11. मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
प्रश्न
- नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है? 2 निकट दृष्टिदोष का कोई व्यक्ति 1.2 m से अधिक दूरी पर रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख सकता। इस दोष कोदूर करने के लिए प्रयुक्त संशोधक लेंस किस प्रकार का होना चाहिए?
- मानव नेत्र की सामान्य दृष्टि के लिए दूर बिंदु तथा निकट बिंदु नेत्र से कितनी दूरी पर होते हैं?
- अंतिम पंक्ति में बैठे किसी विद्यार्थी को श्यामपट्ट पढ़ने में कठिनाई होती है। यह विद्यार्थी किस दृष्टि दोष से पीड़ित है? इसे किस प्रकार संशोधित किया जा सकता है?
अभ्यास
- मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी को समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है। ऐसा हो पाने का कारण है– (a) जरा-दूरदृष्टिता (b) समंजन (c) निकट-दृष्टि (d) दीर्घ-दृष्टि
- मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते हैं वह है– (a) कॉर्निया (b) परितारिका (c) पुतली (d) दृष्टिपटल
- सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी होती है, लगभग– (a) 25 m (b) 2.5 cm (c) 25 cm (d) 2.5 m
- अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किया जाता है– (a) पुतली द्वारा (b) दृष्टिपटल द्वारा (c) पक्ष्माभी द्वारा (d) परितारिका द्वारा
- किसी व्यक्ति को अपनी दूर की दृष्टि को संशोधित करने के लिए – 5.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। अपनी निकट की दृष्टि को संशोधित करने के लिए उसे +1.5 डाइऑप्टर क्षमता के लेंस की आवश्यकता है। संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की फोकस दूरी क्या होगी– (i) दूर की दृष्टि के लिए (ii) निकट की दृष्टि के लिए।
- किसी निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति का दूर बिंदु नेत्र के सामने 80 cm दूरी पर है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति तथा क्षमता क्या होगी?
- चित्र बनाकर दर्शाइए कि दीर्घ-दृष्टि दोष कैसे संशोधित किया जाता है। एक दीर्घ-दृष्टि दोषयुक्त नेत्र का निकट बिंदु 1 m है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की क्षमता क्या होगी? यह मान लीजिए कि सामान्य नेत्र का निकट बिंदु 25 cm है।
- सामान्य नेत्र 25 cm से निकट रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट क्यों नहीं देख पाते?
- जब हम नेत्र से किसी वस्तु की दूरी को बढ़ा देते हैं तो नेत्र में प्रतिबिंब-दूरी का क्या होता है?
- तारे क्यों टिमटिमाते हैं?
- व्याख्या कीजिए कि ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते।
- सूर्योदय के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है?
- किसी अतंरिक्षयात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?
Join the Discussion