिस्सेदारों का अंश या हिस्सा लिखा होअंशपत्र
न करने योग्यअकरणीय
जिसमें करुणा न होअकरुण
जो करने योग्य न होअकर्तव्य
असामयिक मृत्युअकालमृत्यु
वयस्क होने पर निकलनेवाला अतिरिक्त दाँतअकिलदाढ़
जिसका किनारा या अंत न होअकूल
जो कृतज्ञ न होअकृतज्ञ
न खरीदा हुआअक्रीत
जिसका क्षय न होअक्षय
जिसने घटना को अपनी आँखों से देखा होअक्षिसाक्षी
जिसके टुकड़े न होंअखंड
जिसके टुकड़े न हुए होंअखंडित
न गिनने योग्यअगणनीय, अगण्य
जिसकी गणना न होअगणित

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
एक पेड़ जिसकी लकड़ी सुगंधित होती हैअगर
सुगंध के निमित्त जलाने की पतली बत्तीअगरबत्ती
वेदोक्त मंत्रों से अग्नि में आहुति देने की क्रियाअग्निहोत्र
पहले पहुँचकर किसी के आने की सूचना देनेवालाअग्रदूत
आगे लिखा हुआअग्रलिखित
किसी कार्य या वस्तु के लिए पहले से दिया जानेवाला धनअग्रिमधन
जो पैदा न हुआ होअजात
जिसकी कोई जाति न होअजाति
जाति से अलग किया हुआ आदमीअजाती
जो जीता न गया होअजित
जिसका नाम विदित या ज्ञात न होअज्ञातनामा
जो समझ में न आ सकेअज्ञेय
जो तृप्त या संतुष्ट न होअतृप्त
मन न भरने की दशाअतृप्ति
जो दंड पाने के योग्य न होअदंडनीय
जो दंड से मुक्त होअदंडमान
जिसे किसी के द्वारा दंड न दिया जा सकेअदंड्य
आत्मा-परमात्मा की एकता का सिद्धांतअद्वैतवाद
निरंकुश शासन में विश्वास रखनेवालाअधिनायकवादी
विधान के अन्तर्गत बनाया गया नियम या ऐक्टअधिनियम
अधिक संतान पैदा करनेवालाअधिप्रज
अधिकारपूर्वक माँगनेवालाअधियाचक
(शिक्षण-संस्था का) प्रधान अध्यापकअधिशिक्षक
नीचे लिखा हुआअधोलिखित
नीचे हस्ताक्षर करनेवालाअधोहस्ताक्षरी
अध्ययन करने योग्यअध्ययनीय
लगातार उद्योग करनेवालाअध्यवसायी
आत्मा या परमात्मा से संबंधित ज्ञानअध्यात्म
पढ़ाया हुआअध्यापित
एक जगह से दूसरी जगह लगानाअध्यारोपित
अध्ययन करनेवालाअध्येता
पढ़े जाने योग्यअध्येय
जिसपर अधिकार न किया गया होअनधिकृत
जो अनुकरण योग्य न होअननुकरणीय
जिसका अनुभव न किया गया होअननुभूत

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
जिसका अनुमान न हो सकेअननुमेय
जो किसी के अनुरूप या उपयुक्त न होअननुरूप
आज्ञा का पालन न करनेवालाअनाज्ञाकारी
आत्मा को न माननेवालाअनात्मवादी
जो बार-बार न होअनावर्तक
जो बार-बार न होता होअनावर्ती
इच्छा न रखनेवालाअनिच्छु, अनिच्छुक
जिसे नींद न आएअनिद्र
जो सोया न होअनिद्रित
ईश्वर के अस्तित्व पर अविश्वास का सिद्धांतअनीश्वरवाद
जिसपर कृपा की गई होअनुकंपित
अनुकूल बनाया गयाअनुकूलित
जिसकी नकल की गई होअनुकृत
पीछे गानेवालाअनुगायक
गानेवाले के साथ-साथ उसी तरह गानाअनुगायन
जिसपर अनुग्रह किया गया होअनुगृहीत
अनुग्रह करनेवालाअनुग्राहक
किसी के सहारे जीनेवालाअनुजीवी
अनुमति या आज्ञा देनेवालाअनुज्ञापक
अनुज्ञा दिए जाने योग्यअनुज्ञेय
जिसका उत्तर न दिया गया होअनुत्तरित
जो उत्पादन न कर सकेअनुत्पादक
जिसका उच्चारण मुँह और नाक से होअनुनासिक
जिसकी उपमा न दी गई होअनुपमित
जो ठीक, उपयुक्त या योग्य न होअनुपयुक्त
बाद में जोड़ा या बढ़ाया हुआ अंशअनुपूरक
बाद में पूरा किया गयाअनुपूरित
वह स्मरण या बोध जो बाद में होअनुबोध
बात स्मरण कराने की क्रियाअनुबोधन
किसी कार्य को करने से प्राप्त हुआ प्रत्यक्ष ज्ञानअनुभव
वह सिद्धांत कि जो कुछ अनुभव से प्राप्त हो, वही सत्य हैअनुभववाद
अनुभव से परेअनुभवातीत
अनुभव के योग्यअनुभाव्य
अनुमान किया हुआअनुमित
अनुमान करने योग्यअनुमेय

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अनुसंधान की इच्छा करनेवालाअनुसंधित्सु
अनुसंधान (खोज) करने योग्यअनुसंधेय
पीछे जोड़ी गई सूचीअनुसूची
बार-बार स्मरणअनुस्मरण
जिसके अंत में अनुस्वार होअनुस्वारांत
खोजने या तलाश करनेवालाअन्वेषक, अन्वेषणकर्ता
अन्वेषण करने का स्थानअन्वेषणालय
जिसका अन्वेषण किया गया होअन्वेषित
जो पढ़ने योग्य न होअपठनीय
जो पढ़ा न गया होअपठित
जो पढ़ा न जाएअपठ्यमान
वह संज्ञा जिससे किसी की संतान का अर्थ मिलेअपत्यवाचक
जिसका अपमान किया गया होअपमानित
अपमान करनेवालाअपमानी, अपमानकारी
जिसका अपमान किया जा सकता होअपमान्य
निवारण या नाश करनेवालाअपह
नष्ट किया हुआ या मारा हुआअपहत
बुरी तरह मार डालनाअपहनन
छीननेवाला या हर लेनेवालाअपहर्ता
चुराया हुआअपहृत
अपेक्षा करने योग्यअपेक्ष्य, अपेक्षणीय
जिसकी अपेक्षा या आवश्यकता होअपेक्षित
अभिनंदन करने योग्यअभिनंदनीय
अभिनय किया हुआअभिनीत
अभिनय करने योग्यअभिनेय
भली-भाँति सजाया हुआअभिमंडित
मंत्र द्वारा शुद्ध किया हुआअभिमंत्रित
जो सुना न गया होअश्रुत
पूर्व और दक्षिण के बीच की दिशाआग्नेयी
आचरण योग्यआचरणीय
शुद्ध आचार काआचारवान्, आचारी
आज्ञा या हुक्म देनेवालाआज्ञापक
जिसे आदेश दिया गया होआज्ञापित
अतिथि की सेवा करनेवालाआतिथेय
अतिथि का सत्कारआतिथ्य

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अनुसंधान की इच्छा करनेवालाअनुसंधित्सु
अनुसंधान (खोज) करने योग्यअनुसंधेय
पीछे जोड़ी गई सूचीअनुसूची
बार-बार स्मरणअनुस्मरण
जिसके अंत में अनुस्वार होअनुस्वारांत
खोजने या तलाश करनेवालाअन्वेषक, अन्वेषणकर्ता
अन्वेषण करने का स्थानअन्वेषणालय
जिसका अन्वेषण किया गया होअन्वेषित
जो पढ़ने योग्य न होअपठनीय
जो पढ़ा न गया होअपठित
जो पढ़ा न जाएअपठ्यमान
वह संज्ञा जिससे किसी की संतान का अर्थ मिलेअपत्यवाचक
जिसका अपमान किया गया होअपमानित
अपमान करनेवालाअपमानी, अपमानकारी
जिसका अपमान किया जा सकता होअपमान्य
निवारण या नाश करनेवालाअपह
नष्ट किया हुआ या मारा हुआअपहत
बुरी तरह मार डालनाअपहनन
छीननेवाला या हर लेनेवालाअपहर्ता
चुराया हुआअपहृत
अपेक्षा करने योग्यअपेक्ष्य, अपेक्षणीय
जिसकी अपेक्षा या आवश्यकता होअपेक्षित
अभिनंदन करने योग्यअभिनंदनीय
अभिनय किया हुआअभिनीत
अभिनय करने योग्यअभिनेय
भली-भाँति सजाया हुआअभिमंडित
मंत्र द्वारा शुद्ध किया हुआअभिमंत्रित
जो सुना न गया होअश्रुत
पूर्व और दक्षिण के बीच की दिशाआग्नेयी
आचरण योग्यआचरणीय
शुद्ध आचार काआचारवान्, आचारी
आज्ञा या हुक्म देनेवालाआज्ञापक
जिसे आदेश दिया गया होआज्ञापित
अतिथि की सेवा करनेवालाआतिथेय
अतिथि का सत्कारआतिथ्य

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
आदर के योग्यआदरणीय
जिसका आदर किया गया होआदृत
विदेश से आया हुआ मालआयात
आयोजन या इंतजाम करनेवालाआयोजक
जिसका आयोजन हो चुका होआयोजित
आराधना या पूजा करनेवालाआराधक
आराधना के योग्यआराधनीय, आराध्य
जिसकी आराधना की गई होआराधित
आविष्कार करनेवालाआविष्कर्ता, आविष्कारक
ईजाद या आविष्कार किया हुआआविष्कृत
खाने की वस्तुएँ पैदा करनेवालाआहारोत्पादक
इंद्र को जीतनेवालाइंद्रजित्
जो इंद्रियों को जीत लेइंद्रियजित्
अपनी इच्छा के अनुसार चलनेवालाइच्छाचारी
जिसकी इच्छा की जाएइच्छित
इच्छा करने या चाहनेवालाइच्छुक
जिसका उच्चारण हुआ होउच्चरित
जिसका उच्चारण किया गया होउच्चारित
उच्चारण के योग्यउच्चार्य
जिसका उदय हुआ होउदित
जिसका उदय हो रहा होउदीयमान
जिसकी उपमा दी गई होउपमित
उल्लेख किया हुआ या ऊपर लिखा हुआउल्लिखित
उल्लेख करने योग्यउल्लेखनीय, उल्लेख्य
ऋग्वेद का जानने या पढ़नेवालाऋग्वेदी
ऋग्वेद काऋग्वेदीय
वेदमंत्र जो पद्य में होऋचा
जो टेढ़ा न होऋजु
केवल इतिहास-सिद्ध बातों में विश्वासऐतिहासिकतावाद
ओठ-संबंधी या जिसका उच्चारण ओठ से होओष्ठ्य, औष्ठ्य
गले में अटका हुआ, गले तक आया हुआकंठगत
कंठ और तालु से जिसका उच्चारण होकंठतालव्य
जबानी याद किया हुआकंठस्थ, कंठाग्र
कंठ और ओठ से एक साथ जिसका उच्चारण होकंठौष्ठ्य
कंठ से बोला जानेवालाकंठ्य

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
अधिक कथाएँ कहनेवालाकथक्कड़
कल्पना करने योग्यकल्पनीय
जिसकी कल्पना की गई होकल्पित
जिससे किसी प्रकार काम निकल सकेकामचलाऊ
काम से जी चुरानेवालाकामचोर
कार्य में बदला हुआकार्यान्वित
कार्य की सिद्धि चाहनेवालाकार्यार्थी
जिसका समय बीत गया होकालातीत
समय-संबंधीकालिक
वह जिसे दान देना शास्त्रों में निषिद्ध होकुपात्र
वह पुत्र जो कुपथगामी होकुपुत्र
कृपा करनेवालाकृपालु
ओछे या खोटे स्वभाववालाक्षुद्रप्रकृति
दुष्ट या नीच बुद्धिवालाक्षुद्रबुद्धि
जिसे भूख लगी होक्षुधावान्, क्षुधावंत
बहुत खानेवालाखवैया, खाऊ
खानेवालाखादक
गणित-शास्त्र जाननेवालागणितज्ञ
गिनने के योग्यगण्य
जो गर्भ में होगर्भस्थ
गान-विद्या का पूरा ज्ञानगायकी
जिसमें बहुत-से गुण होंगुणाकर
गुणा किया हुआगुणित
लिया, पकड़ा या रखा हुआगृहीत
गृह-संबंधीगृह्य
गाँठ दिया हुआ या गूँथा हुआग्रंथित, ग्रथित
पकड़ा हुआ या ग्रहण लगा हुआग्रस्त, ग्रसित
ग्रहण करने के योग्यग्रहणीय
घर से संबंध रखनेवालाघराऊ
घर-संबंधी या घर का पालतूघरेलू
चार अंगोंवाली (विशेषतः सेना)चतुरंगिणी
चार गुणोंवालाचतुर्गुण
चारों युगों का समयचतुर्युगी
चार कोणोंवालाचतुष्कोण
वह नौकर जो चपरास पहने होचपरासी

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
चर्चा करनेवालाचर्चक
जिसकी चर्चा की गई होचर्चित
चबाया हुआचर्वित
चिंतन या ध्यान करनेवालाचिंतक
चिंतन या ध्यान करने योग्यचिंतनीय
चिंता में डूबा हुआचिंताग्रस्त
चिंतित करनेवाला विषयचिंताजनक
चिंताओं का क्रम या प्रवाहचिंताधारा
चिंताओं में लगा हुआचिंतामग्न
जो चिंता से दुःखी होचिंताव्यथित
जो प्रायः सोच-विचार करता होचिंताशील
जो बहुत दिनों से जान-पहचानवाला होचिरपरिचित
जिसे बहुत दिनों तक पाला-पोसा गया होचिरपोषित
जिसकी बहुत दिनों से प्रतीक्षा की जा रही होचिरप्रतीक्षित
जो बहुत दिनों से मशहूर होचिरप्रसिद्ध
जो बहुत दिनों से सम्मान पाता रहा होचिरमान्य, चिरसम्मानित
जो बहुत दिनों से बीमार होचिररोगी
दीर्घकाल की जुदाईचिरवियोग
बहुत दिनों से भूला हुआचिरविस्मृत
सदा साथ रहनेवालाचिरसंगी
बहुत दिनों तक रहनेवालाचिरस्थायी
बहुत दिनों तक स्मरण रखने योग्यचिरस्मरणीय
जिसपर निशान या चिह्न लगाया गया होचिह्नित
चार पैरोंवाला पशुचौपाया
चार तल्लों या खंडोंवालाचौमंजिला
किसी स्थान के चारों ओर की सीमाचौहद्दी
जिसके अंग छिन्न-भिन्न हो गए होंछिन्नभिन्नांग
जिसका अंग कटा होछिन्नांग
जकड़ा हुआ या जड़ा हुआजड़ित
नगों को जड़ने का काम करनेवालाजड़िया
पैदा करनेवालाजनयिता, पिता, जनक, जनिता, जनित्व
पैदा करनेवालीजनयित्री, माता, जननी, जनित्री, जनित्वा
जीत का इच्छुकजिगीषु
जो अधिक समय तक जीवित रहना चाहता होजिजीविषु
जीवन के लिए लाभदायक या उपयोगीजीवनोपयोगी

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
जीव की हत्या करनेवालाजीवांतक
रोगजन्य जीवाणुओं को नाश करनेवालाजीवाणुनाशक, जीवाणुनाशी
मृत जीवों के अवशेषजीवाशेष, जीवाश्म
ज्योतिषशास्त्र का जाननेवाला मनुष्यज्योतिषी
ज्योतिष-संबंधीज्योतिष
ज्ञान की इच्छाज्ञानपिपासा
जो ज्ञान का इच्छुक होज्ञानपिपासु
ज्ञान में वृद्धि करनेवालाज्ञानवर्द्धक
ज्ञान प्राप्त करनेवाला, जतानेवाला या बतलानेवालाज्ञापक
जताने या बतलाने का कार्यज्ञापन
बतलाया, बतलाया हुआज्ञापित
ठगने का भाव या कामठगपना, ठगहाई, ठगहारी
धोखा देकर माल लूटने का काम या भावठगी
हँसी-मजाक करनेवालाठठोलबाज
जिसके अंत में तद्धित प्रत्यय जुड़ा होतद्धितांत
तर्क से भरा हुआतर्कपूर्ण
ऐसा तर्क जो ऊपर से ठीक लगे पर वास्तव में ठीक न होतर्काभास
तर्क करनेवालातर्की
तैरने या मोक्ष पाने को इच्छुकतितीर्षु
घास चरनेवालातृणचर
घास-भूसा खानेवालातृणभक्षक, तृणभक्षी
तिनकों का बवंडरतृणावर्त
तीखी बोली बोलनेवालातेजजबान
पैनी दृष्टिवालातेजनिगाह
तेज से पागलतेजोन्मत्त
जिसका तेज नष्ट हो गया होतेजोभ्रष्ट, तेजोहत
तेज से परिपूर्णतेजोमय
प्राकृतिक तेल के बहुत बड़े गड्ढेतेलकुआँ, तेलखान, तेलकूप
वह क्षेत्र जहाँ से तेल निकलता हैतेलक्षेत्र
तेल मिले रंगों से बना चित्रतेलचित्र, तैलचित्र
तीन चरणोंवालात्रिचरणी
तीन दलवालात्रिदली, त्रिदलीय
तीन दशाओं या अवस्थाओं में एक-सा बना रहनेवालात्रिदश
तीन दिनों तक चलनेवालात्रिदिवसीय
तीन आँखोंवालात्रिनेत्र (शंकर)

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
तीन पदोंवालात्रिपद
तीन भुजाओंवालात्रिभुज
तीन मात्राओंवालात्रिमात्रिक
त्रिशूल धारण करनेवालात्रिशूली
तीन सदस्योंवालीत्रिसदस्यीय
तीनों कालों में होनेवालात्रैकालिक
तीन वर्णोंवालात्रैवर्णिक
तीन वर्षों में होनेवालात्रैवार्षिक
जो डंडे की भाँति सीधा खड़ा हो सकेदंडायमान
दंडित किए जाने योग्य या दंड पाने योग्यदंड्य, दंडनीय
दाँत और तालु से बोला जानेवालादंत-तालव्य
बिना दाँत कादंतहीन
दाँतों से किया गया आघात या चोटदंताघात
बड़े-बड़े दाँतोंवालादंतार, दंतुला
दाँत से काटनेवालादंशक, दंशी
दाँत से काटा हुआदंशित
दमन करनेवालीदमनकारी, दमनात्मक
लोगों को दबाने के लिए चलाया गया अभियानदमनचक्र
दमन करनेवालादमनशील, दमयिता
दमन करने योग्यदमनीय, दम्य
दमन किया हुआदमित
जो दया का पात्र होदयापात्र
जो दया चाहता होदयाप्रार्थी
दया-भाव पैदा करनेवालादयामूलक
दर्शन करनेवाला व्यक्तिदर्शक, दर्शनकार
दर्शन की इच्छा करनेवालादर्शनाभिलाषी
दर्शन करनेवाले लोगदर्शनार्थी
देखनेवालादर्शी
देने का इच्छुकदित्सु
देखने की इच्छादिदृक्षा
देखने को इच्छुकदिदृक्षु
दीक्षा देनेवालादीक्षक
जिसने दीक्षा ग्रहण किया होदीक्षित
बड़े डील-डौल कादीर्घकाय
लंबे समयवालादीर्घकालिक, दीर्घकालीन

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
तेज चलनेवालादीर्घगति
जो बहुत दिनों तक जीएदीर्घजीवी, दीर्घायु, चिरजीवी
बड़ी-बड़ी भुजाओंवालादीर्घबाहु
लंबी बातें करनेवालादीर्घभाषी
दूर तक सुना गयादीर्घश्रुत
दो मात्राओंवाला स्वरदीर्घस्वर
दुःख या कष्ट पहुँचानेवालादुःखदायक, दुःखदायी
दुःखों से भरा हुआदुःखमय
जिसका अंत दुःखमय होदुःखांत
दुःख का अंत करनेवालादुःखांतक
जिसे कष्ट या तकलीफ होदुःखित
जिसे जीतना बहुत कठिन होदुर्जेय, दुर्दैय
जिसे जानना कठिन होदुर्ज्ञेय
जिसे जल्दी वश में न किया जा सकेदुर्द्धर्ष
जिसमें बल न होदुर्बल (कमजोर)
जिसे जल्दी न खाया जा सकेदुर्भक्ष, दुर्भक्ष्य
जिसे करना कठिन होदुष्कर
बुरा काम करनेवालादुष्कर्मी
कठिनता से पढ़ने योग्यदुष्पाठ्य
कठिनता से प्राप्त होनेवालादुष्प्राप्य
जिसका सहन करना कठिन होदुःसह
जो आसानी से न साधा जा सकेदुःसाध्य
दूर रहनेवालादूरस्थ
दूर से आया हुआदूरागत
दूर किया हुआदूरीकृत, दूरांतरित
दृढ़ हृदयवालादृढ़चित्त
दृढ़ विचारोंवालादृढ़चेता
मजबूती से बँधा हुआदृढ़बद्ध
दृढ़संकल्प करनेवालादृढ़संकल्पी
दिखाई देनेवालादृश्यमान्
दृश्य-संबंधीदृश्यात्मक
दिखाई पड़नेवाला और न दिखाई देनेवालादृश्यादृश्य
जो पिघलता या पसीजता होद्रवणशील
पिघला हुआद्रवीभूत
जो धन में कुबेर के समान होधनकुबेर

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
धन देने की आज्ञा या आदेशधनाज्ञा, धनादेश
धन का स्वामीधनाधीश
धन की कमीधनाभाव
धन चाहनेवालाधनार्थी
ध्यान देने या विचार करने योग्यध्यातव्य
ध्यान या विचार करनेवालाध्याता
ध्यान में लीन या ध्यान में लगा हुआध्यानमग्न, ध्यानस्थ
ध्यान आकर्षित करनेवालाध्यानाकर्षक
ध्वनि रूप में प्रकट हुआध्वनित
ध्वनि से युक्तध्वन्यात्मक
मनुष्य को खानेवालानरभक्षक, नरभक्षी
मनुष्य का संहार करनेवालानरसंहारक
नाटक का रचयितानाटककार, नाट्यकार
नाटक में अभिनय करनेवालानाटकिया, नाटकी
नाटक-संबंधीनाटकीय
निंदा करनेवालानिंदक
निंदा किए जाने योग्यनिंद्य, निंदनीय, निंदास्पद
नींद लानेवालानिद्राकर, निद्राकारक, निद्राजनक
नींद से व्याकुलनिद्राकुल
सोया हुआनिद्राण, निद्रित, निद्राग्रस्त, निद्राच्छन्न
जो नींद में हो या जो सो रहा होनिद्रायमाण
नियम का निश्चयन करनेवालानियमनिर्धारक
नियम को माननेवालानियमपरायण
नियमों से बँधा हुआनियमबद्ध
नियम का विरोध करनेवालानियमविरोधी
नियम द्वारा सम्मानितनियमसम्मत
नियम के अनुकूलनियमानुकूल
नियम के अनुरूपनियमानुरूप
नियम का पालनकर्तानियमी
नियम बनानेवालानियामक
मांस न खानेवालानिरामिष-भोजी
किसी विषय का निरूपण करनेवालानिरूपक
जिसका निरूपण हो चुका हैनिरूपित
निरूपण करने के योग्यनिरूप्य
बाहर आया हुआनिर्गत

वाक्यांशअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
जिसमें कोई गुण न होनिर्गुण
निर्गुण ईश्वर का भक्तनिर्गुणिया, निर्गुनिया
निर्देश देनेवालानिर्देशक
निर्देश के अनुसारनिर्देशानुसार
निवास करनेवालानिवासी
निवास करने योग्यनिवास्य
निवेदन या प्रार्थना करनेवालानिवेदक, प्रार्थी
निवेदन किया हुआनिवेदित
जिसका निषेध किया गया होनिषिद्ध, निषेधित
निषेध या मना करनेवालानिषेधक
न्याय करनेवालान्यायकर्ता, न्यायाधीश, न्यायवादी
वह पत्र जिसपर लिखित फैसले होंन्यायपत्र
न्यायालय की सामूहिक बैठकन्यायपीठ
न्याय से भरा हुआन्यायपूर्ण, न्याययुक्त
न्याय पसंद करनेवालान्यायप्रिय
न्याय के अनुसारन्यायतः
निष्पक्ष निर्णय करनेवालान्यायी
पंक्ति से बहिष्कृतपंक्तिच्युत
कतार में बँधा या रखा हुआपंक्तिबद्ध
पैरों से रौंदा या कुचला हुआपददलित, पदाक्रांत
पद धारण करनेवालापदधारी
यथार्थ तत्त्व को ढूँढ़नेवालापरमार्शी
जिसने मृत्यु को जीत लिया होपरामृत, मृत्युंजय
परिचय करानेवाला या सूचित करनेवालापरिचायक, सूचक
परिचय करानेवालीपरिचायिका
जिसका परिचय प्राप्त किया जा सकेपरिचय
परिवर्तन करनेवालापरिवर्तनकारी
परिवर्तन के योग्यपरिवर्तनीय
परीक्षा करने या लेनेवालापरीक्षक
जो परीक्षणकाल में होपरीक्षणिक, परीक्ष्यमाण
जिसकी परीक्षा ली गई हो या जाँच की गई होपरीक्षित
परीक्षा किए जाने योग्यपरीक्ष्य, परीक्ष्यतव्य
पढ़ाया हुआपाठित
पत्नी रूप में स्वीकार किया हुआपाणिगृहीता
पाणिग्रहण करनेवालापाणिग्राहक

वाक्यांशएक शब्द
पितरों के उद्देश्य से किया जानेवाला तर्पण आदि कर्मपितृकर्म
पितरों के उद्देश्य से किया जानेवाला जलदानपितृतर्पण
पितरों को तर्पण किया हुआपितृदत्त
पिता को जन्म देनेवालीपितृप्रसू
पितरों को अर्पित किया जानेवाला भोजनपितामही, पितृभोजन
पुण्य-कार्य करनेवालापुण्यकर्ता
जिसकी प्रवृत्ति पुण्य की ओर होपुण्यात्मा
पुण्य के विचार से किया जानेवालापुण्यार्थ
पुत्र के समान मानी गई लड़कीपुत्रिका
पुत्र की इच्छा से किया जानेवाला यज्ञपुत्रेष्टि, पुत्रेष्टिका
पुरस्कार पाने योग्यपुरस्कारणीय
पुरस्कार प्राप्त करनेवाला या जीतनेवालापुरस्कार-विजेता
जिसे इनाम या पुरस्कार मिला होपुरस्कृत
पुरुषार्थ करनेवालापुरुषार्थी
जो पुरुषों के लिए उचित होपुरुषोचित
जो पुरुषों में सबसे उत्तम होपुरुषोत्तम
पाला-पोसा हुआपोषित
पुष्ट अंगवालापुष्टांग
पुष्ट करनेवालापुष्टिकर
पुस्तक के आकार कापुस्तकाकार
वह भवन जहाँ अध्ययन हेतु पुस्तकों का संग्रह होपुस्तकालय, पुस्तकागार
जिसकी पूजा की गई होपूजित
पूजने योग्यपूज्य, पूजनीय, पूजितव्य
पूर्णरूप से या पूरी तरह सेपूर्णतया, पूर्णतः, पूर्णरूपेण
यज्ञ की समाप्ति पर दी जानेवाली आहुतिपूर्णाहुति
पहला काम या पहले जन्म के लिए हुए कर्मपूर्वकर्म
पहले जानेवालापूर्वगामी
जो पहले से निश्चय होपूर्वनिश्चित
पहले से किया गया अनुमानपूर्वानुमान
पीछे चलनेवालापृष्ठगामी, पृष्ठानुग, अनुगामी
जिसकी मदद की गई होपृष्ठपोषित
पीठ पर रहकर रक्षा करनेवालापृष्ठरक्षक
जिसकी प्रकल्पना हुई होप्रकल्पित
प्रकल्पना किए जाने योग्य या निश्चित किए जाने योग्यप्रकल्प्य
प्रकाशन के निमित्तप्रकाशनार्थ

वाक्यांशएक शब्द
छपवाकर प्रकट किया हुआप्रकाशित
प्रकाश में लाए जाने योग्य या प्रकट करने योग्यप्रकाश्य
प्रक्षेपण करनेवालाप्रक्षेपक
फेंककर मारनेवाला अस्त्रप्रक्षेपणास्त्र, प्रक्षेपास्त्र
प्रक्षेपण (फेंकना) योग्यप्रक्षेपणीय, प्रक्षेप्य
प्रचलन किया हुआप्रचलित
प्रचार किया हुआप्रचारित
प्रजातंत्र व्यवस्था में विश्वास रखनेवालाप्रजातंत्र
प्रजातंत्रवाद का समर्थकप्रजातंत्रवादी, प्रजावादी
प्रजातंत्रवाद का अनुयायीप्रजातांत्रिक
प्रणाम के योग्यप्रणम्य
प्रेम करनेवालाप्रणयी, प्रेमी
दान लेनेवालाप्रतिग्राहक, प्रतिग्राही
दान लेने योग्यप्रतिग्राह्य
प्रतिपादन करनेवालाप्रतिपादक
जिसका प्रतिपादन हो चुका होप्रतिपादित
जिसका प्रतिपादन किया जाएप्रतिपाद्य
प्रश्न के बदले में किया गया प्रश्नप्रतिप्रश्न
प्रतिवेदन किया हुआप्रतिवेदित
प्रतिवेदन करनेवालाप्रतिवेदी
स्थापित करने की क्रियाप्रतिष्ठापन
जिसका प्रतिष्ठापन किया गया होप्रतिष्ठापित
इंद्रिय द्वारा तत्क्षण प्राप्त ज्ञानप्रत्यक्ष-ज्ञान
साक्षात् देखनेवालाप्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षवाद को माननेवालाप्रत्यक्षवादी
इंद्रिय द्वारा ग्रहण किया हुआप्रत्यक्षीकृत
नेकी के बदले की गई नेकीप्रत्युपकार
उपदेश के बदले दिया गया उपदेशप्रत्युपदेश
प्रमाणित करनेवालाप्रमाणकर्ता, प्रमापक
जिसे प्रमाण माना गया होप्रमाणभूत
प्रमाण द्वारा सिद्ध हुआप्रमाणित
प्रमाण-स्वरूप ठहराया हुआप्रमाणीकृत
सिद्ध करने का या प्रमाण करने का विषयप्रमेय
प्रवेश करनेवालाप्रवेशक
प्रवेश करने हेतु दिया गया अनुमति पत्रप्रवेशपत्र

वाक्यांशएक शब्द
जिसकी प्रशंसा की गई होप्रशंसित
प्रशिक्षण देनेवालाप्रशिक्षक
जहाँ प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैप्रशिक्षण-केन्द्र
प्रशिक्षण पाने की चाहवाला/प्राप्त करनेवालाप्रशिक्षणार्थी
प्रश्न करनेवालाप्रश्नकर्ता, प्रष्टा, प्रश्नी
प्रश्न की सूचना देनेवालाप्रश्नसूचक, प्रश्नवाचक, प्रश्नबोधक
किसी विषय के प्रश्नों और उनके उत्तरों का संग्रहप्रश्नोत्तरी
फैलाया हुआ या प्रसारण किया हुआप्रसारित
प्रसारण योग्यप्रसार्य
प्रस्ताव करनेवालाप्रस्तावकर्ता, प्रस्तावक
प्रस्ताव रूप में रखा गयाप्रस्तावित
प्रस्ताव करने योग्यप्रस्ताव्य, प्रस्तुतव्य
प्रहार करनेवालाप्रहर्ता, प्रहारक, प्रहारी
प्रकृति-संबंधीप्राकृतिक
जो प्राकृतिक अवस्था में हो गया होप्राकृतीभूत
प्राप्त करने योग्यप्राप्तव्य, प्राप्य, प्रापणीय
प्राप्त करनेवालाप्राप्तिकर्ता, प्रापी, प्रापयिता
पापकर्म के फल से बचने हेतु किया जानेवाला कर्मप्रायश्चित्त
प्रायश्चित्त करनेवालाप्रायश्चित्ती
वह पत्र जिसमें किसी प्रकार की प्रार्थना लिखी गई होप्रार्थनापत्र
प्रार्थना करने योग्यप्रार्थनीय, प्रार्थयितव्य, प्रार्थ्य
जिसके लिए प्रार्थना की गई होप्रार्थित
प्रार्थना या निवेदन करनेवालाप्रार्थी
भला या हित चाहनेवालाप्रियकांक्षी, हिताकांक्षी
जो देखने में प्रिय लगेप्रियदर्शन
जिसे व्रत (संकल्प, उपवास) प्रिय होप्रियव्रत
उदार एवं सरल हृदयवालाप्रियात्मा
प्रसन्नता उत्पन्न करनेवालाप्रीतिकार, प्रीतिकारक
वह भोज जिसमें मित्र, बंधु आदि सम्मिलित होंप्रीतिभोज
वह भोज जो प्रेमपूर्वक खाए जाने योग्य होप्रीतिभोज्य
भक्ति के अंतर्गत भगवान् से प्रेम करने की पद्धतिप्रेममार्ग
प्रेम पर आधारितप्रेममूलक
वह बातचीत जो प्रेमपूर्वक होप्रेमालाप
किसी काम में प्रवृत्त या प्रेरणा करनेवालाप्रेरक
प्रेरणा देनेवालाप्रेरणादाता

वाक्यांशएक शब्द
प्रेरणा पर आधारितप्रेणामूलक
जिसे दूसरे से प्रेरणा मिली होप्रेरित
उत्साह बढ़ानेवालाप्रोत्साहक
जिसका उत्साह बढ़ाया गया होप्रोत्साहित
फल की कामना करनेवालाफलकाम, फलार्थी
फल देनेवालाफलद, फलदाता, फलदायक
कर्मफल का भोग भोगनेवालाफलभोगी
फल रूप में परिणतफलीभूत
फल-व्यवसाय से जीविका चलानेवालाफलोपजीवी
बंदों (सेवकों) को पालनेवालाबंदापरवर
गुलाम बेचनेवालाबंदाफ़रोश
बंधक रूप में रखा हुआबंधकी
बँधा हुआ या फँसा हुआबंधनग्रस्त
बाँधकर तैयार रखा हुआबँधा-बँधाया
बँधा रहनेवालाबंधुआ
बात कहनेवालाबतकहा
बहुत बात करनेवालाबतक्कड़
जो मुँह में आए कह देनेवालाबतछुट
बात में रस लेनेवालाबतरसिया
बाहर आया या निकला हुआबहिर्गत
बाहर जानेवालाबहिर्गामी, बहिश्चर
बाहर रहनेवालाबहिर्वासी
बहिष्कार किया गया या निकाला हुआबहिष्कृत
जिसकी बहुत चर्चा हुई होबहुचर्चित
अनेक उद्देश्यवालीबहुद्देश्यीय
बहुत-सी भाषाएँ जाननेवालाबहुभाषाज्ञ
अनेक भाषाओंवालाबहुभाषीय
अनेक भुजाओंवालाबहुभुज
बहुत खानेवालाबहुभोक्ता, बहुभोजी
बुद्धि की पहुँच से दूरबुद्धिपर
मंद बुद्धिवालाबुद्धिमंद
बुद्धिमान् होने का भावबुद्धिमत्ता, बुद्धिमानी
जो बहुत समझदार होबुद्धिमान्, बुद्धिवंत
बुद्धि को पसंद करनेवालाबुद्धिरोचक
बुद्धि के अनुरूपबुद्धिसंगत

वाक्यांशएक शब्द
बुद्धि से भिन्नबुद्धेत्तर
खाने की इच्छाबुभुक्षा
ब्रह्मचर्य व्रत धारण करनेवालाब्रह्मचारी
ब्रह्म को जानना या परम तत्त्व का ज्ञानब्रह्मज्ञान
परमार्थ तत्त्व का बोध रखनेवालाब्रह्मज्ञानी
ब्राह्मण को मारने का दोष या पापब्रह्मदोष
ब्राह्मणों से वैर रखनेवालाब्रह्मद्रोही
भक्तों पर कृपा और स्नेह करनेवालाभक्तवत्सल
होनेवाली बात की जानकारीभविष्य-ज्ञान
भविष्य को जाननेवालाभविष्यदर्शी
भाग्य का फैसला (निर्णय) करनेवालाभाग्यनिर्णायक
भाग्य में लिखी गई बातेंभाग्यलिपि
भाग्य निश्चित करनेवालाभाग्यविधाता
भाग्य बनानेवालीभाग्यविधात्री
भारत में फैला हुआभारतव्यापी
भारतीय होने का भावभारतीयता
अनेक भाषाओं का ज्ञाताभाषाविद्, भाषावेत्ता
भाषा-विज्ञान का ज्ञाताभाषाविज्ञानी
भूख से मरनेवालाभुखमरा
भूख से मरने की अवस्थाभुखमरी
भूकंप की शक्ति और गति मापने का एक यंत्रभूकंपमापक, भूकंपमापी
भूकंप की सूचना देनेवालाभूकंपसूचक
पृथ्वी की मिट्टी, पत्थर, चट्टानों आदि का अध्ययन करनेवाला शास्त्रभूगर्भशास्त्र
पृथ्वी के ऊपरी धरातल पर होनेवाला प्राकृतिक कंपनभूचाल, भूकंप
भूमि का स्वामीभूस्वामी, भौमिक
भेद या गुप्त रहस्य जाननेवालाभेदिया, भेदी, गुप्तचर
भेजे जाने योग्यभेद्य
भोग करने का अधिकारभोगाधिकार
भोग करने का अधिकारीभोगाधिकारी
भोगनेवालाभोगी
भोग करने योग्य या भोगने योग्यभोग्य
जो भोगा जाने को हो, अभी भोगा न गया होभोग्यमान्
भूमि-संबंधीभौम्य, भौम
भ्रम से उत्पन्नभ्रमजन्य

वाक्यांशएक शब्द
जो भ्रम के कारण उत्पन्न हुआ होभ्रममूलक
भ्रम के कारणभ्रमवश, भ्रांतिवश
दूषित आचरणवाला या मार्ग से विचलितभ्रष्ट
भ्रष्ट होने की अवस्थाभ्रष्टता
दूषित और निन्दनीय आचार-विचारभ्रष्टाचार
भाई का-सा प्रेम या संबंधभ्रातृभाव
भाई की तरहभ्रातृवत्
भ्राता या भाई-संबंधीभ्रात्रीय
देवता के प्रसाद के रूप में कलाई पर बाँधा जानेवाला धागामंगलसूत्र
शुभ अवसर पर किया गया स्नानमंगलस्नान
कार्यारंभ के पूर्व निर्विघ्न समाप्ति हेतु की जानेवाली ईश्वर-प्रार्थना (श्लोक या पद आदि के रूप में)मंगलाचरण
कार्य के पूर्व होनेवाला मंगलगानमंगलाचार
मंत्रों का अर्थ जानने और बतानेवाला (ऋषि)मंत्रद्रष्टा
मंत्र पढ़कर पवित्र किया हुआमंत्रपूत
मंत्र से मोहितमंत्रमुग्ध
मत पर अडिग रहनेवालामताग्रही
मत या वोट देने का अधिकारमताधिकार
मत के अनुसारमतानुसार
किसी के मत को माननेवालामतानुयायी
मत चाहनेवालामतार्थी
किसी एक मत या संप्रदाय का अवलंबन करनेवालामतावलंबी
बुद्धि का भ्रम या अक्ल का उलट-फेरमतिभ्रम
मत की एकतामतैक्य
मन को चाहनेवाला या चाहनेवालीमनचाहा, मनचाही
स्वेच्छा से काम करनेवालामनमति, मनमौजी
मन को मोहनेवालामनमोहन
मन का विश्लेषण करनेवालामनोविश्लेषक
मन की स्वाभाविक स्थितिमनोवृत्ति
जो अपनी मर्यादा या सीमा के अंदर होमर्यादित
मर्यादा में रहने की अवस्थामर्यादीकरण
माँ का हत्यारामातृघातक
माया-संबंधी या अनेक प्रकार की माया रचनेवालामायावी
माया से बना हुआमायिक
मित्र के समानमित्रवत्

वाक्यांशएक शब्द
मित्र में श्रेष्ठमित्रवर
किसी पर झूठ-मूठ अभियोग लगानामिथ्याभियोग
झूठा दोष लगानामिथ्यारोपण
ओछी या कटु बात कहने में संकोच न करनेवालामुँहफट, मुँहछुट
वचन द्वारा संबंध स्थापित किया हुआमुँहबोला
मुँह से माँगा हुआ या स्वयं माँगा हुआमुँहमाँगा
किसी बर्तन के मुँह तक या बिलकुल ऊपर तकमुँहामुँह, मुँहामुँही
जासूस या सरकारी गवाह बन जानेवालामुखबिर
किसी की ओर प्रवृत्तमुखातिब
दूसरों का मुँह ताकनामुखापेक्षा
दूसरों का मुँह ताकनेवालामुखापेक्षी
मरने की इच्छामुमूर्षा
पढ़ा-लिखा मूर्खमूर्ख-पंडित
मूल्य आँका हुआमूल्यांकित
मूल्य से पाया जानेवालामूल्यादेय
कीमत के अनुपात मेंमूल्यानुपाती
मूल्य के अनुसारमूल्यानुसार
मुर्दा जिलाने की विद्यामृतजीवनी
मरने के करीबमृतप्राय
मोक्ष-प्राप्तमोक्षित
मोक्ष पाने योग्यमोक्ष्य
यंत्र के समानयंत्रवत्
यंत्र आदि की सहायता से रोका या बंद किया हुआयंत्रित
यंत्र या मशीन की सहायता से काम करनेवालायंत्री
यंत्र आदि से सज्जित करनायंत्रीकरण
ज्यों-का-त्योंयथातथ, यथातथ्य, यथावत्
जैसे-का-तैसायथातथा
जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दीयथाशीघ्र
ठीक जगह परयथास्थान
जैसा कहा गया होयथोक्त
जैसा चाहिए वैसायथोचित
जो माँगता हो/याचना करनेवालायाचक
माँगा हुआयाचित
प्रायः याचना करनेवालायाचिष्णु
याचना के योग्ययाच्य

वाक्यांशएक शब्द
योग-साधना करनेवाला योगीयोगाभ्यासी
योग करने का स्थलयोगाश्रम
योग साधने की मुद्रा या ढंगयोगासन
वह जो कपड़े रँगने का काम करता होरँगरेज
नाटक खेलने का स्थानरंगशाला
रंग तैयार करनेवाला या रंग चढ़ानेवाला कारीगररंगसाज
खून की प्यासरक्तपिपासा
खून का प्यासा या जानी दुश्मनरक्तपिपासु
रचना से संबद्धरचनात्मक
रचनाओं की पुस्तकरचनावली
रचना करनेवालीरचयित्री
रचा हुआ या बनाया हुआरचित, निर्मित
राज्य द्वारा दी गई सजाराजदंड
राज्य के प्रति वैर या द्रोहराजद्रोह
राजद्रोह करनेवालाराजद्रोही
राज्य के नीति-नियमराजनीति
अनेक राष्ट्रों का समूहराष्ट्रमंडल
राष्ट्रमंडल से संबंधितराष्ट्रमंडलीय
राष्ट्र में रहनेवालाराष्ट्रवासी
संपूर्ण देश में होनेवालाराष्ट्रव्यापी
रेखांकन किया गयारेखांकित
रेखा के रूप में अंकित या लिखितरेखित
रोग को जन्म देनेवाले विषाक्त अणुरोगाणु
रोग से परेशानरोगातुर
रोग से दुःखीरोगार्त
लाख से बना हुआ घरलाक्षागृह
लाभ का हिस्सा या अंशलाभांश
लाभ के लिएलाभार्थ
लाभ का इच्छुकलाभार्थी
हानि और लाभलाभालाभ
लेख रूप में लाया हुआलिपियुक्त
लिखावट-संबंधी शास्त्रलिपि-विज्ञान
वंश की तालिकावंशक्रम, वंशावली
वंश के क्रम के अनुसार होनेवालावंशक्रमानुसार
वंश-संबंधीवंशगत

वाक्यांशएक शब्द
वंश का इतिहासवंशचरित
वंश में उत्पन्नवंशज, वंशधर, वंशोद्भव
वंश का प्रधान पुरुषवंशनाथ
वंश से चली आती हुई रीतिवंशपरंपरा
वंश की वृद्धि करनावंशवर्धन
जिसके वंश या कुल में कोई न होवंशहीन
वंश-परंपरा से प्राप्तवंशागत
वंश से संबंधितवंशीय
टेढ़ा किया हुआवक्रित
टेढ़े मार्ग पर चलनेवालावक्री
प्रतिज्ञा किया हुआ या वचन से बँधा हुआवचनबद्ध
वज्र के समान कठोर शरीरवालावज्रदेह
वज्र धारण करनेवालावज्रधर
जंगल में रहनेवालावनस्थ, वनवासी
वनों से घिरा प्रदेशवनस्थली
अपने वर्ग का अनुसरण करनेवालावर्गानुसारी
वर्ग के अनुसार विभाग करनावर्गीकरण
वर्ग में बाँटा हुआवर्गीकृत
वर्ग बनाने योग्यवर्ग्य
वानप्रस्थ के योग्यवानप्रस्थी
बेचने का ढंगविक्रय-कला, विक्रय-चातुर्य
बेचने की क्रियाविक्रयण
बिक्री के लिएविक्रयार्थ
बेचा हुआविक्रीत
जो बेचा जाने को होविक्रेय
विचार करने योग्यविचारणीय
विचारों से भरा हुआविचारपूर्ण
विचारों में डूबा हुआ या विचारों में तल्लीनविचारमग्न
सोचने-समझने की शक्ति से असमर्थविचारमूढ़
विचारों का आदान-प्रदानविचार-विनिमय
वह जिसमें सोचने-विचारने की अच्छी शक्ति होविचारशील, विचारवान्
विचार करने का तरीकाविचारशैली
विचारों की परंपरा या कड़ीविचार-श्रृंखला
जिसपर विचार हो रहा होविचाराधीन
विचार किया हुआविचारित

वाक्यांशएक शब्द
विचारों को उभारनेवालाविचारोत्तेजक
विजय प्राप्त करनेवालाविजयक
विजय से भरा हुआविजयपूर्ण
विजय की सूचना देनेवालाविजयसूचक
विजय की आकांक्षा करनेवालाविजयाकांक्षी
विजय चाहनेवालाविजयार्थी
वह जिसने विजय प्राप्त की होविजयी
विजय प्राप्त होने पर मनाया जानेवाला उत्सवविजयोत्सव
विजय पाने की इच्छाविजिगीषा
विज्ञापन देनेवालाविज्ञापनदाता
विज्ञापन करनेवालाविज्ञापनबाज़
विज्ञापन के योग्यविज्ञापनीय
जिसका विज्ञापन हुआ होविज्ञापित
विद्या का प्रेमीविद्या-रसिक
जो विद्या पढ़ता हो या विद्या की चाह रखनेवालाविद्यार्थी
विद्यालय-संबंधीविद्यालयीय
विधान-योग्यविधातव्य
विधान करनेवाला या रचनेवालाविधाता
विधान का ज्ञाताविधानज्ञ
विधान बनानेवाला या निर्माण करनेवालाविधान-निर्माता
विधानसभा का सदस्यविधायक
विधान, कानून बनानेवालों की सभाविधायिका-सभा
कानून बनानेवालाविधिकर्ता
विधि को न माननेवालाविधिघ्न
नियमतः या कानून रूप मेंविधिपूर्वक
नियम और कानून के अनुरूपविधिवत्
विनय से भरा हुआविनयपूर्ण
प्रकृति (स्वभाव) से विनम्रविनयशील, विनयी
विनोद से भरा हुआविनोदपूर्ण
मनोरंजन किया हुआविनोदित
विभाग से संबंधितविभागीय
विभाग से अलगविभागेत्तर
विभाग करनेवाला या बाँटनेवालाविभाजक, विभाजयिता
विभाग करने की क्रिया या भावविभाजन
विभाग करने योग्यविभाज्य

वाक्यांशएक शब्द
विरोध की सूचना देनेवालाविरोधसूचक
विरोध का आभासविरोधाभास
विरोध करनेवालाविरोधी
विवादी स्वभाववालाविवादशील
जिसपर विवाद या झगड़ा होविवादास्पद
विवेचन करनेवालाविवेचक
विवेचन का ढंगविवेचन-शैली
विश्लेषण करनेवालाविश्लेषक
विश्लेषण-संबंधीविश्लेषणात्मक
विश्लेषण के योग्यविश्लेष्य
विषय-संबंधीविषयक, विषयात्मक
भोग-विलास में रत रहनेवालाविषयी
जिसमें विष मिला होविषाक्त
विदेश-संबंधीवैदेशिक
व्यवस्था करनेवालाव्यवस्थापक
व्यवस्था-संबंधीव्यवस्थापकीय
व्यवस्थापन किया गयाव्यवस्थापित
व्यवस्था का रूप देनाव्यवस्थीकरण
प्रत्येक शब्द के अनुसारशब्दशः
शब्द का अंशशब्दांश
शब्द के अनुकूल होनाशब्दानुकूलन
शास्त्र और अस्त्रशस्त्रास्त्र
सेना या राष्ट्र को शस्त्रों आदि से सज्जित करनाशस्त्रीकरण
अनाज या फल-फूल का भोजनशाकाहार
शिक्षा का इच्छुकशिक्षार्थी
भवन आदि की नींव का पत्थर रखनाशिलान्यास
शिलान्यास करनेवालाशिलान्यासिक
पत्थर पर लिखा या खोदा हुआ प्राचीन लेखशिलालेख
जो जमकर पत्थर हो गया होशिलीभूत
चट्टान पर उकेरा हुआशिलोत्कीर्ण
शीघ्र काम करनेवालाशीघ्रकारी
जल्दी गुस्सा होनेवालाशीघ्रकोपी
जल्दी या तेज चलनेवालाशीघ्रगामी
बहुत जल्दी या अविलंबशीघ्रातिशीघ्र
शुभ या भला चाहनेवालाशुभचिंतक

वाक्यांशएक शब्द
शुभ की सूचना देनेवालाशुभसूचक
शुभ की आकांक्षा करनेवालाशुभाकांक्षी
मंगलप्रद और सुखद आगमनशुभागमन
शिशु की अवस्थाशैशवावस्था
शिशुओं से संबंधित विज्ञानशैशविकी
शोक या दुःख की सूचना देनेवालाशोकसूचक
शोक से विकलशोकार्त
अत्यंत संतप्त और व्याकुलशोकाविष्ट
जिसकी दशा देखकर दुःख हो या जिसकी दशा सोचने योग्य होशोचनीय, शोच्य
शौक से भरा हुआशौकिया
शौक करने या रखनेवालाशौकीन
श्रेणी में आया हुआश्रेणीगत
श्रेणी बनाया हुआश्रेणीकृत
श्रेणी में बँधा हुआश्रेणीबद्ध
श्रृंगार-संबंधीश्रृंगारिक
श्रृंगार किया हुआश्रृंगारित
श्रृंगार की कला में निपुण व्यक्तिश्रृंगारिया
मधुर, लवण, तिक्त, कटु, कषाय और अम्लषड्रस
काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर ये छह शत्रुषड्रिपु
संख्यासूचक अंक लगानासंख्यांकन
संख्या रूप में आया हुआसंख्यागत
संख्या से संबंधितसंख्यात्मक
संख्या का बोध करानेवालासंख्यावाचक
हो सकने योग्य या जिसके घटित होने की संभावना होसंभव
हो सकता है या मुमकिन हैसंभवतः, संभवतया
जिससे कार्य के संभव होने का बोध होसंभावनाथ
संभावना का बोध करानेवालासंभावनाार्थक
संभावना के योग्यसंभाव्य, संभावनीय
सटा हुआ या साथ में लगा हुआसंलग्न
साथ लगा हुआ पत्रसंलग्नक
संस्कृत का ज्ञातासंस्कृतज्ञ
संस्था में आया हुआसंस्थागत
समाज, समिति या संस्था का प्रधानसंस्थाध्यक्ष
संस्थापन करनेवाला या संस्था, समाज का मूल व्यक्तिसंस्थापक
स्थापित किया हुआ या जमाकर बैठाया हुआसंस्थापित

वाक्यांशएक शब्द
सदाचारी और योग्य व्यक्तिसत्पुरुष
सत्य की कामना करनेवालासत्यकाम
सत्य को देखना-परखनासत्यदर्शन
सत्यासत्य का विवेक करनेवालासत्यदर्शी
अपनी प्रतिज्ञा पर दृढ़ रहने और उसका पालन करनेवालासत्यप्रतिज्ञ
सत्य बोलनेवाला या सत्यवाद-संबंधीसत्यवादी
सत्य की तलाश करनेवालासत्यान्वेषी
सात पवित्र तीर्थ या नगरसप्तपुरी
सात सौ का समूह या सात सौ पद्यों का समूहसप्तशती, सतसई
सप्ताह का अंतिम दिनसप्ताहांत
सप्ताह की शुरुआतसप्ताहारंभ
साँप के आकार कासर्पाकार
साँप की तरह टेढ़ा-मेढ़ासर्पिल
सब गुणों से युक्तसर्वगुणसंपन्न
सब खा जानेवाला या खग्रास ग्रहणसर्वग्रास
सब कुछ ग्रहण करनेवालासर्वग्राही
सबकी भलाई करनेवालासर्वजनोपकारी
सबके लिए उपयोगीसर्वजनोपयोगी
सबको जीतनेवालासर्वजयी, सर्वजित
सब पर विजय पानेवालासर्वजेता
जिसका मुँह चारों ओर होसर्वतोमुख, सर्वतोमुखी
सब कुछ त्यागनेवालासर्वत्यागी
सब कुछ देखनेवालासर्वदर्शी
साथ चलनेवाली स्त्रीसहचरी
साथ में रहनेवालीसहचारिणी
कोमल या नाजुक अंगोंवालासुकुमार
कोमल या सुन्दर अंगोंवाला (किशोरी)सुकुमारी
अच्छे और पूर्ण रूप में किया गयासुकृत
अच्छा और पुण्य कर्मसुकृति
सुख में अंत होनेवाली रचनासुखांतक
सुख का अनुभव या अनुभूतिसुखानुभव, सुखानुभूति
सुख चाहनेवालासुखार्थी
उपयुक्त और अनुकूल समयसुयोग
अच्छी योग्यतावालासुयोग्य
चतुर या गुणवती स्त्रीसुविदा
अच्छी तरह जाना हुआसुविदित

वाक्यांशएक शब्द
जननेन्द्रिय के रोगों का चिकित्साशास्त्रस्त्रैणकी
स्त्री या स्त्रियों की संपत्ति का भोग करनेवाला पुरुषस्त्रैणाजीत
स्थगन किया हुआस्थगित
स्थगित करना या टालनास्थगितीकरण
स्फूर्ति लानेवालास्फूर्तिकारक
स्फूर्ति देनेवालास्फूर्तिदायक
अपनी इच्छानुसार चलनेवालास्वच्छंदचारी, स्वेच्छाचारी
जो अपने-आप उत्पन्न हुआ हो या अपने-आप से उत्पन्न (ईश्वर आदि)स्वजन्मा
अपना नाम या अभिधानस्वनाम
जो अपने नाम के कारण प्रसिद्ध हो या अपने नाम से विख्यात होनेवालास्वनामा
निद्रा योग्यस्वप्नीय
निद्रा के योग्यस्वप्नव्य
सोनेवाला या निद्राशीलस्वप्नक्
स्वप्न या नींद में उत्पन्नस्वप्नज
स्वप्न का फल जाननेवालास्वप्नज्ञ
जिसके अंत में कोई स्वर होस्वरांत
दो स्वरों के उच्चारण का मध्यवर्ती विराम, अवकाश या अंतरस्वरांतरा
अपने मान-अपमान का ध्यानस्वाभिमान, आत्माभिमान
अपने पर अभिमान करनेवालास्वाभिमानी, आत्माभिमानी
जो अपना ही भरोसा करे या अपना ही सहारा लेनेवालास्वावलंबी, स्वाश्रित, स्वाश्रयी
जो अपनी इच्छा से किया गया होस्वेच्छाकृत
अपनी इच्छा के अनुसार चलनेवाला या मनमाना काम करनेवालास्वेच्छाचारी, स्वैरवर्ती, स्वैरवृत्त
मारनेवाला या वध करनेवालाहंता
हनन या घातन की कामना से युक्तहंत्युकाम
जो हनन करना चाहता हो या मारने की नीयतवालाहंत्युमना
जिसकी आशा न रह गई होहताश, निराश
जिसका आश्रय नष्ट हो चुका होहताश्रय, आश्रयहीन
जिसके रथ के अश्व मारे जा चुके होंहताश्व
जिसे प्राप्त आश्वासन फलीभूत न हो सका होहताश्वास
हाथ का बना हुआहस्तनिर्मित, हास्त
हथेली में पड़ी हुई लकीरेंहस्तरेखा
हस्तरेखा का जाननेवाला व्यक्तिहस्तरेखाविद्

वाक्यांशएक शब्द
हाथ की लिखावटहस्तलिपि
हाथ के लिखे हुए प्राचीन ग्रंथ आदिहस्तलेख
हँसी से भरा हुआहास्यमय
हँसी का विषयहास्यास्पद
हास्य उत्पन्न करनेवालाहास्योत्पादक, हास्योद्दीपक
प्रसन्न करनेवालाह्लादक, ह्लादादी

—# परीक्षोपयोगी अनेक शब्दों के लिए एक शब्द की विशेष सूची

वाक्यांशएक शब्द
अंडे से जन्मनेवालाअंडज
पिंड से जन्मनेवालापिंडज
पंक से जन्म लेनेवालापंकज
जल में जन्मनेवालाजलज
जो सरों में जन्मता हैसरसिज
जो धरती फोड़कर जन्मता हैउद्भिज
जो स्वेद (पसीने) से जन्मता हैस्वेदज
जो जरायु (गर्भ की थैली) से जन्मता हैजरायुज
दो बार जन्म लेनेवालाद्विज
जिनका जन्म अग्र (पहले) हुआ होअग्रज
जिसका जन्म अनु (पीछे) हुआ होअनुज
जिसका जन्म अंत्य (निम्न) जाति में हुआ होअंत्यज
जिसका जन्म उच्चकुल में हुआ होअभिजात, कुलीन
जो स्वयं उत्पन्न हुआ होस्वयंभू
समान (एक ही) उदर से जन्म लेनेवालासहोदर
नव (अभी-अभी) जनमा हुआनवजात
जो जन्म से अंधा हैजन्मांध
जो नया आया हुआ होनवागंतुक
जिसके आने की तिथि मालूम न होअतिथि
जिसके कुल का पता ज्ञात न होअज्ञातकुल
जन्म लेते ही गिर या मर जानाआदंडपात
नहीं मरनेवालाअमर
समान वयवालासमवयस्क
मरने की इच्छामुमूर्षा
जीने की इच्छाजिजीविषा
मरण तकआमरण
जीवन-भरआजीवन

वाक्यांशएक शब्द
आदि से अंत तकआद्योपांत
पाद (पैर) से मस्तक (सिर) तकआपातमस्तक
सेतुबंध रामेश्वरम् से हिमालय पहाड़ तकआसेतुहिमालय
बालक से वृद्ध तकआबालवृद्ध
अग्नि से उत्पन्न, अग्नि-सा, अग्नि से संबद्धअग्निज, आग्नेय
आग से झुलसा हुआअनलदग्ध
दाव (जंगल) का अनल (आग)दावानल
जठर (पेट) की अग्निजठराग्नि
वाडव (सागर) का अनलवाडवानल
वे बातें जो पुस्तक के आरंभ में लिखी या कही जाएँभूमिका/प्राक्कथन
जो सरलता से बोध (समझना) होसुबोध
जो मुश्किल से बोध होदुर्बोध
जिसे सरलता से पढ़ा जा सकेसुपाठ्य
जिसे पढ़ा न जा सकेअपाठ्य
जो विषय विचार में आ सकता हैविचारगम्य
पढ़ने योग्यपठनीय, पाठ्य
मनन करने योग्यमननीय
जो अनुकरण करने योग्य हैअनुकरणात्मक, अनुकरणीय
जो पूछने योग्य हैप्रष्टव्य
जो कहने योग्य हैकथ्य, कथनीय
जो कहा गया हैकथित
जो कहा/बोला न जा सकेअकथनीय
तर्क के द्वारा जो सम्मत (माना जा चुका) हैतर्कसम्मत
जो प्रमाण द्वारा सिद्ध न हो सकेअप्रमेय
जिसका अनुभव किया गया होअनुभूत
जिसका प्रयोजन सिद्ध हो चुका हैकृतार्थ
जहाँ तक सध सकेयथासाध्य
जो साधा (ठीक किया) न जा सकेअसाध्य
अतिशय या अति (बढ़ा-चढ़ाकर) उक्ति (कहना)अतिशयोक्ति, अत्युक्ति
पुनः-पुनः (बार-बार) कही गई उक्ति (बात)पुनरुक्ति
जिसकी चिंता नहीं हो सकतीअचिंतनीय, अचिंत्य
आलोचना करनेवालाआलोचक
आलोचना के योग्यआलोच्य
जो पुस्तक/विषय की आलोचना या समीक्षा करता होसमीक्षक
जो स्मरण रखने योग्य हैस्मरणीय
जो वचन (वाणी से प्रकट करने) के योग्य न होअनिर्वचनीय

वाक्यांशएक शब्द
जो वचन से परे होवचनातीत
जो (बात) वर्णन के अतीत (परे, बढ़कर) हैवर्णनातीत
आशा से अतीत (परे, अधिक)आशातीत
जिसकी आशा न की जायअप्रत्याशित
आँखों के सामनेप्रत्यक्ष
आँखों से परेपरोक्ष
इंद्रियों को जीतनेवालाजितेंद्रिय
जिसका ज्ञान इंद्रियों के द्वारा न होअगोचर, अतींद्रिय
जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर हैइंद्रियागोचर, गोतीत, इंद्रियातीत
एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआस्थानांतरित
जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करेस्थानापन्न
अल्प (कम) वेतन भोगनेवाला (पानेवाला)अल्पवेतनभोगी
बिना वेतन काम करनेवालाअवैतनिक
जो हमेशा रहनेवाला हैशाश्वत
जो नष्ट होनेवाला हैनश्वर
क्षण भर में भंग (नष्ट) होनेवालाक्षणभंगुर
जिसका आकार न होनिराकार
जिसे या जिसका मूल नहीं हैनिर्मूल
जो सर्वशक्तिसंपन्न हैसर्वशक्तिमान्
जो सब में व्याप्त हैसर्वव्यापी
पूजने योग्यपूजनीय, पूज्य
जो विश्वभर का बंधु हैविश्वबंधु
जो विश्व का हित चाहता हैविश्वहितैषी
जो केवल स्वयं का अर्थ (हित) चाहता हैस्वार्थी
जो परायों का अर्थ (हित) चाहता हैपरार्थी
जो धर्माचरण करता हैधर्मात्मा
स्वयं (की इच्छा से) दूसरों की सेवा करनेवालास्वयंसेवक
मोक्ष प्राप्त करने की इच्छामुमुक्षा
जो मोक्ष चाहता हैमुमुक्षु
जो ईश्वर में विश्वास रखता है/ईश्वर में आस्था रखनेवालाआस्तिक
जो ईश्वर में विश्वास नहीं रखता हैनास्तिक
आत्मा और परमात्मा का द्वैत (अलग-अलग होना) न माननेवालाअद्वैतवादी
अपने उच्च आचारों से ही जो पूत (पवित्र) हैआचारपूत
जो प्रशंसा के योग्य हैप्रशंसनीय

वाक्यांशएक शब्द
जिसमें कलंक नहीं हैनिष्कलंक
जिसमें पाप नहीं हैनिष्पाप
पाप करनेवालापापी
जो उपकार करता होउपकारक
जो किए गए उपकारों को मानता हैकृतज्ञ
जो किए गए उपकारों को नहीं मानता/जो कृतज्ञ न होकृतघ्न
जिसका दूसरा उपाय नहीं हैअनन्योपाय
जिसकी कल्पना न की जा सकेअकल्प्य, अकल्पनीय
जिसकी उपमा नहीं हैअनुपम
जिसकी उपमा दी जाएउपमेय
जिससे उपमा दी जाएउपमान
जिसके समान द्वितीय नहीं हैअद्वितीय
जिसकी समानता प्रकट न की जा सकेअसमान
जो नहीं हो सकताअसंभव
अवश्य होनेवालाअवश्यंभावी
भविष्य में होनेवालाभावी
जो लोक में संभव न होअलौकिक
लोक कालौकिक
परलोक कापारलौकिक
जो पहले कभी नहीं हुआअभूतपूर्व
जो पूर्व में था या हुआ पर अभी नहीं हैभूतपूर्व
बीता हुआअतीत
एक ही समय में वर्तमानसमसामयिक
दिन पर दिनदिनानुदिन
रात और संध्या के बीच की वेलागोधूलि
साल में एक बार होनेवालासालाना
जिसने बहुत-कुछ सुना हैबहुश्रुत
जो पहले कभी नहीं सुना गयाअश्रुतपूर्व
जो सुनने में मधुर होश्रुतिमधुर
जो सुनने में या कान को कटु लगेश्रुतिकटु, कर्णकटु
सुनने योग्यश्रवणीय, श्रव्य
जो बिलकुल बहरा हैवज्रबधिर
जो पहले कभी नहीं देखा गयाअदृष्टपूर्व
जो देखने योग्य हैद्रष्टव्य, दर्शनीय
जो मन को हर लेमनोहर

वाक्यांशएक शब्द
जो देखने में प्रिय लगता हैप्रियदर्शी
जो सबको एकसमान देखता हैसमदर्शी
सबसे प्रियप्रियतम
बिना पलक या निमिष गिराएनिर्निमेष, अपलक, एकटक
देखने की इच्छादिदृक्षा
जिसके पार देखा जा सकेपारदर्शक
जिसके पार न देखा जा सकेअपारदर्शक
जो देखा नहीं जा सकता हैअनतिगोचर, अदृश्य
जिसने बहुत-कुछ देखा हैबहुदर्शी
दूर तक देखनेवालादूरदर्शक, दूरदर्शी
तीनों कालों को देखनेवालात्रिकालदर्शी
जिसका विश्वास किया जा सकेविश्वसनीय
जिसपर विश्वास किया गया हैविश्वस्त
झूठ बोलनेवालाझूठा
जो किसी का प्रतिनिधित्व (किसी की जगह काम) करता हैप्रतिनिधि
जो एक को छोड़ किसी अन्य का नहीं है या जिसका अन्य (दूसरा) नहीं हैअनन्य, एकनिष्ठ
जो दूसरों के अधीन हैपराधीन
जो इच्छा के अधीन हैइच्छाधीन, ऐच्छिक
बिना अंकुश कानिरंकुश
करने योग्यचर्य, करणीय, कर्तव्य
करने की इच्छाचिकीर्षा
कार्य करनेवालाकार्यकर्ता
जो कर्तव्य से च्युत हो गया हैकर्तव्यच्युत
गिरा हुआपतित
जो क्षमा पाने लायक हैक्षम्य
जो तीनों गुणों (सत्त्व, रज और तम) से परे होत्रिगुणातीत
जिसका कोई नाथ न होअनाथ
जिसके पास कुछ नहीं हैअकिंचन
जिसके पास धन न होनिर्धन, धनहीन
जहाँ औषधि दानस्वरूप मिलती हैदातव्य-औषधालय
जहाँ खाना सदा मुफ्त में बँटता हैसदाव्रत
जो सब-कुछ भक्षण करनेवाला (खानेवाला) हैसर्वभक्षी
मांस आहार या भोजन करनेवालामांसाहारी, मांसभोजी
जो आमिष (मांस) नहीं खातानिरामिष

वाक्यांशएक शब्द
बोलने की इच्छाविवक्षा
जो बहुत बोलता हैवाचाल
जो अल्प (कम) बोलनेवाला हैअल्पभाषी
मित (कम) बोलनेवालामितभाषी
मिष्ट या मधुर भाषण करनेवालामिष्टभाषी, मधुरभाषी, मृदुभाषी
प्रिय बोलनेवाली स्त्रीप्रियंवदा
जो भू को धारण करता हैभूधर
जिसका कारण पृथ्वी है या जो पृथ्वी से संबद्ध हैपार्थिव
प्रकृति संबंधीप्राकृतिक
जो इतिहास से संबद्ध हैऐतिहासिक
जो इतिहास के पहले का हैप्रागैतिहासिक
साहित्य-रचना या साहित्य-सेवा से संबद्धसाहित्यिक
जो स्त्री कविता रचती हैकवयित्री
जो पुरुष कविता लिखता हैकवयिता, कवि
ज्ञान देनेवालाज्ञानदाता, ज्ञानद
शिक्षा देनेवालाशिक्षक
अध्ययन (पढ़ना) प्राप्त करानेवालाअध्यापक
प्रकृष्ट (बड़ा कॉलेज या विश्वविद्यालय का) अध्यापकप्राध्यापक
जो व्याख्या करता हैव्याख्याता
अपने को पंडित माननेवालापंडितम्मन्य
पहले-पहल मत को प्रवर्तित करनेवालाआदिप्रवर्तक
पथ का प्रदर्शन करनेवालापथप्रदर्शक
युग का निर्माण करनेवालायुगनिर्माता
दो वेदों को जाननेवालाद्विवेदी
तीन वेदों को जाननेवालात्रिवेदी
चार वेदों को जाननेवालाचतुर्वेदी
जो भू के गर्भ (भीतर) का हाल जानता होभूगर्भवेत्ता
जो भू के गर्भ (भीतर) का शास्त्र जानता हैभूगर्भशास्त्री
जो बहुत भाषाएँ जानता हैबहुभाषाविद्
जो न्याय जानता हैनैयायिक
जो राजनीति जानता या करता हैराजनायक, राजनीतिज्ञ
जो व्याकरण जानता हैवैयाकरण
जो संगीत जानता हैसंगीतज्ञ
जो कला जानता हैकलाविद्, कलाकार
जो विज्ञान जानता हैवैज्ञानिक

वाक्यांशएक शब्द
जो शास्त्र जानता हैशास्त्रज्ञ
किसी विषय को विशेषरूप से जाननेवालाविशेषज्ञ
जो विषयों में आसक्त हैविषयासक्त
जिसने चित्त किसी विषय में लगा दिया हैदत्तचित्त
मन की वृत्ति (अवस्था)मनोवृत्ति
जिसका मन कहीं और होअन्यमनस्क, अनमना
जो बहुत जानता हैबहुज्ञ
जो सब कुछ जानता हैसर्वज्ञ
जो अल्प (कम) जानता हैअल्पज्ञ
जो अक्षर पढ़ना-लिखना जानता हैसाक्षर
अपना नाम स्वयं लिखनाहस्ताक्षर
जो कुछ नहीं जानता हैअज्ञ
जिसने पढ़ा न होअनपढ़
जानने वालाविज्ञ
जो जानने को उत्सुक है/जानने की इच्छा रखनेवालाजिज्ञासु
जानने की इच्छाजिज्ञासा
जो जानने योग्य हैज्ञेय, ज्ञातव्य
जिसमें प्रतिभा हैप्रतिभावान्
कुश के अग्र (नोक) के समान तीक्ष्ण बुद्धिवालाकुशाग्रबुद्धि
जिसकी मति प्रत्युत्पन्न (झट सोचनेवाली) हैप्रत्युत्पन्नमति
जो अग्र (आगे) की बात सोचता हैअग्रसोची
गुरु के समीप रहनेवाला विद्यार्थीअंतेवासी
जो साथ पढ़ता होसहपाठी
जो चक्र धारण करता हैचक्रधर
जिसके हाथ में शूल हैशूलपाणि (शिव)
जिसके पाणि (हाथ) में चक्र हैचक्रपाणि (विष्णु)
जिसके पाणि में वज्र हैवज्रपाणि (इंद्र)
जिसके पाणि में वीणा हैवीणापाणि (सरस्वती)
विष्णु का उपासक या विष्णु से संबद्धवैष्णव
सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबद्धसारस्वत
जिसके शेखर/सिर पर चंद्र होचंद्रशेखर (शिव)
शिव का उपासक या शिव से संबद्धशैव
जिसका कंठ नीला होनीलकंठ
शक्ति का उपासक या शक्ति से संबद्धशाक्त
जिसकी चार भुजाएँ हैंचतुर्भुज

वाक्यांशएक शब्द
जिसके दस आनन हैंदशानन (रावण)
जिसके नख सूप के समान होंशूर्पणखा (रावण-भगिनी)
जिसके दो पद (पैर) हैंद्विपद
जिसके चार पद हैंचतुष्पद
जिसका उदर लंबा होलंबोदर
जिसका मन उदार या महान् होउदारमना, महामना
जो श्रद्धा करने योग्य होश्रद्धेय
सुंदर हृदयवालासुहृद
जो दया के साथ हैसदय, दयायुक्त
जिसके हृदय में दया नहीं हैनिर्दय
जिसके हृदय में ममता नहीं हैनिर्मम
जो दूसरे से ईर्ष्या करता हैईर्ष्यालु
जो शोक करने योग्य नहीं हैअशोच्य
जो पिता की हत्या कर चुका हैपितृघाती, पितृहंता
जो माता की हत्या कर चुका हैमातृहंता
जो अपनी हत्या करता हैआत्मघाती
जो दूसरों की हत्या करता हैहत्यारा
हृदय का विदारण करनेवाला (दृश्य)हृदयविदारक
दुःख देनेवालादुःखद, दुःखदाता
सुख देनेवालासुखद
जिसकी ग्रीवा (गर्दन) सुंदर होसुग्रीव
जिसके लोचन (आँखें) सुंदर होंसुलोचन
जिसकी बाँहें अधिक लंबी होंप्रलंबबाहु
जिसकी बाँहें जानु (घुटने) तक पहुँचती होंआजानुबाहु
जिसकी बाँहें दीर्घ हैंदीर्घबाहु
जो सव्य (बाएँ) हाथ से सधा हुआ हैसव्यसाची
जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ हैलौहपुरुष
मेघ की तरह नाद करनेवालामेघनाद
जिस हँसी से अट्टालिका तक हिल जाएअट्टहास
जिसे भय नहीं हैनिर्भीक, निर्भय
जिसको डर न होनिडर
जिसका दमन कठिन होअजातशत्रु
जिसका कोई शत्रु न जनमा होअजातशत्रु
जिसे नहीं जीता जा सकेअजेय
जो युद्ध में स्थिर रहता हैयुधिष्ठिर
अश्व पर आरोहण (चढ़ने) करनेवालाअश्वारोही

वाक्यांशएक शब्द
जो (योद्धा) रथ पर सवार हैरथी
जो खड्ग हाथ में लिए हमेशा तैयार रहता हैखड्गहस्त
जो शत्रु की हत्या करता हैशत्रुघ्न
जो रक्त से रँगा या सना (अक्त) होरक्ताक्त, रक्तरंजित
जान से मारने की इच्छाजिघांसा
जीतने की इच्छाजिगीषा
प्राण देनेवालाप्राणद
किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा या उद्योगस्पर्द्धा
दूसरे के काम में दखल देनेवालादखलंदाज़
जिसकी प्रतिज्ञा दृढ़ होदृढ़प्रतिज्ञ
जो सबसे आगे गिनाने योग्य हैअग्रगण्य
जिसने प्रतिष्ठा प्राप्त की हैलब्धप्रतिष्ठ
यश वालायशस्वी
जो राजगद्दी का अधिकारी होयुवराज
जो द्वार का पालन (रक्षा) करता हैद्वारपाल
जो पहरा देता हैप्रहरी
जो भेदा या तोड़ा न जा सकेअभेद्य
जो कठिनाई (दुर) से भेदा या तोड़ा जा सकेदुर्भेद्य
जिसकी सीमा न होअसीम
जिसका अंत न होअनंत
जिसको लाँघना कठिन हैदुर्लंघ्य
जहाँ जाया न जा सकेअगम्य
प्रतिकूल पक्ष काप्रतिपक्षी, विपक्षी
जिसका तेज निकल गया होनिस्तेज
जिसमें शक्ति नहीं हैअशक्त
जिसमें सामर्थ्य नहीं हैअसमर्थ
जो टालमटोल या विलंब से काम करेदीर्घसूत्री
शक्ति के अनुसारयथाशक्ति
क्रम के अनुसारयथाक्रम
बुरा (दुर) आग्रहदुराग्रह
जो आग्रह सत्य के लिए होसत्याग्रह
दूसरे देश से मँगाया हुआआयातित
जो मापा न जा सकेअपरमेय, अपरिमित
बिक्री करनेवालाविक्रेता
लाभ की इच्छालिप्सा

वाक्यांशएक शब्द
पाने की इच्छालिप्सा
देने की इच्छादित्सा
जो देने योग्य हैदेय
जो हाथ से (खूब देनेवाला) मुक्त हैमुक्तहस्त
धन देनेवाला (व्यक्ति या देवता)धनद, कुबेर
कम खर्च करनेवालाकंजूस, मितव्ययी
जो पांचाल देश की हैपांचाली
द्रुपद की पुत्रीद्रौपदी
पर्वत की कन्यापार्वती
दशरथ का पुत्रदाशरथि
कुंती का पुत्रकौन्तेय
गंगा का पुत्रगांगेय
जो नाटक का सूत्र धारण (संचालन) करता हैसूत्रधार
जो रंग (नाट्य या अभिनय) का मंच (स्टेज) हैरंगमंच
जिस स्थान पर अभिनेता अपना वेश-विन्यास करते हैनेपथ्य
जो स्त्री अभिनय करेअभिनेत्री
जो पुरुष अभिनय करेअभिनेता
जो नृत्य करता या नाचता हैनृत्यकार, नर्तक
गीत गानेवालागाता, गवैया, गायक
जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का होस्त्रैण
वह पुरुष जिसकी पत्नी साथ नहीं हैविपत्नीक
वह पुरुष जिसकी पत्नी साथ हैसपत्नीक
वह स्त्री जिसे पति ने त्याग दिया हैपरित्यक्ता
वह स्त्री जिसका पति प्रोषित (परदेश गया) होप्रोषितपतिका
विदेश में प्रवास करनेवालाप्रवासी
वह स्त्री जिसका पति आने ही वाला हैआगमिष्यत्पतिका
वह स्त्री जिसका पति परदेश से आ गया होआगतपतिका
आया हुआआगत
लौटकर आया हुआप्रत्यागत
जो स्त्री (ऐसी पर्दानशीन है कि) सूर्य को भी न देख सकेअसूर्यम्पश्या
जिस स्त्री के कोई संतान न हुई होवंध्या, बाँझ
जिस स्त्री का पति जीवित (साथ) होसधवा
जिस स्त्री का धव (पति) मर गया होविधवा
जो पुरुष धुर (घर सँभालनेवाली पत्नी) से (उसके मर जाने के कारण) विहीन होविधुर

वाक्यांशएक शब्द
गृह बसाकर रहनेवालागृहस्थ
अपने परिवार के साथसपरिवार
पुत्र की वधूपुत्रवधू
पुत्र का पुत्रपौत्र
काँटों से भरा हुआकंटकाकीर्ण
जिस पेड़ के पर्ण (पत्ते) झड़ गए होंअपर्ण
पर्ण (पत्ते) की बनी हुई कुटीपर्णकुटी
महल के अंदर का निवासअंतःपुर
शयन का आगार (कमरा)शयनागार
शयन करने की इच्छासुषुप्सा
जो साँप पकड़ता और उसका खेल करता हैसँपेरा
विश्व का पर्यटन करनेवालाविश्वपर्यटक
यात्रा करनेवालायात्री
भटकते रहने के चरित्रवालायायावर
जहाँ लोगों का मिलन होसम्मेलन
जहाँ नदियों का मिलन होसंगम
तैरने की इच्छातितीर्षा
केवल नदी से सींचा जानेवाला प्रदेशनदीमातृक
जिस जमीन में कुछ न उपजेऊसर, ऊषर
जिसमें खूब उपज होती होउपजाऊ
जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती हैदुर्भिक्ष (अकाल)
वृष्टि का अभावअनावृष्टि
अत्यधिक वृष्टिअतिवृष्टि
सम (एक-सा) शीत (ठंडा) और उष्ण (गरम), अर्थात् जो न बहुत शीत है और न बहुत उष्णसमशीतोष्ण
शीतल, मंद और सुगंधित वायुत्रिविधवायु
जिसमें मल (गंदगी) न होनिर्मल
जिसमें मल (गंदगी) होमलिन
आकाश या गगन चूमनेवालाआकाशचुंबी, गगनचुंबी
जो नभ या ख (आकाश) में चलता हैनभचर, खेचर
निशा में विचरण करनेवालानिशाचर
ग्राम का/ग्राम से संबद्धग्रामिक, ग्रामी, ग्रामीण, ग्राम्य
नगर का या नगर में रहनेवालानागरिक
वह स्थान जहाँ मुरदे जलाए जाते हैंश्मशान

⚡ 3. कन्फ्यूजन दूर करने वाली सुपर ट्रिक्स (इच्छा बनाम इच्छुक)

परीक्षा के विकल्पों में 'इच्छा' और 'इच्छुक' में बहुत बारीक अंतर होता है। इसे सही करने की ब्रह्मास्त्र ट्रिक:

💡 ब्रह्मास्त्र नियम (अंत के वर्ण का खेल):

  • यदि वाक्यांश के अंत में 'इच्छा' (Noun) शब्द आए तो एक शब्द के अंत में 'आ' की मात्रा होगी।
  • यदि वाक्यांश के अंत में 'इच्छा रखने वाला' (Person) आए तो एक शब्द के अंत में 'उ' की मात्रा होगी।
  • ✍️ अंतर स्पष्ट करें:
    1. मोक्ष पाने की इच्छा मुमुक्षा
    2. मोक्ष पाने की इच्छा रखने वाला मुमुक्षु
    3. तैरने की इच्छा तितीर्षा
    4. तैरने की इच्छा रखने वाला तितीर्षु

🎯 परीक्षा के विशेष बिंदु (Exam Points & PYQs)

  • 💡 एग्जाम ट्रिक-1 (वर्तनी शुद्धि): परीक्षाओं में 'अजातशत्रु' और 'मुमुक्षु' की वर्तनी (Spelling) बार-बार पूछी जाती है। ध्यान रखें कि 'मुमुक्षु' में तीनों अक्षरों में छोटे 'उ' () की मात्रा होती है।
  • 💡 एग्जाम ट्रिक-2 (बार-बार पूछा जाने वाला PYQ): बिहार बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनगिनत बार पूछा गया प्रश्न— "जिसका कोई शत्रु उत्पन्न न हुआ हो" के लिए एक शब्द क्या होगा? सही उत्तर: अजातशत्रु

🏁 निष्कर्ष (Conclusion)

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द का अध्ययन न केवल परीक्षा में अंक दिलाता है, बल्कि हमारी लेखन शैली और निबंध लेखन को भी प्रभावशाली बनाता है। परीक्षा में पूरे अंक प्राप्त करने के लिए 'इच्छा' व 'इच्छा रखने वाले' के बीच के मात्रिक अंतर (आ बनाम उ) की ट्रिक और 'तीन आग' (जठराग्नि, दावाग्नि, बड़वाग्नि) के जादुई सूत्रों को याद रखना सबसे सटीक रणनीति है।

Join the Discussion

Show Comments

No comments

No comments yet.

Post a Comment

Popular Post

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

Class 11 Chemistry Chapter 1 Important Questions Hindi

JEE Main, NDA, CBSE, BSEB, UP, PYQ, Sample Questions, Model Paper Question द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) परमाणु द्रव्यमान और आण्विक द्रव्यमान (Atomic and Molecular Masses) मोल-संकल्पना और मोलर द्रव्यमान (Mole Concept and Molar Masses) प्रतिशत संघटन (Percentage Composition) स्टॉइकियोंमीट्री और स्टॉइकियोंमीट्रिक परिकलन (Stoichiometry and Stoichiometric Calculations) 📝 निष्कर्ष (Conclusion) द्रव्य के गुणधर्म और उनका मापन (Properties of Matter and their Measurement) ​ 1995 प्रश्‍न 1 : दाब के विमा समान है- बल प्रति इकाई आयतन ऊर्जा प्रति इकाई आयतन बल ऊर्जा उत्तर : सही विकल्प () है। मापन में अनिश्चितता (Uncertainty in Measurement) ​ 1998 प्रश्‍न 2 : 161 cm, 0.161 cm तथा 0.0161 cm के लिए सार्थक संख्याएँ हैं- क्रमशः 3, 4 और 5 क्रमशः 3, 4 और 4 क्रमशः 3, 3 और 4 क्रमशः 3, 3 और 3 उत्तर : सही विकल्प () है। 2014 प्रश्‍न 3 : समान द्रव्यमान में H₂, O₂ और मिथेन को एक आयतन V के पात्र में 27°C पर समान परिस्थि...
By Guddu Kumar

हिंदी व्याकरण Ch 1 Important Questions & PYQ नोट्स

भाषा ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 12 वर्ण-विचार Books Based Questions ⚡ Competitive exam 📋 Bihar Board - Class 10 📋 Bihar Board - Class 10 PYQ 📋 Bihar Board - Class 12 📋 Bihar Board - Class 12 PYQ वर्तनी ⚡ Competitive exam विराम-चिह्ना ⚡ Competitive exam 🏁 निष्कर्ष (Conclusion) भाषा ​ ### 📙 Book Based Questions प्रश्‍न 1 : हिन्दी भाषा का प्रादुर्भाव किस भाषा से हुआ? पालि संस्कृत अपभ्रंश प्राकृत उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 2 : भारतीय आर्य भाषाओं को कितनी भाषाओं में विभाजित किया गया है? तीन चार पाँच दो उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 3 : प्राचीन भारतीय आर्य भाषा के अन्तर्गत कौन-सी भाषा आती है? वैदिक संस्कृत लौकिक संस्कृत अवहट्ठ 'a' तथा 'b' दोनों उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न 4 : बौद्ध साहित्य की रचना किस भाषा से हुई? संस्कृत प्राकृत पालि अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : मध्यकालीन आर्य भाषा की तीसरी अवस्था कौन-सी है? प्राकृत पालि संस्कृत अपभ्रंश उत्तर : सही विकल्प () है। प्रश्‍न : भोजपुरी बोली का क्षेत्र है पटना दरभंगा बनार...
By Guddu Kumar

AvN Learn English

AvN Learn English

No blogs found in this list.

Share