5. तत्वाें का आवर्त वर्गीकरण
प्रश्न
- क्या डॉबेराइनर के त्रिक, न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में भी पाए जाते हैं? तुलना करके पता कीजिए।
- डॉबेराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएँ हैं?
- न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की क्या सीमाएँ हैं?
प्रश्न
- मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग कर निम्नलिखित तत्वों के ऑक्साइड के सूत्र का अनुमान कीजिएः K,C, Al, Si, Ba
- गैलियम के अतिरिक्त, अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्तसारणी में खाली स्थान छोड़ दिया था? दो उदाहरण दीजिए।
- मेन्डेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन सा मापदंड अपनाया?
- आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया?
प्रश्न
- आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की विविध विसंगतियों को दूर किया गया?
- मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए? आपके चयन का क्या आधार है?
- के नाम बताइएः (a) तीन तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित हो। (b) दो तत्वों जिनके सबसे बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हों। (c) तीन तत्वों जिनका बाहरी कोश पूर्ण हो।
- (a) लीथियम, सोडियम, पोटैशियम, ये सभी धातुएँ जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं। क्या इन तत्वों के परमाणुओं में कोई समानता है? (b) हीलियम एक अक्रियाशील गैस है जबकि निऑन की अभिक्रियाशीलता अत्यंत कम है। इनके परमाणुओं में कोई समानता है?
- आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दस तत्वों में कौन सी धातुएँ हैं?
- आवर्त सारणी में इनके स्थान के आधार पर इनमें से किस तत्व में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण की विशेषता है? Ga Ge As Se Be
अभ्यास
- आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौन सा कथन असत्य है? (a) तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है। (b) संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है। (c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं। (d) इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं।
- तत्व X, XCl2 सूत्र का वाला एक क्लोराइड बनाता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा? (a) Na (b) Mg (c) Al (d) Si
- किस तत्व में (a) दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं? (b) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है? (c) कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं? (d) कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं? (e) दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैैं?
- (a) आवर्त सारणी में बोरान के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं? (b) आवर्त सारणी में फ्लुओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं?
- एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है। (a) इस तत्व की परमाणु-संख्या क्या है? (b) निम्न में किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होगी? (परमाणु-संख्या कोष्ठक में दी गई है) N(7) F(9) P(15) Ar(18)
- आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार हैः समूह 16 समूह 17 – – – A – – B C अब बताइए किः (a) A धातु है या अधातु। (b) A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम? (c) C का साइज़ B से बड़ा होगा या छोटा? (d) तत्व A, किस प्रकार के आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?
- नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या 7) तथा फ़ॉस्फ़ोरस (परमाणु-संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?
- तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है?
- आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु-संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु-संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान हैं?
- आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
Join the Discussion