6. जैव प्रक्रम
प्रश्न
- हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है?
- कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस मापदंड का उपयोग करेंगे?
- किसी जीव द्वारा किन कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता है?
- जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे?
प्रश्न
- स्वयंपोषी पोषण तथा विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है?
- प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधा कहाँ से प्राप्त करता है?
- हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है?
- पाचक एंजाइमों का क्या कार्य है?
- पचे हुए भोजन को अवशोषित करने के लिए क्षुद्रांत्र को कैसे अभिकल्पित किया गया है?
प्रश्न
- श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने की दिशा में एक जलीय जीव की अपेक्षा स्थलीय जीव किस प्रकार लाभप्रद है?
- ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से भिन्न जीवाें में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं?
- मनुष्याें में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है?
- गैसाें के विनिमय के लिए मानव-फुफ्फुस में अधिकतम क्षेत्रफल को कैसे अभिकल्पित किया है?
प्रश्न
- मानव में वहन तंत्र के घटक कौन से हैं? इन घटकों के क्या कार्य हैं?
- स्तनधारी तथा पक्षियों में ऑक्सीजनित तथा विऑक्सीजनित रुधिर को अलग करना क्यों आवश्यक है?
- उच्च संगठित पादप में वहन तंत्र के घटक क्या हैं?
- पादप में जल और खनिज लवण का वहन कैसे होता है?
- पादप में भोजन का स्थानांतरण कैसे होता है?
प्रश्न
- वृक्काणु (नेफ्रॉन) की रचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।
- उत्सर्जी उत्पाद से छुटकारा पाने के लिए पादप किन विधियाें का उपयोग करते हैं।
- मूत्र बनने की मात्रा का नियमन किस प्रकार होता है?
अभ्यास
- मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है (a) पोषण (b) श्वसन (c) उत्सर्जन (d) परिवहन
- पादप में जाइलम उत्तरदायी है (a) जल का वहन (b) भोजन का वहन (c) अमीनो अम्ल का वहन (d) ऑक्सीजन का वहन
- स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है (a) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल (b) क्लोरोफिल (c) सूर्य का प्रकाश (d) उपरोक्त सभी
- पायरुवेट के विखंडन से यह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है (a) कोशिकाद्रव्य (b) माइटोकॉन्ड्रिया (c) हरित लवक (d) केंद्रक
- हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है? यह प्रक्रम कहाँ होता है?
- भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?
- स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ कौन सी हैं और उसके उपोत्पाद क्या हैं?
- वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर हैं? कुछ जीवाें के नाम लिखिए जिनमें अवायवीय श्वसन होता है।
- गैसाें के अधिकतम विनिमय के लिए कूपिकाएँ किस प्रकार अभिकल्पित हैं?
- हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं?
- मनुष्य में दोहरा परिसंचरण की व्याख्या कीजिए। यह क्यों आवश्यक है?
- जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों के वहन में क्या अंतर है?
- फुफ्फुस में कूपिकाओं की तथा वृक्क में वृक्काणु (नेफ्रान) की रचना तथा क्रियाविधि की तुलना कीजिए।
Join the Discussion