निम्न में से कौन-से समूहों में केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ हैं- (a) घास, पुष्प तथा चमड़ा (b) घास, लकड़ी तथा प्लास्टिक (c) फलों के छिलके, केक एवं नींबू का रस (d) केक, लकड़ी एवं घास
निम्न से कौन आहार शृंखला का निर्माण करते हैं- (a) घास, गेहूँ तथा आम (b) घास, बकरी तथा मानव (c) बकरी, गाय तथा हाथी (d) घास, मछली तथा बकरी
निम्न में से कौन पर्यावरण-मित्र व्यवहार कहलाते हैं- (a) बाजार जाते समय सामान के लिए कपड़े का थैला ले जाना (b) कार्य समाप्त हो जाने पर लाइट (बल्ब) तथा पंखे का स्विच बंद करना (c) माँ द्वारा स्कूटर से विद्यालय छोड़ने के बजाय तुम्हारा विद्यालय तक पैदल जाना (d) उपरोक्त सभी
क्या होगा यदि हम एक पोषी स्तर के सभी जीवों को समाप्त कर दें (मार डालें)?
क्या किसी पोषी स्तर के सभी सदस्यों को हटाने का प्रभाव भिन्न-भिन्न पोषी स्तरों के लिए अलग-अलग होगा? क्या किसी पोषी स्तर के जीवों को पारितंत्र को प्रभावित किए बिना हटाना संभव है?
जैविक आवर्धन (Biological magnification) क्या है? क्या पारितंत्र के विभिन्न स्तरों पर जैविक आवर्धन का प्रभाव भी भिन्न-भिन्न होगा?
हमारे द्वारा उत्पादित अजैव निम्नीकरणीय कचरे से कौन-सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
यदि हमारे द्वारा उत्पादित सारा कचरा जैव निम्नीकरणीय हो तो क्या इनका हमारे पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा?
ओज़ोन परत की क्षति हमारे लिए चिंता का विषय क्यों है। इस क्षति को सीमित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
Join the Discussion