1. रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
प्रश्न
- वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यों किया जाता है?
- निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिएः (i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड (ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमीनियम सल्फ़ेट → बेरियम सल्फ़ेट + ऐलुमीनियम क्लोराइड (ii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
- निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिएः (i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फ़ेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फ़ेट का अवक्षेप बनाते हैं। (i) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
प्रश्न
प्रश्न
- जब लोहे की कील को कॉपर सल्फ़ेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?
- क्रियाकलाप 1.10 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।
- निम्न अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित पदार्थों की पहचान कीजिएः (i) 4Na(s) + O2(g) → 2Na2O(s) (ii) CuO(s) + H2(g) → Cu(s) + H2O(l)
अभ्यास
- नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है? 2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO2(g) (a) सीसा अपचयित हो रहा है। (b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है। (c) कार्बन उपचयित हो रहा है। (d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
- (a) एवं (b)
- (a) एवं (c)
- (a), (b) एवं (c)
- सभी
- Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की हैः (a) संयोजन अभिक्रिया (b) द्विविस्थापन अभिक्रिया (c) वियोजन अभिक्रिया (d) विस्थापन अभिक्रिया
- लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाइए। (a) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है। (b) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है। (c) कोई अभिक्रिया नहीं होती है। (d) आयरन लवण एवं जल बनता है।
- संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
- निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए। (a) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है। (b) हाइड्रोजन सल्फ़ाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फ़र डाइऑक्साइड बनता है। (c) ऐलुमिनियम सल्फ़ेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फ़ेट का अवक्षेप देता है। (d) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।
- निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिएः (a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O (b) NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O (c) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3 (d) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCl
- निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिएः (a) कैल्शियम हाइड्रोक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल (b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर (c) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर (d) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फ़ेट → बेरियम सल्फ़ेट + पोटैशियम क्लोराइड
- निम्न अभिक्रियाओं के लिए सतुंलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए। (a) पोटैशियम ब्रोमाइड(aq) + बेरियम आयोडाइड(aq) → पोटैशियम आयोडाइड(aq) - बेरियम ब्रोमाइड(s) (b) जिंक कार्बोनेट(s) → जिंक ऑक्साइड(s) + कार्बन डाइऑक्साइड(g) (c) हाइड्रोजन(g) + क्लोरीन (g) → हाइड्रोजन क्लोराइड (g) (d) मैग्नीशियम(s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल(aq) → मैग्नीशियम क्लोराइड(aq) + हाइड्रोजन(g)
- ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।
- श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।
- वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्याें कहा जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
- उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
- विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
- सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।
- अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए। (a) उपचयन (b) अपचयन
- एक भूरे रंग का चमकदार तत्व 'X' को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व 'X' एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
- लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
- तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
- निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिएः (a) संक्षारण (b) विकृतगंधिता
Join the Discussion