4. कार्बन एवं उसके यौगिक
प्रश्न
- CO2 सूत्र वाले कार्बन डाइऑक्साइड की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना क्या होगी?
- सल्फ़र के आठ परमाणुओं से बने सल्फ़र के अणु की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना क्या होगी? (संकेतः सल्फ़र के आठ परमाणु एक अँगूठी के रूप में आपस में जुड़े होते हैं।)
प्रश्न
- पेन्टेन के लिए आप कितने संरचनात्मक समावयवों का चित्रण कर सकते हैं?
- कार्बन के दो गुणधर्म कौन से हैं जिनके कारण हमारे चारों ओर कार्बन यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है?
- साइक्लोपेन्टेन का सूत्र तथा इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना क्या होंगे?
- निम्न यौगिकों की संरचनाएँ चित्रित कीजिएः (i) एथेनॉइक अम्ल (ii) ब्रोमोपेन्टेन* (iii) ब्यूटेनोन (iv) हेक्सेनैल *क्या ब्रोमोपेन्टेन के संरचनात्मक समावयव संभव हैं?
- निम्न यौगिकों का नामकरण कैसे करेंगे? (i) CH3—CH2—Br (ii) (iii)
प्रश्न
- एथनॉल से एथेनॉइक अम्ल में परिवर्तन को ऑक्सीकरण अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
- ऑक्सीजन तथा एथाइन के मिश्रण का दहन वेल्डिंग के लिए किया जाता है। क्या आप बता सकते हैं कि एथाइन तथा वायु के मिश्रण का उपयोग क्यों नहीं किया जाता?
प्रश्न
- प्रयोग द्वारा आप ऐल्कोहॉल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल में कैसे अंतर कर सकते हैं?
- ऑक्सीकारक क्या हैं?
प्रश्न
- क्या आप डिटरजेंट का उपयोग कर बता सकते हैं कि कोई जल कठोर है अथवा नहीं?
- लोग विभिन्न प्रकार से कपड़े धोते हैं। सामान्यतः साबुन लगाने के बाद लोग कपड़े को पत्थर पर पटकते हैं, डंडे से पीटते हैं, ब्रुश से रगड़ते हैं या वाशिंग मशीन में कपड़े रगड़े जाते हैं। कपड़ा साफ़ करने के लिए उसे रगड़ने की क्यों आवश्यकता होती है?
अभ्यास
- एथेन का आण्विक सूत्र - C2H6 है। इसमेंः (a) 6 सहसंयोजक आबंध हैं (b) 7 सहसंयोजक आबंध हैं (c) 8 सहसंयोजक आबंध हैं (d) 9 सहसंयोजक आबंध हैं
- ब्यूटेनॉन चर्तु-कार्बन यौगिक है जिसका प्रकार्यात्मक समूह (a) कार्बोक्सिलिक अम्ल (b) ऐल्डिहाइड (c) कीटोन (d) ऐल्कोहॉल
- खाना बनाते समय यदि बर्तन की तली बाहर से काली हो रही है तो इसका मतलब है कि (a) भोजन पूरी तरह नहीं पका है। (b) ईंधन पूरी तरह से नहीं जल रहा है। (c) ईंधन आर्द्र है। (d) ईंधन पूरी तरह से जल रहा है।
- CH3Cl में आबंध निर्माण का उपयोग कर सहसंयोजक आबंध की प्रकृति समझाइए।
- इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइएः (a) एथेनॉइक अम्ल (b) H2S (c) प्रोपेनोन (d) F2
- समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए।
- भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर एथनॉल एवं एथेनॉइक अम्ल में आप कैसे अंतर करेंगे?
- जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है? क्या एथनॉल जैसे दूसरे विलायकों में भी मिसेल का निर्माण होगा।
- कार्बन एवं उसके यौगिकों का उपयोग अधिकतर अनुप्रयोगों में ईंधन के रूप में क्यों किया जाता है?
- कठोर जल को साबुन से उपचारित करने पर झाग के निर्माण को समझाइए।
- यदि आप लिटमस पत्र (लाल एवं नीला) से साबुन की जाँच करें तो आपका प्रेक्षण क्या होगा?
- हाइड्रोजनीकरण क्या है? इसका औद्योगिक अनुप्रयोग क्या है?
- दिए गए हाइड्रोकार्बनः C2H6, C3H8, C3H6, C2H2 एवं CH4 में किसमें संकलन अभिक्रिया होती है?
- संतृप्त एवं असंतृप्त कार्बन के बीच रासायनिक अंतर समझने के लिए एक परीक्षण बताइए।
- साबुन की सफ़ाई प्रक्रिया की क्रियाविधि समझाइए।
Join the Discussion